logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ (27 अप्रैल) — अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर जमालपुर में सोमवार को मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण योजना) में अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और कई तरह की खामियां बरती जा रही हैं। छात्रों का यह भी कहना था कि स्कूल को तय समय से पहले ही छुट्टी दे दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। हंगामे के दौरान बच्चों ने रसोई व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि जहां खाना बनाया जाता है, वहीं रसोइया द्वारा शौचालय का उपयोग किया जाता है। एक शिक्षिका द्वारा इस स्थिति को देखने के बाद यह बात फैल गई, जिसके बाद बच्चे आक्रोशित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख विद्यालय प्रबंधन ने तैयार भोजन को बाहर भिजवाया और दोबारा भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया। इसके अलावा छात्रों ने समय पर पोशाक और किताबें नहीं मिलने की शिकायत भी की। विद्यालय परिसर में बने शौचालय की साफ-सफाई को लेकर भी बच्चों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार यादव ने भी अहम भूमिका निभाते हुए बच्चों और अभिभावकों को शांत कराया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया है।

4 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
4 hrs ago

बाढ़ (27 अप्रैल) — अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर जमालपुर में सोमवार को मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण योजना) में अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और कई तरह की खामियां बरती जा रही हैं। छात्रों का यह भी कहना था कि स्कूल को तय समय से पहले ही छुट्टी दे दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। हंगामे के दौरान बच्चों ने रसोई व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि जहां खाना बनाया जाता है, वहीं रसोइया द्वारा शौचालय का उपयोग किया जाता है। एक शिक्षिका द्वारा इस स्थिति को देखने के बाद यह बात फैल गई, जिसके बाद बच्चे आक्रोशित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख विद्यालय प्रबंधन ने तैयार भोजन को बाहर भिजवाया और दोबारा भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया। इसके अलावा छात्रों ने समय पर पोशाक और किताबें नहीं मिलने की शिकायत भी की। विद्यालय परिसर में बने शौचालय की साफ-सफाई को लेकर भी बच्चों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार यादव ने भी अहम भूमिका निभाते हुए बच्चों और अभिभावकों को शांत कराया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पांच अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार । आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कार्यवाही। जी हां यह कार्रवाई समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर बेड़ी पंचायत के मटिऔर गांव की बताई जा रही हैं जहां बीते वर्ष सरपंच सुनील कुमार राय और विपिन राय के बीच मारपीट की घटना में सुनील कुमार राय की मौत हो गई थी, जबकि विपिन राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी घटना को लेकर फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने डुगडुगी बजाकर उक्त सभी अभियुक्तों के घर पर इश्तहार चिपकाया है । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। उसी घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया था, जो विपिन राय के आवेदन पर थाना कांड संख्या 164/25 के तहत 5 लोगों को नाम दर्ज किया गया था। जिसमें लालबाबू राय के दो पुत्र नंदन राय, व अनिल राय, कामेश्वर राय के पुत्र सुधीर राय, नाथो राय के पुत्र बालेश्वर राय, रामबाबू राय के पुत्र दशरथ राय को अभियुक्त बनाया गया। जो बीते घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय, पटोरी के आदेश पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तहार जारी किया गया है, जिसे पुलिस ने गांव में चस्पा कर तामील कराया। साथ ही मुनादी के माध्यम से यह घोषणा की गई कि सभी अभियुक्त 30 दिनों के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर कानून को उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की-जब्त कर ली जाएगी।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पांच अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार ।
आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कार्यवाही।
जी हां यह कार्रवाई समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर बेड़ी पंचायत के मटिऔर गांव की बताई जा रही हैं जहां बीते वर्ष  सरपंच सुनील कुमार राय और विपिन राय के बीच मारपीट की घटना में सुनील कुमार राय की मौत हो गई थी, जबकि विपिन राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
उसी घटना को लेकर फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने डुगडुगी बजाकर उक्त सभी अभियुक्तों के घर पर इश्तहार चिपकाया है ।
जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
उसी घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया था, जो विपिन राय के आवेदन पर थाना कांड संख्या 164/25 के तहत 5 लोगों को नाम दर्ज किया गया था।
जिसमें लालबाबू राय के दो पुत्र नंदन राय, व अनिल राय, कामेश्वर राय के पुत्र सुधीर राय, नाथो राय के पुत्र बालेश्वर राय, रामबाबू राय के पुत्र दशरथ राय को अभियुक्त बनाया गया। जो बीते घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय, पटोरी के आदेश पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तहार जारी किया गया है, जिसे पुलिस ने गांव में चस्पा कर तामील कराया। साथ ही मुनादी के माध्यम से यह घोषणा की गई कि सभी अभियुक्त 30 दिनों के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर कानून को उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की-जब्त कर ली जाएगी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • ग्रामीणों ने एक शातिर चोर को रंगे हाथों दबोचा।
    1
    ग्रामीणों ने एक शातिर चोर को रंगे हाथों दबोचा।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • चेवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबित वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उगर चौहान उर्फ रामानुग्रह चौहान, पिता लाजी चौहान, निवासी राजोपुर तथा दूसरा आरोपी चेवाड़ा गांव का निवासी बताया गया है। दोनों के खिलाफ पूर्व से गैर-जमानती वारंट जारी था। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से आवश्यक पूछताछ की गई और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    चेवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबित वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उगर चौहान उर्फ रामानुग्रह चौहान, पिता लाजी चौहान, निवासी राजोपुर तथा दूसरा आरोपी चेवाड़ा गांव का निवासी बताया गया है। दोनों के खिलाफ पूर्व से गैर-जमानती वारंट जारी था।
थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से आवश्यक पूछताछ की गई और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहारशरीफ नगर निगम 27.04.2026 को नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई ,बैठक में मुख्य रूप से जनसुविधा, जलजमाव रोकथाम, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया।
    1
    बिहारशरीफ नगर निगम  27.04.2026 को नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई
,बैठक में मुख्य रूप से जनसुविधा, जलजमाव रोकथाम, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    6 hrs ago
  • बिहारी शादी और गाँव का भोज 💝🥰
    1
    बिहारी शादी और गाँव का भोज 💝🥰
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में चालक ने7 वर्षीय बच्चा को मारा ठोकर, बच्चा गंभीर रूप से घायल
    1
    समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में चालक ने7 वर्षीय बच्चा को मारा ठोकर, बच्चा गंभीर रूप से घायल
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • जय श्री राम ♥️🙏 जय हनुमान जी 🌺🙏
    1
    जय श्री राम ♥️🙏 
जय हनुमान जी 🌺🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    7 hrs ago
  • लोहान पंचायत के एकाढ़ा गांव में स्थित खेल मैदान की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गांव के युव अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App
    1
    लोहान पंचायत के एकाढ़ा गांव में स्थित खेल मैदान की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गांव के युव
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.