नव निर्मित भवन से डेढ़ साल का मासूम बरामद, महिला हुई फरार; पुलिस जांच में जुटी हेमंत कुमार की रिपोर्ट हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सैदाबाद में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नव निर्मित भवन से करीब डेढ़ वर्ष का एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे को कुछ समय पहले एक अज्ञात महिला के साथ उक्त भवन में देखा गया था। पूछताछ करने पर महिला ने बच्चे को अपना बताया, लेकिन कुछ घंटों बाद पास के घरों में रहने वाली महिलाओं ने बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। संदेह होने पर दो-तीन महिलाएं दोबारा निर्माणाधीन मकान में पहुंचीं, जहां बच्चा अकेला रोता मिला, जबकि साथ आई महिला वहां से गायब थी। आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय महिलाओं ने पहले बच्चे को पानी पिलाया और बिस्कुट खिलाकर शांत कराया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस बच्चे के परिजनों की पहचान कराने और पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं और अज्ञात महिला की पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

- Post by Sunil singh1
- नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्री अलख नाथ पांडे ने कहा गढ़वा के विकास के लिये 3 नंबर चूड़ियां छाप पर दीजिए वोट1
- Post by Sunil Kumar1
- बिना नंबर प्लेट का चलता है गढ़वा नगर परिषद में गाड़ी..? कौन है जिम्मेवार1
- कहानी चंद्रयान 3 की जब असफल हो गई थी चंद्रयान-2 उसके बाद कैसे सफल हुई चंद्रयान-3 आईए जानते हैं पूरी कहानी1
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने,बंशीधर नगर में पूजा किए मैक पलामू सांसद बीडी राम, आलोक चौरसिया, पूर्व विधायक भावनाथपुर भानू प्रताप शाही1
- गढ़वा के वार्ड नंबर 15 में पूजा कुमारी लगाएगी cctv कैमरा लोगों से की अपील1
- विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 के पार्षद प्रत्याशी आशिक अंसारी के समर्थन में कई लोगों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही माला पहनाकर आशीर्वाद भी दिया।1
- लागतार बच्चा चोरी का मामला सामने आ रहा है सरकार क्यू चुप1