Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर में मधुबन विधानसभा सहित जनपद मऊ की देवतुल्य जनता जनार्दन आप सभी को सादर आमंत्रित करते हैं की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर आप सभी स्वास्थ्य लाभ ले। स्थान- सरस्वती विद्या मंदिर पाती गली, मधुबन समय- प्रातः 09:00 बजें से 03:00 बजें तक कार्यक्रम आयोजक- भरत भैया भरत भैया Bharat Bhaiya
Umesh Yadav
15 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर में मधुबन विधानसभा सहित जनपद मऊ की देवतुल्य जनता जनार्दन आप सभी को सादर आमंत्रित करते हैं की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर आप सभी स्वास्थ्य लाभ ले। स्थान- सरस्वती विद्या मंदिर पाती गली, मधुबन समय- प्रातः 09:00 बजें से 03:00 बजें तक कार्यक्रम आयोजक- भरत भैया भरत भैया Bharat Bhaiya
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत बनगावा में नाली समस्या बहुत ही भारी समस्या है लोग रास्ते पर अपनी सीवर का पानी बहने को मजबूर है लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव बनवाने को तैयार नहीं लोग कई बार मौखिक रूप से सूचित किया गया लेकिन सुनने को तैयार नहीं है , ऐसे अधिकारी और ग्राम प्रधान की कार्यों की जांच अवश्य होनी चाहिए1
- मऊ। आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने गाजीपुर तिराहा पर जागरूकता अभियान चलाकर वाहन स्वामियों को जागरूक किया।1
- रसोई गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, एजेंसियों पर कालाबाजारी का आरोप सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों में हुई कहासुनी, समय पर आपूर्ति न मिलने से बढ़ा आक्रोश। बलिया। जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई जगहों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी और बकझक की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से प्रभावित बताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस की कमी का हवाला देकर कुछ जगहों पर कालाबाजारी की जा रही है। लोगों का कहना है कि एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है, जबकि खुले बाजार में अधिक दाम देकर आसानी से सिलेंडर मिल जा रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कम आ रही है, जिसके कारण सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि जितनी मात्रा में सिलेंडर मिलते हैं, उसी के अनुसार वितरण किया जा रहा है। रसोई गैस की किल्लत से सबसे अधिक परेशानी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही है। कई परिवारों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नूरी गंज में देशी की दुकान सुबह ही खुल जाती है नियमों का हो रहा है उलंघन आबकारी विभाग मौन लोगों ने लगाया आरोप1
- देवरिया। जागृति उद्यम केंद्र– पूर्वांचल के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च (बुधवार) को “क्रिएटर्स महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के चर्चित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं को डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। यह बातें जागृति के प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने शहर स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी बारीकियों और संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अनुभवी क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को सही दिशा दे सकें। कार्यक्रम में नीतीश कुमार राय (पटना), विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज (लखनऊ), विशाल चौरसिया (दिल्ली), दिव्यांशु तिवारी (लखनऊ), मिथिलेश दुबे (लखनऊ), विजित सिंह और स्वप्निल श्रीवास्तव जैसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। ये सभी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे रचनात्मकता को करियर में बदला जा सकता है। नीतीश कुमार राय के सोशल मीडिया पर करीब 1.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज के करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो दोस्तों के बीच होने वाले मजाक और हल्की-फुल्की घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। विशाल चौरसिया के लगभग 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका पॉडकास्ट काफी चर्चित है, जिसमें आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित चर्चाएं होती हैं। इसके अलावा दिव्यांशु तिवारी और मिथिलेश दुबे भी अपने विशिष्ट कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। विजित सिंह कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्वप्निल श्रीवास्तव समाचारों के विश्लेषणात्मक कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी साझा करने के साथ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन से जुड़े व्यावहारिक टिप्स देंगे। साथ ही विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। मनीष बजाज ने बताया कि दोपहर बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रील मेकिंग और कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को देश के प्रसिद्ध क्रिएटर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोजगार सृजित करना है। जागृति का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। *कौन-कौन क्रिएटर्स होंगे शामिल* नीतीश कुमार राय, पटना – 1.76 मिलियन फॉलोअर्स विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज, लखनऊ – 1.3 मिलियन फॉलोअर्स विशाल चौरसिया, दिल्ली – 2.6 मिलियन फॉलोअर्स दिव्यांशु तिवारी, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स मिथिलेश दुबे, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स विजित सिंह - स्वप्निल श्रीवास्तव - *कार्यक्रम में क्या होगा खास* सफल क्रिएटर्स साझा करेंगे अपनी सफलता की कहानी युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक टिप्स विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा रील मेकिंग व कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता विजेताओं को प्रसिद्ध क्रिएटर्स करेंगे सम्मानित2
- देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित मैरेज हॉल में बारात जाते समय गाड़ी की बोनट पर चढ़कर खूब हुई आतिशबाजी,पुलिस प्रशासन बनी हुई हैं मौन।3
- Post by RISHI RAI1