Shuru
Apke Nagar Ki App…
दूल्हे की कार बनी काल हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए
A K DIXIT
दूल्हे की कार बनी काल हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच9
- शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भैंसी नदी की खुदाई को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नदी पुनर्जीवन के लिए व्यापक कार्ययोजना तय की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 56 किलोमीटर खुदाई हो चुकी है, जबकि शेष 20 किलोमीटर क्षेत्र विकासखंड बण्डा में चिन्हित किया गया है। इसके लिए 10 पॉइंट तय किए गए हैं, जहां 28 अप्रैल से प्रत्येक स्थान पर दो-दो जेसीबी लगाकर खुदाई शुरू कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नदी से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित तालाबों की खुदाई कर उन्हें नदी से जोड़ा जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। खुदाई कार्य के दौरान लेखपाल, सेक्रेटरी और पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही नदी पर क्षतिग्रस्त पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां पूरी कर 15 मई तक खुदाई कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।1
- Post by राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- *शाहजहांपुर, 20 अप्रैल । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं राज्य मंत्री परिवहन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा सोमवार को बटन दबाकर 47 करोड रुपए की लागत से चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। 1894.83 लाख रुपए से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व निर्मित बस स्टेशन के सौन्दर्याकरण कार्य, 1248.51 लाख रुपए से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी सैटेलाईट बस अड्डा के निर्माण कार्य, 1059.53 लाख रुपए से कार्यशाला का निर्माण कार्य तथा 239.44 लाख रुपए से डिटेन्शन एवं डम्पिंग यार्ड के निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्मित सैटेलाइट बस अड्डे का नाम महान समाजसेवी एवं आदर्श शासक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में रखा गया है।3
- शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक मोटरसाइकिल से पुवायां से सिसोरा (थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। मुठभेड़ में सौरभ मिश्रा (28) निवासी हरदयाल कूचा, पुवायां घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपितों में अर्पित सक्सेना (20) निवासी बड़ागांव, थाना पुवायां और मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष (22) निवासी सिसोरा, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी शामिल हैं। तलाशी में आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीना गया ओप्पो एफ-19 मोबाइल, 840 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपित मोबाइल छिनैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में लिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ शाहजहांपुर व खीरी में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पुवायां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।1
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच3