Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के उपद्रव की खबर सामने आई है। यहाँ प्रदर्शन कर रहे लोग जब संसद की ओर आगे बढ़े, तो इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। कॉकरोच पार्टी के इस हंगामे और संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इस पूरे मामले की मुख्य वजह क्या है।
RPR NEWS TV
जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के उपद्रव की खबर सामने आई है। यहाँ प्रदर्शन कर रहे लोग जब संसद की ओर आगे बढ़े, तो इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। कॉकरोच पार्टी के इस हंगामे और संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इस पूरे मामले की मुख्य वजह क्या है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवी इंदुलेखा ने श्री बांके बिहारी मंदिर सेवायतों पर लगाए गंभीर आरोप देवी इंदुलेखा ने श्री बांके बिहारी मंदिर सेवायतों पर लगाए गंभीर आरोप1
- मथुरा के गिरधरपुर स्थित वार्ड संख्या 3 की नितिन विहार और ब्रह्मपुरी कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और नगर आयुक्त ओजस्वी सिंह को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य सड़क पर पिछले लगभग एक वर्ष से बने स्थायी जलभराव और जर्जर सड़क की गंभीर समस्या से अवगत कराया। कॉलोनी वासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बिना बारिश के भी घुटनों तक पानी भरा रहता है, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव की वजह से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। निवासियों ने बताया कि पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए बाध्य होंगे। यह स्थिति क्षेत्र में विकास के दावों की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पहुंचे अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा जिले में फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा की जा रही उगाही की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल पत्रकारिता के पेशे को बदनाम कर रहा है, बल्कि समाज के लिए भी खतरा है। कुछ लोग सिर्फ एक माइक और फर्जी आईडी कार्ड के सहारे खुद को पत्रकार बताते हैं और उगाही, ब्लैकमेल जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अपराधी और माफिया भी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पत्रकारों के भेष में काम कर रहे हैं। इन लोगों का कोई अनुभव या योग्यता नहीं होती, लेकिन वे मीडिया के नाम पर लोगों को डराते-धमकाते हैं। डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने मंगलवार को जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर मुद्दे से अवगत कराया। पुलिस और प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पुलिस ऐसे लोगों की पहचान के लिए एक अभियान चलाएगी जो खुद को फर्जी तरीके से पत्रकार बताते हैं। इसके साथ ही फर्जी आईडी कार्ड बनाने और बांटने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने असली पत्रकारों से इस अभियान में सहयोग करने और पेशे को बदनाम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। कोई भी नागरिक फर्जी पत्रकारों की जानकारी सीधे पुलिस या प्रशासन को दे सकता है।3
- मथुरा के डैंपियर नगर स्थित बापू बाल मंदिर जूनियर हाईस्कूल परिसर में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. लीना सक्सैना और डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय के लगभग 442 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान बच्चों के सामान्य शारीरिक परीक्षण के साथ-साथ आंख, कान, दांत, त्वचा और पोषण स्तर की विस्तृत जांच की गई। जिन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिलीं, उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही, बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। यह पूरा कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सक्सैना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमती सीमा मापुर भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में छात्रों के लिए शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित नए वाटर कूलर का उद्घाटन श्रीमती सीमा गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. सत्यमित्र, विद्यालय के प्रबंधक श्री मनमोहन गुप्ता और सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान करना है।4
- मथुरा की गोवर्धन थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नगला सपेरा के पास से आरोपी हुशैन पुत्र आमीन, निवासी देवसेरस (थाना गोवर्धन) को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 02 कूटरचित आधार कार्ड और 01 विवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी आधार कार्ड की मदद से फर्जी सिम और मोबाइल फोन हासिल कर अपनी पहचान छिपाता था। इसके बाद वह लोगों को फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी के झांसे में लेकर साइबर ठगी को अंजाम देता था तथा ठगी की रकम को अपने खातों में ट्रांसफर कर अवैध लाभ अर्जित करता था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66C एवं 66D के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।1