Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुदरत का कहर...! यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आंधी पानी के दौरान आग लग गई। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।
राम जी दीक्षित पत्रकार
कुदरत का कहर...! यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आंधी पानी के दौरान आग लग गई। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी नगर कोतवाली स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नामक एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी रामरतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की। युवक नितिन रावत ने पुलिस से कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। नितिन रावत जिले के देवा थाना क्षेत्र का निवासी है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है, वह नाबालिग है। इस तथ्य के कारण मामला संवेदनशील हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया। इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारना था। कड़ी धूप के बीच युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। युवक सिर्फ लडकी से शादी की बात कहता रहा और शोले के वीरु बन बैठे2
- स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा 04 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद। दिनांक- 04.04.2026 को वादी मो0 वसीम पुत्र मो0 वैस निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गई कि उसके भाई मो0 आसिफ को मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 मु0अ0सं0-129/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील 2.मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, 3.शाहरूख पुत्र मो0 कलीम 4.फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बात करता था जिसका विरोध मृतक आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था, जिस कारण दोनों पक्षों में दिनांक 03.04.2026 को कहासुनी भी हुई थी और मृतक आसिफ का प्रेम सम्बन्ध प्रकाश में आये अभियुक्त शाहरूख व फैज की बहन से था। इसी बात को लेकर दिनांक 03.04.2026 की रात्रि अभियुक्त शाहरूख व फैज द्वारा मृतक आसिफ को मेला दिखाने के बहाने बुलाकर, अभियुक्तगण द्वारा मिलकर मृतक आसिफ की हत्या कर दी गयी।1
- बाराबंकी मो0 वसीम पुत्र मो0 वैस निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गई कि उसके भाई मो0 आसिफ को मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 मु0अ0सं0-129/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील 2.मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, 3.शाहरूख पुत्र मो0 कलीम 4.फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बात करता था जिसका विरोध मृतक आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था, जिस कारण दोनों पक्षों में दिनांक 03.04.2026 को कहासुनी भी हुई थी और मृतक आसिफ का प्रेम सम्बन्ध प्रकाश में आये अभियुक्त शाहरूख व फैज की बहन से था। इसी बात को लेकर दिनांक 03.04.2026 की रात्रि अभियुक्त शाहरूख व फैज द्वारा मृतक आसिफ को मेला दिखाने के बहाने बुलाकर, अभियुक्तगण द्वारा मिलकर मृतक आसिफ की हत्या कर दी गयी।1
- खोया मोबाइल… अब मिलेगा वापस! सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल से करीब 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद किए। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया—मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा रहे हैं। 👆1
- इचौलिया में “कवर विज्जो (महुआरी)” का रेस्क्यू, पेड़ पर चढ़े दुर्लभ वन्यजीव को वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा मसौली/बाराबंकी बाराबंकी जनपद के मसौली ब्लॉक के इचौलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ पर चढ़े अजीब और दुर्लभ दिखने वाले वन्यजीव को देखा। जानवर को देखकर लोगों में दहशत के साथ जिज्ञासा भी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पेड़ पर चढ़े इस जानवर को सुरक्षित नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। वन दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि यह जानवर “कवर विज्जो (महुआरी)” के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर बांस के घने जंगलों में निवास करता है और जमीन के भीतर सुरंग बनाकर अपना घर तैयार करता है। उन्होंने बताया कि यह वन्यजीव कम ही नजर आता है, इसलिए इसे देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता स्वाभाविक थी। रेस्क्यू के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता बरती, ताकि जानवर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और वह सुरक्षित रह सके। काफी प्रयासों के बाद जब जानवर को पेड़ से नीचे उतार लिया गया, तो उसे सुरक्षित वाहन के जरिए नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया, जहां उसका प्राकृतिक आवास मौजूद है। इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान वन दरोगा अनुराग सिंह के साथ अवधेश यादव, विजय कुमार, विपिन शर्मा (पत्रकार) सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर डटे रहे और पूरी कार्रवाई को देखते रहे। रेस्क्यू के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता व साहस की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वन विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि ग्रामीणों में भी विश्वास कायम होता है।1
- "हमारे पापा विधायक हैं” यूपी के भाजपा MLA राजेंद्र पटेल का बेटा हूटर बाजी कर रहा था, SDM ने रोका तो वह SDM को धौंस दिखाने लगा कि हमारे पापा विधायक हैं इसके बाद SDM ने कार को सीज कर दिया1
- तूफान के बाद तुरंत बहाल हुई बिजली | JE कमल किशोर की लोगों ने की जमकर तारीफ | बाराबंकी1
- बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान एक कार को हूटर बजाते हुए पकड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार से हूटर हटवाया और उसका चालान किया। यह घटना रसौली चौराहे पर हुई, जब थाना प्रभारी अमर चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और कांस्टेबल हरिकांत यादव पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लौट रहे थे। पुलिस टीम के चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से UP 32GD3335 नंबर की एक तेज रफ्तार कार हूटर बजाते हुए आई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को रुकवाया। जांच के दौरान कार में लगा हूटर पाया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हटा दिया। इसके बाद वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया।2