मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- शोभा यात्रा निकालने समितियां का गठन किया। धौलपुर- 20 अप्रैल को डॉक्टर बी आर अंबेडकर की शोभायात्रा एवं 14 अप्रैल को प्रभात फेरी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले का 200वा जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए समितियां का गठन किया गया। भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए सूरजमल, रामवीर सिंह, नौबत लाल केन, दामोदर प्रसाद, रामकिशन नेताजी बॉबी सरपंच, प्रेम सिंह भास्कर, बंटी पवरिया, रघुवीर सिंह, जीपी आनंद, राधेश्याम भारती, रामरूप वर्मा ने संबोधित किया। बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र केन, कमल सिंह, बच्चू सिंह, सियाराम, गोपीचंद, आजाद सिंह, वीरम सिंह, शिवनारायण, वीरी़ सिंह, विरमाजीत, रवि कुमार, धीरेंद्र, सुम्मेर सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य सभी उपस्थित सदस्यों ने अंबेडकर शोभायात्रा को निकालने की शपथ ग्रहण की। शपथ नौबतलाल केन ने दिलाई। बैठक अध्यक्षता दामोदर प्रसाद ने की। यह जानकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने दी।1
- Post by Vishu Mahor1
- धौलपुर । हिंदुस्तान वेदांता जिंक फुटबॉल एकेडमी उदयपुर द्वारा फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए तसीमों में वर्ष 2026 के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया । जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए हिंदुस्तान वेदांत जिंक फुटबॉल एकेडमी उदयपुर के द्वारा 15 व 17 वर्षीय बालक बालिका वर्ग में खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने फुटबॉल की ट्रायल दी। फुटबॉल ट्रायल में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली सहित राजस्थान के खिलाड़ियों ने भागीदारी निभाई। इंडियन फुटबॉल फेडरेशन के तकनीकी डायरेक्टर तरुण राय ने बताया कि हमारे द्वारा देश में विभिन्न स्थानों पर जाकर बालक बालिका वर्ग में फुटबॉल खिलाड़ियों की ट्रायल ली जा रही है और उनका चयन किया जा रहा है । ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का फाइनल ट्रायल उदयपुर में होगा और उसके बाद फाइनल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को हिंदुस्तान वेदांता जिंक फुटबॉल एकेडमी में प्रवेश मिलेगा। अकादमी में खिलाड़ियों को खेल के अलावा पढ़ाई लिखाई रहन-सहन खान-पान की संपूर्ण व्यवस्था जिंक अकादमी के द्वारा की जाएगी। हमारे द्वारा धौलपुर के तसीमों में फुटबॉल के खिलाड़ियों का चयन शिविर लगाया गया है। जिसमें केरल से हेड कोच अमृता अरविंद मध्य प्रदेश से फिजियोथैरोपिस्ट डॉ. सोनाली कुशवाहा राजस्थान के कोच किशन के अलावा स्थानीय फुटबॉल पदाधिकारी संदीप राणा असलम खान बंटी परमार, कुलदीप परमार भूपेंद्र, अमित सेन, अंगद तोमर, अल्पेश खान, गीतम परमार , धीरज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।4
- Post by NATION MEDIA AB1
- *एक नेता, एक विजन, एक इतिहास 🇮🇳* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। *8,931 दिन... लगातार, अविराम, अडिग।* यह सिर्फ समय नहीं, यह उन रातों की गवाही है, जब देश सोया और एक नेता जागता रहा। यह उन फैसलों की दास्तां है, जो आसान नहीं थे, पर जरूरी थे। यह उस संकल्प की कहानी है, जो कभी डगमगाया नहीं। जब दुनिया ने महामारी देखी, भारत ने वैक्सीन बनाई। जब सीमाएं चुनौती बनीं, भारत ने आंखें नहीं झुकाईं। जब अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई, भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती महाशक्ति बना। *न रुके, न थके, न झुके... यही है नेतृत्व, यही है भरोसा, यही है इतिहास। 🇮🇳*1
- मुरैना, 22 मार्च 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में ग्राम निवाजीपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक अधिकारी सतीश सिंह तोमर एवं ब्लॉक समन्वयक राधाशरण पुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान भूमिजा महिला मंडल की महिलाओं ने मंदिर परिसर में लोकगीत, भजन-कीर्तन और प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही ग्रामवासियों को पानी बचाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में “जल ही जीवन है, इसे आने वाली पीढ़ी के लिए बचाए रखना है” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव मिथिलेश तोमर सहित गुड्डन तोमर, गिरिजा, ऊषा, अंजना तोमर एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- #UGC_Rollback #MP सांसदो के घेराव की शुरुवात जयपुर से हो चुकी है अब आप की बारी अपने सांसद के घेराव की करो तैयारी ।1
- Post by NATION MEDIA AB1