सहावर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विहिप-बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा सहावर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विहिप-बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा आकर्षक झांकियों ने मोहा लोगों का मन, हजारों की भीड़ बनी आयोजन की साक्षी; शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन कासगंज /सहावर! गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सहावर क्षेत्र में भव्य गणेश चतुर्थी शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा की जय-जयकार और धार्मिक उद्घोषों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम सहावर हर्षिता देवड़ा तथा क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश मिश्र ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन एवं आरती कर किया। इस दौरान इंस्पेक्टर सहावर राधेश्याम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निर्धारित मार्ग पर रवाना हुई। आकर्षक झांकियों ने मोहा मन शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। सजे-धजे वाहनों और धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान गणेश की आरती एवं दर्शन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों एवं पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पदाधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका शोभायात्रा दूरसंचार मंत्रालय सदस्य (भारत सरकार) एवं जिला सह संयोजक बजरंग दल राज दिवाकर तथा प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप राहुल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजन में जिला गोरक्षा प्रमुख सत्यम माथुर, प्रखंड संयोजक राघव भारद्वाज, नगर संयोजक प्रिंस श्रीवास्तव, नगर सह संयोजक अर्जुन, गंज प्रखंड संयोजक अनुज, सह संयोजक राज प्रखंड कश्यप, प्रखंड सह संयोजक ममतेश एवं सुशांत, करन माथुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोनू पांडेय, शिव मंडल कमेटी अध्यक्ष आकाश गुप्ता, गणेश मंडल कमेटी से रागनी, सालू, रजत गोला, विष्णु मौर्या, रामकिशोर, विशान्त साहू, अमित साहू, कमल साहू सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। शोभायात्रा के समापन पर आयोजकों ने प्रशासन, पुलिस एवं सभी श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के बीच गणेश चतुर्थी का यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

- विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा4
- कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप1
- सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है *सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिनदहाड़े चल रहा लेंटर, थाने के चक्कर काट रहा परिवार* *सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली, इरफान अली ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 10मि / 0.240 पर विपक्षी शाहिद, शराफत हुसैन, अशफाक हुसैन, मुन्नी चौधरी, इरशाद अहमद, ताहिर उद्दीन, रिहान उद्दीन, शादान उर्फ छोटी हनी और शादाब ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी जमीन पर रातों-रात ईंट, मौरंग, सीमेंट गिरा कर दिनदहाड़े लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि चाहे लाशें बिछ जाएं, कब्जा करके रहेंगे। पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मांग की है कि उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण को तुरंत रोका जाए। अब सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को इंसाफ कब मिलेगा?1
- एटा पहुंचें राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का बड़ा दावा। बोले- लाल टोपी में जितना प्रदर्शन होगा, उतना ही बीजेपी का प्रचार होगा। योगी सरकार के कानून-व्यवस्था मॉडल की जमकर तारीफ की। बोले- पूरे प्रदेश से अपराधी और बड़े माफिया गायब। अतीक जैसे बड़े माफिया जमींदोज, छोटे माफिया जेल या यूपी से बाहर। अखिलेश सरकार पर लगाया अराजकता और गुंडागर्दी का आरोप। 2027 में मोदी-योगी के नेतृत्व में बीजेपी 300 के पार जाएगी- कैलाश राजपूत। पीएम मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को लेकर कार्यक्रमों की दी जानकारी। बीजेपी संगठन को 200 दीपक जलाने का लक्ष्य मिलने की बात कही विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान। बाइट कैलाश सिंह राजपूत राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।4
- बिहार की बड़ी खबरें 16 सितंबर 2026 🚨 1.17 लाख नौकरियां | बाढ़ | नया Groundwater Bill | Patna Metro बिहार में 1.17 लाख सरकारी नौकरियां! 🚨 बाढ़ राहत, किसानों की सब्सिडी, Patna Metro और Chhath Rail Update बिहार की बड़ी खबरें | 15 सितंबर 2026 बिहार से जुड़ी आज की महत्वपूर्ण खबरों और बड़े अपडेट्स पर एक नजर। इस न्यूज़ अपडेट में 1.17 लाख से अधिक सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों की भर्ती, गिरते भूजल स्तर से निपटने के लिए नए Groundwater Bill, और राज्य में जारी बाढ़ संकट से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम के पहुंचने, किसानों के लिए नई कृषि सब्सिडी, छात्रों के लिए Skill Development Programs, तथा Patna Metro निर्माण के कारण होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर बदलावों की जानकारी भी इस वीडियो में दी गई है। इसके अलावा Solar-Powered Irrigation Projects, छठ पूजा के दौरान संभावित Rail Travel Challenges, रेलवे नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण deadlines, खेल जगत की खबरें और Motor Vehicle Safety से जुड़े विधायी अपडेट भी शामिल हैं। 📌 मुख्य खबरें: 🔹 1.17 लाख+ नौकरियों की भर्ती अपडेट 🔹 नया Groundwater Bill 🔹 बिहार बाढ़ संकट और नुकसान का आकलन 🔹 किसानों के लिए कृषि सब्सिडी 🔹 छात्रों के लिए Skill Development 🔹 Patna Metro निर्माण अपडेट 🔹 सोलर सिंचाई परियोजनाएं 🔹 छठ पूजा के दौरान रेल यात्रा अपडेट 🔹 रेलवे नौकरी की महत्वपूर्ण तारीखें 🔹 खेल और विधानसभा से जुड़े अपडेट 📺 ऐसी ही बिहार और देश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें। #BiharNews #BiharNews2026 #PatnaNews #BiharUpdate #BreakingNews2
- कासगंज नगर पालिका के मंदिर में पेंटर ने पोती कालिख! मेहनताना नहीं मिलने से नाराजगी का मामला1
- *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत* *1
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। बदायूं ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।2