रामलला मंदिर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, 28 अक्टूबर के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप* दतिया के श्री रामलला मंदिर में आज मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ रामलला सरकार के आशीर्वाद एवं मंदिर के पुजारी श्री लिटोरिया के आशीर्वचन से हुआ। बैठक में आगामी 28 अक्टूबर को कस्तूरी गार्डन (पटवारी फार्म हाउस), दतिया में आयोजित होने वाले संघ के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्रा, प्रदेश संयोजक श्री मनोज गोस्वामी ,संभागीय अध्यक्ष श्री गजेंद्र इंगले, जिला अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, अमित महाजन, संतोष तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेशभर से पत्रकार साथी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रांतीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा भविष्य की रणनीति सहित पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शासन एवं विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को आमंत्रित किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई। बैठक में जितेंद्र गोस्वामी, विकास सेन, अखिलेश दांतरे, संजीव रिछारिया,चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, दिनेश कुशवाहा, राजेंद्र पटवा, दीपक श्रीवास्तव, नीरज तोमर, राममिलन यादव, कमलेश साहू, आशीष मिश्रा, बालमुकुंद तिवारी, मारुति नंदन उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, इमरान मंसूरी ,रामप्रकाश गुप्ता,पवन दांतरे, सुनील सैन, अवनीश दुवे,रूपेश सेन, बबलू यादव, अनवर खान सहित शहर एवं जिले के 100 से अधिक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक में सभी पत्रकारों ने प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने और आयोजन को गरिमापूर्ण एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
रामलला मंदिर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, 28 अक्टूबर के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप* दतिया के श्री रामलला मंदिर में आज मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ रामलला सरकार के आशीर्वाद एवं मंदिर के पुजारी श्री लिटोरिया के आशीर्वचन से हुआ। बैठक में आगामी 28 अक्टूबर को कस्तूरी गार्डन (पटवारी फार्म हाउस), दतिया में आयोजित होने वाले संघ के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्रा, प्रदेश संयोजक श्री मनोज गोस्वामी ,संभागीय अध्यक्ष श्री गजेंद्र इंगले, जिला अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, अमित महाजन, संतोष तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेशभर से पत्रकार साथी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रांतीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें
पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा भविष्य की रणनीति सहित पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शासन एवं विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को आमंत्रित किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई। बैठक में जितेंद्र गोस्वामी, विकास सेन, अखिलेश दांतरे, संजीव रिछारिया,चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, दिनेश कुशवाहा, राजेंद्र पटवा, दीपक श्रीवास्तव, नीरज तोमर, राममिलन यादव, कमलेश साहू, आशीष मिश्रा, बालमुकुंद तिवारी, मारुति नंदन उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, इमरान मंसूरी ,रामप्रकाश गुप्ता,पवन दांतरे, सुनील सैन, अवनीश दुवे,रूपेश सेन, बबलू यादव, अनवर खान सहित शहर एवं जिले के 100 से अधिक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक में सभी पत्रकारों ने प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने और आयोजन को गरिमापूर्ण एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
- दतिया में रॉन्ग साइड दौड़ी यात्री बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़! दतिया में रॉन्ग साइड दौड़ी यात्री बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़! डगरई टोल प्लाजा, ग्वालियर-झांसी हाईवे, दतिया यह वीडियो आज का बताया जा रहा है, जिसे बस में सवार एक यात्री ने बनाया है। वीडियो में यात्री बस हाईवे पर रॉन्ग साइड करीब एक किलोमीटर तक चलती हुई दिखाई दे रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यात्री बसों को रॉन्ग साइड चलने की इजाजत कौन दे रहा है? बताया जा रहा है कि ऐसी कई बसें हैं, जो झांसी से लौटते समय हाईवे पर रॉन्ग साइड चलती हैं और सैकड़ों यात्रियों के साथ-साथ सामने से आने वाले वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डालती हैं। हादसा होने के बाद कार्रवाई करने वाले तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन हादसा होने से पहले रोकथाम की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? क्या संबंधित विभाग और हाईवे पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसी बसों पर हादसे से पहले कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? जिम्मेदार विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर रॉन्ग साइड चलने वाली यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़े हादसे का इंतजार न करना पड़े। आप क्या सोचते हैं? जिम्मेदारी किसकी है?1
- असनई स्थित रामलला मंदिर परिसर में28 अक्टूबर के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन, श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्नदतिया रविवार को असनई स्थित रामलला मंदिर परिसर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की दतिया जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई। रविवार 12:00 बजे आयोजित हुई बैठक में प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सलाह बदरिया के निर्देशन में होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित अधिवेशनों की तैयारियों से मार्गदर्शन लेते हुए इस बार आयोजन को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार दुबे, प्रांतीय संयोजक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ मनोज गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष गजेंद्र इंगले, दतिया जिला इकाई अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र गोस्वामी एवं महासचिव अखिलेश दांतरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। असनई स्थित रामलला मंदिर परिसर में28 अक्टूबर के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन, श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्नदतिया रविवार को असनई स्थित रामलला मंदिर परिसर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की दतिया जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई। रविवार 12:00 बजे आयोजित हुई बैठक में प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सलाह बदरिया के निर्देशन में होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित अधिवेशनों की तैयारियों से मार्गदर्शन लेते हुए इस बार आयोजन को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार दुबे, प्रांतीय संयोजक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ मनोज गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष गजेंद्र इंगले, दतिया जिला इकाई अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र गोस्वामी एवं महासचिव अखिलेश दांतरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- डिप्टी कलेक्टर सनत पुरोहित कविता के माध्यम से क्या संदेश दे रहे हैं नेता सरकार और प्रशासन को कविता के माध्यम से सनत पुरोहित डिप्टी कलेक्टर क्या संदेश दे रहे हैं भगवान से क्या प्रार्थना कर रहे हैं सुनिए1
- ₹50 लाख का इनाम संत रामपाल जी महाराज की धर्म गुरुओं को खुली चुनौती विश्व के सभी धर्मगुरुओं से संत रामपाल जी महाराज ने ज्ञान चर्चा के लिए खुला निमंत्रण दिया है1
- 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध को थाना उनाव पुलिस एवं ‘अपना घर आश्रम’ डबरा के संयुक्त प्रयासों से मिला परिवार* पुलिस अधीक्षक दतिया की मौजूदगी में हुआ परिवार से भावुक मिलन* जिला दतिया में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रयासों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाण्डेर श्री पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा निराश्रित, जरूरतमंद, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए निरंतर मानवीय पहल की जा रही है। थाना उनाव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक वृद्ध व्यक्ति, जो लंबे समय से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ है तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में ग्राम इकारा में एक व्यक्ति के घर पर रह रहा है। सूचना पर थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वृद्ध व्यक्ति के सुरक्षित पुनर्वास एवं देखभाल के लिए थाना उनाव पुलिस द्वारा ‘अपना घर आश्रम’, डबरा से समन्वय स्थापित कर उसे आश्रम में पहुंचाया गया। इसके पश्चात पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध व्यक्ति की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वृद्ध व्यक्ति की पहचान सतीश पुत्र सुखई पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी टिकरवारा, जिला मंडला के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें ‘अपना घर आश्रम’, डबरा बुलाया गया। *20 वर्षों बाद परिवार से हुआ भावुक मिलन* दिनांक 27 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल की उपस्थिति में ‘अपना घर आश्रम’, डबरा में लगभग 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध सतीश को उसके परिजनों से मिलाया गया। वर्षों बाद अपने पति एवं पिता को अपने सामने पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक उठे। यह मिलन उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक एवं मार्मिक क्षण रहा। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने वृद्ध सतीश एवं उसके परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा इस मानवीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘अपना घर आश्रम’, डबरा के प्रबंधन एवं सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। आश्रम में निवासरत लोगों से भी मिले पुलिस अधीक्षक इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने ‘अपना घर आश्रम’ में निवासरत महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम प्रबंधन द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा सेवा कार्यों की सराहना की। दतिया पुलिस द्वारा भविष्य में भी निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके परिजनों से मिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। दतिया पुलिस — कानून व्यवस्था के साथ मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर।1
- सर्राफा बाजार में गणपति विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी भांडेर नगर के सर्राफा बाजार में गणपति विसर्जन के बाद रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत शाम 5 बजे से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गणपति उत्सव के समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।1
- #Datia: भाजपा की गुटबाजी पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष का बड़ा हमला, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी घेरा! #Datia: भाजपा की गुटबाजी पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष का बड़ा हमला, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी घेरा! #Datia #दतिया #MadhyaPradesh #MPNews #DatiaNews #Congress #BJP #भाजपा #कांग्रेस #नरोत्तममिश्रा #NarottamMishra #राजनीति #MPPolitics #दतियाकीखबर #BreakingNews #HindiNews #HindiVarta #सच्चीऔरखबरें1
- रतन वाटिका में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण में बोले कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े बोले—जात-पात से ऊपर उठकर सेवा कर रही भारत विकास परिषद, ऐसे ही बढ़ता रहे कारवां दतिया भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का रविवार को रतन वाटिका, पुरानी कलेक्ट्रेट के पास समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन परीक्षण के उपरांत करीब 74 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद लीक से हटकर कार्य कर रही है। परिषद में जात-पात जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिषद इसी तरह सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहे और संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती रहे। रतन वाटिका में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण में बोले कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े बोले—जात-पात से ऊपर उठकर सेवा कर रही भारत विकास परिषद, ऐसे ही बढ़ता रहे कारवां दतिया भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का रविवार को रतन वाटिका, पुरानी कलेक्ट्रेट के पास समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन परीक्षण के उपरांत करीब 74 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद लीक से हटकर कार्य कर रही है। परिषद में जात-पात जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिषद इसी तरह सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहे और संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती रहे।1