राजिम महानदी तट पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ भागे माफिया गरियाबंद / राजिम - राजिम महानदी तट पर चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। छापा मारने पहुंची टीम को देखकर माफिया अपने ट्रैक्टर और ट्रालियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में की गई, जहां वर्षों से अवैध रेत खनन का कारोबार बेखौफ चल रहा था। रेत माफिया पर्यावरण के नियमों को पूरी तरह से ताक पर रखकर महानदी तट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे थे। इससे न केवल नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा था, बल्कि शासन को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। सबसे गंभीर बात यह है कि रेत माफिया नर्सरी क्षेत्र में लगे हजारों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध खनन कर रहे थे। इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच रही थी। नर्सरी को उजाड़कर वहां गहरे गड्ढे खोदे जा रहे थे, जिससे वन विभाग की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा था। आज सुबह जैसे ही प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो खनन कर रहे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कई माफिया ट्रैक्टर से ट्राली को पलट कर और ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रालियों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को थाने लाया जा रहा है और उनके मालिकों की पतासाजी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना था कि पितईबंद नर्सरी में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन माफियाओं के हौसले बुलंद थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
राजिम महानदी तट पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ भागे माफिया गरियाबंद / राजिम - राजिम महानदी तट पर चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। छापा मारने पहुंची टीम को देखकर माफिया अपने ट्रैक्टर और ट्रालियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में
की गई, जहां वर्षों से अवैध रेत खनन का कारोबार बेखौफ चल रहा था। रेत माफिया पर्यावरण के नियमों को पूरी तरह से ताक पर रखकर महानदी तट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे थे। इससे न केवल नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा था, बल्कि शासन को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। सबसे गंभीर बात यह है कि रेत माफिया नर्सरी क्षेत्र में लगे हजारों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध खनन कर रहे थे। इससे पर्यावरण
को अपूरणीय क्षति पहुंच रही थी। नर्सरी को उजाड़कर वहां गहरे गड्ढे खोदे जा रहे थे, जिससे वन विभाग की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा था। आज सुबह जैसे ही प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो खनन कर रहे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कई माफिया ट्रैक्टर से ट्राली को पलट कर और ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रालियों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को थाने लाया जा रहा है और उनके मालिकों
की पतासाजी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना था कि पितईबंद नर्सरी में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन माफियाओं के हौसले बुलंद थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
- भिलाई हथखोज में मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में प्लेट बैंडिंग मशीन का रोलर गिरने से मजदूर की मौत। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/दुर्ग-भिलाई, 19 सितंबर 2026 दुर्ग जिले के भिलाई हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज स्थित मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (स्थानीय रूप से मयुरा कंपनी के नाम से जानी जाने वाली) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेट बैंडिंग मशीन का रोलर अचानक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की जानकारी नाम: चंद्रशेखर सिंह उम्र: 46 से 55 वर्ष (रिपोर्ट्स में भिन्नता) निवासी: बिहार परिवार: चार बच्चों के पिता काम: कंपनी में पिछले 7-8 वर्षों से कार्यरत। मैटेरियल हैंडलिंग और मशीन से जुड़े काम में लगे थे। हादसा कैसे हुआ? शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे काम के दौरान प्लेट बैंडिंग मशीन का भारी रोलर अचानक गिर पड़ा और चंद्रशेखर सिंह की चपेट में आ गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तुरंत बीएम शाह अस्पताल, शास्त्री नगर सुपेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। कंपनी और मालिक कंपनी: मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पता: प्लॉट नंबर 22-H और 22-I, हैवी इंडस्ट्रियल एरिया, हथखोज, भिलाई मैनेजिंग डायरेक्टर: गौरव हिमतसिंगका बाद की घटनाएं हादसे की खबर फैलते ही कंपनी गेट के बाहर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें घटना की जानकारी तुरंत नहीं दी। परिजनों ने उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। मजदूरों ने कहा कि भारी मशीनरी के साथ काम करते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। पुलिस कार्रवाई पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों, मशीन की स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। यह घटना भिलाई के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े करती है। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- NH 930-करहीभदर के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस @ देखिए पूरा विस्तृत खबर बस पलटने के बाद सवार सभी यात्रियों के मध्य अफरा तफरी का माहौल बन गया। बस मे लगभग 35 से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी है जिसमे 25 से अधिक यात्रियो के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद तत्काल गुरुर एवं बालोद पुलिस तथा यातायात पुलिस के बल भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया गया। बालोद एवं गुरुर मुख्यालय से पांच अलग अलग एंबुलेंस की टीम को बुलाया गया। घायलो को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल तथा गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सूचना है।1
- संयुक्त टीम को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे रेत माफिया, दर्जनों वाहन जब्त राजिम में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई संयुक्त टीम को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे रेत माफिया, दर्जनों वाहन जब्त गरियाबंद/राजिम। महानदी तट पर लंबे समय से चल रहे कथित अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी छापामार कार्रवाई की। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में दबिश दी। प्रशासनिक अमले के पहुंचते ही अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोगों द्वारा ट्रॉलियों को पलटकर मौके से भागने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। नर्सरी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का भी आरोप स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि अवैध रेत खनन के लिए पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई है। इससे क्षेत्र के पर्यावरण और हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। रेत खनन में पर्यावरणीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं, यह भी जांच का विषय है। राजस्व नुकसान को लेकर उठे सवाल अवैध तरीके से रेत उत्खनन किए जाने से शासन को खनिज राजस्व में नुकसान होने की बात कही जा रही है। प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब जब्त वाहनों के दस्तावेज, खनन की अनुमति, रेत उत्खनन की वैधता और संबंधित क्षेत्र में पर्यावरणीय नियमों के पालन की जांच की जाएगी। कार्रवाई के बाद रेत खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- चकरभाठा थाना क्षेत्र की पी जी डी सी ए कर चुकी यूवाती बिन बताएं रात में घर से हुई चकरभाठा थाना क्षेत्र की पी जी डी सी ए कर चुकी यूवाती बिन बताएं रात में घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट आज शनिवार की सुबह 11:30 चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के एक 49 वर्षीय पिता ने शुक्रवार की रात 9.34 बजे थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी लडकी उम्र 21 साल 09 माह निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर दिनांक 17/09/2026 के रात्रि करीबन 02/45 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक वापस नहीं आयी है जिसका आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसका हुलिया कद 5 फिट 5 इंच, रंग गोरी, चेहरा गोल बाल काला, शरीर सामान्य है छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है PGDCA कि पढाई की है, गुलाबी रंग टॉप व सुट पहनी है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया है एवं अपराध धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है1
- संकुल बालक पचपेड़ी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। संकुल बालक पचपेड़ी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना के रंग बिखेरते हुए पर्यावरण संरक्षण। स्वच्छता अभियान और 'मेरा भारत महान' जैसे विषयों पर बेहद सुंदर और संदेशप्रद चित्र बनाए। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। संकुल समन्वयक और वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।1
- मंगल स्पंज आयरन कम्पनी पार्किंग बिल्हा मे खड़े ट्रक से पिग आयरन की हुई चोरी ड्राइ मंगल स्पंज आयरन कम्पनी पार्किंग बिल्हा मे खड़े ट्रक से पिग आयरन की हुई चोरी ड्राइवर ने बिल्हा थाना मे दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 9:30 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - धनंजश्य सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 38 साल साकिन फुहा थाना ब्रहरा जिला भोजपुर बिहार ने शुक्रवार की साम 16/13 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण:- मै ग्राम फुहा थाना ब्रहरा जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला हूं ग्रिन लाईन कम्पनी में चालक का काम करता हूं एवं वाहन क्रमांक MH 14 MT 7368 को चलाता हूं दिनांक 12/09/2026 को वर्धा महाराष्ट्र से पिग आयरन 37.990 टन लोड कर दिनांक 14/09/2026 को रात्रि 10/00 बजे बिल्हा मंगल आयरन स्पंज खाली करने पहुंचा जो रात्रि होने के कारण सुरक्षा गार्ड के द्वारा कम्पनी के अंदर नही जाने दिये जिस कारण मै वाहन मंगल स्पंज गेट के सामने वाहन पार्किग मे खडा कर सो गया दिनांक 15/09/2026 को सुबह 06/40 बजे सोकर उठा एवं माल खाली करने के लिए तौल के पास गया तो पता चला कि 800 किलोग्राम पिग आयरन कम था जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रूपये है जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका आस पास पुछताछ किया कुछ पता नही चलने पर मै अपने कम्पनी ग्रिन लाईन को सूचना दिया हूं जिसके आदेश पर शुक्रवार दिनांक 18/09/2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया हूं कार्यवाही चाहता हु प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 303(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है1
- सेवा संकल्प अभियान प्रतिभा को मिला मंच संकुल स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन। बिलासपुर के 2,447 स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों ने संकुल स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। चित्रों में सपनों का भारत, भाषणों में विकसित भारत 2047 की कल्पना बच्चों ने। रचनात्मकता और विचारों से भविष्य की तस्वीर उकेरी।1
- सोशल मीडिया वीडियो से खुला नशे के कारोबार का राज,,,,,,, सोशल मीडिया वीडियो से खुला नशे के कारोबार का राज1
- तेज रफ्तार माजदा ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत,,,,, तेज रफ्तार माजदा ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत1