logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई जिले के बेनीगंज में गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं के आरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह पदयात्रा सिकिलिन टोला मोहल्ले से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों से होते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।

19 hrs ago
user_Sharafat saifi
Sharafat saifi
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

हरदोई जिले के बेनीगंज में गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं के आरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह पदयात्रा सिकिलिन टोला मोहल्ले से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों से होते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद मोदीनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संजयपुरी और जगतपुरी, बेगमाबाद बुदाना क्षेत्र के दर्जनों लोग ने स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अपनी रखी समस्या नहीं हुआ अभी तक स्मार्ट मीटर का कोई समाधान जनता है परेशान
    1
    गाजियाबाद मोदीनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संजयपुरी और जगतपुरी, बेगमाबाद बुदाना क्षेत्र के दर्जनों लोग ने स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अपनी रखी समस्या नहीं हुआ अभी तक स्मार्ट मीटर का कोई समाधान जनता है परेशान
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Farmer मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पोंगा पंडितों के बारे में यह महिला इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कॉल खोल रही है और ऐसा नहीं है कि यह महिला एक दलित समाज से आती है यह महिला भी उच्च वर्ग से आती है लेकिन यह महिला पोंगा पंडितों की हरामखोर से परेशान हो चुकी है हर जगह पर पैसे जबरदस्ती छीना जा रहा है बेमतलब के पैसे लिया जा रहा है उसका कोई मतलब नहीं है जी पैसे का लिया जा रहा है भगवान के दर्शन अगर भगवान है तो धरती पर लेकिन भगवान को देखने के लिए पैसा लगता है तो सोचो यह बिजनेस नहीं है तो क्या है
    1
    पोंगा पंडितों के बारे में यह महिला इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कॉल खोल रही है और ऐसा नहीं है कि यह महिला एक दलित समाज से आती है यह महिला भी उच्च वर्ग से आती है लेकिन यह महिला पोंगा पंडितों की हरामखोर से परेशान हो चुकी है हर जगह पर पैसे जबरदस्ती छीना जा रहा है बेमतलब के पैसे लिया जा रहा है उसका कोई मतलब नहीं है जी पैसे का लिया जा रहा है भगवान के दर्शन अगर भगवान है तो धरती पर लेकिन भगवान को देखने के लिए पैसा लगता है तो सोचो यह बिजनेस नहीं है तो क्या है
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Journalist Meerut, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Mohd. Basit
    4
    Post by Mohd. Basit
    user_Mohd. Basit
    Mohd. Basit
    Pharmacist मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोईयां फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के लोईयां गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी दौराला के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोचा और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #MeerutNews #Encounter #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAction
    2
    लोईयां फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के लोईयां गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी दौराला के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोचा और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #MeerutNews #Encounter #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAction
    user_सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    Video Creator Meerut, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • *कौशांबी में जंगल से भटककर गांव पहुंचा हिरन, ग्रामीणों के दौड़ाने पर हुआ घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू* कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बराईन का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन पहुंच गया। अचानक गांव में हिरन दिखने से हड़कंप मच गया। *भागने में टकराया, टूटी सींग:* गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों और कुत्तों ने हिरन को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हिरन की बांस की कोठी से टक्कर हो गई। टक्कर से हिरन की सींग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। *2 घंटे चला रेस्क्यू:* स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने हिरन को सुरक्षित पकड़ा। *इलाज जारी, चिड़ियाघर भेजा जाएगा:* घायल हिरन को मंझनपुर स्थित पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद हिरन को कानपुर चिड़ियाघर में सुरक्षित भेज दिया जाएगा। गांव में हिरन मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर उसे परेशान न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।
    4
    *कौशांबी में जंगल से भटककर गांव पहुंचा हिरन, ग्रामीणों के दौड़ाने पर हुआ घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू*
कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बराईन का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन पहुंच गया। अचानक गांव में हिरन दिखने से हड़कंप मच गया। 
*भागने में टकराया, टूटी सींग:*  
गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों और कुत्तों ने हिरन को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हिरन की बांस की कोठी से टक्कर हो गई। टक्कर से हिरन की सींग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
*2 घंटे चला रेस्क्यू:*  
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने हिरन को सुरक्षित पकड़ा। 
*इलाज जारी, चिड़ियाघर भेजा जाएगा:*  
घायल हिरन को मंझनपुर स्थित पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद हिरन को कानपुर चिड़ियाघर में सुरक्षित भेज दिया जाएगा। 
गांव में हिरन मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर उसे परेशान न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Dadri, Gautam Buddha Nagar•
    8 hrs ago
  • - दिन निकलते ही महिला की गर्दन रेतकर हत्या: घर मे सोते समय की गई हत्या",3 मासूम बेटियां थी मौजूद! -मेरठ में शुक्रवार सुबह महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर गली नंबर 3 की है। यहां कौसर पत्नी साकिब उम्र 26 साल की गर्दन कटी लाश घर के अंदर कमरे में बेड के पास पड़ी मिली है। जिस वक्त लाश को घर में देखा गया उस वक्त कौसर का पति घर पर नहीं था वो लगभग एक घंटा पहले ही ई-रिक्शा लेकर मंडी में अपने काम पर निकला था। कमरे में पत्नी कौसर उसकी 3 छोटी बेटियां ही सोई थीं। वी/ओ 01-घटना शुक्रवार सुबह 6 सेब 6.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सबसे पहले मकान मालिक इसरार की पत्नी ने महिला की लाश को देखा। इसके बाद उसने अपने पति इसरार को इसकी जानकारी दी। इसरार ने महिला के पति साकिब, पुलिस और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी मेरठ
    2
    - दिन निकलते ही महिला की गर्दन रेतकर हत्या: घर मे सोते समय की गई हत्या",3 मासूम बेटियां थी मौजूद!
-मेरठ में शुक्रवार सुबह महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर गली नंबर 3 की है। यहां कौसर पत्नी साकिब उम्र 26 साल की गर्दन कटी लाश घर के अंदर कमरे में बेड के पास पड़ी मिली है। जिस वक्त लाश को घर में देखा गया उस वक्त कौसर का पति घर पर नहीं था वो लगभग एक घंटा पहले ही ई-रिक्शा लेकर मंडी में अपने काम पर निकला था। कमरे में पत्नी कौसर उसकी 3 छोटी बेटियां ही सोई थीं।
वी/ओ 01-घटना शुक्रवार सुबह 6 सेब 6.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सबसे पहले मकान मालिक इसरार की पत्नी ने महिला की लाश को देखा। इसके बाद उसने अपने पति इसरार को इसकी जानकारी दी। इसरार ने महिला के पति साकिब, पुलिस और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी मेरठ
    user_मोहम्मद अतीक
    मोहम्मद अतीक
    Photographer मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में एक अजीब मामला सामने आया है जहां पर एक ही दुल्हन से दो भाइयों ने सगे भाइयों ने शादी कर ली है उनका मानना है कि दोनों भाई बारी-बारी से दुल्हन का खर्चा उठाएंगे और बारी-बारी से वह दुल्हन को रखेंगे दोनों भाइयों ने एक ही दुल्हन से शादी करके पूरे जिले में हाहाकार मचा दिया है लोगों के मुंह पर सिर्फ शादी की ही बात है
    1
    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में एक अजीब मामला सामने आया है जहां पर एक ही दुल्हन से दो भाइयों ने सगे भाइयों ने शादी कर ली है उनका मानना है कि दोनों भाई बारी-बारी से दुल्हन का खर्चा उठाएंगे और बारी-बारी से वह दुल्हन को रखेंगे दोनों भाइयों ने एक ही दुल्हन से शादी करके पूरे जिले में हाहाकार मचा दिया है लोगों के मुंह पर सिर्फ शादी की ही बात है
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Journalist Meerut, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या की थी: जिनका मर्डर किया, उनकी पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली, बेटे ने मुखाग्नि दी बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जीतू 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था। 5 साल पहले बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूपी का सेकेंड रनर-अप का खिताब भी जीत चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई। दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया था। इससे वह भड़क गया और उसने गोलियां बरसा दीं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था। एनकाउंटर के बाद जीतू की एक रील वायरल हो रही है। इसमें जिम में वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- मारूंगा जरूर... अपने बचने का जुगाड़ रखियो...।
    1
    मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या की थी: जिनका मर्डर किया, उनकी पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली, बेटे ने मुखाग्नि दी
बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जीतू 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था। 5 साल पहले बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूपी का सेकेंड रनर-अप का खिताब भी जीत चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई।
दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया था। इससे वह भड़क गया और उसने गोलियां बरसा दीं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था।
एनकाउंटर के बाद जीतू की एक रील वायरल हो रही है। इसमें जिम में वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- मारूंगा जरूर... अपने बचने का जुगाड़ रखियो...।
    user_सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    Video Creator Meerut, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *कौशाम्बी: भूमिहीन दलित परिवार का आरोप—रिश्वत न देने पर छप्पर गिराया, भेदभाव का भी लगाया आरोप* *कौशाम्बी संदेश* *कौशाम्बी जनपद* के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमालमऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी दिलीप कुमार सरोज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह भूमिहीन है और सड़क किनारे छप्पर डालकर परिवार सहित गुजर-बसर कर रहा था पीड़ित के अनुसार, करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि पैसा न देने पर गाटा संख्या 113ख (तालाब की भूमि) का हवाला देते हुए छप्पर हटाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि 29 अप्रैल 2026 को लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व नोटिस के जेसीबी से उसका छप्पर गिरवा दिया दिलीप सरोज ने यह भी आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति (पासी) से है जिसके चलते उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि अन्य लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा होने के बावजूद उनके मकान नहीं गिराए जा रहे हैं घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    *कौशाम्बी: भूमिहीन दलित परिवार का आरोप—रिश्वत न देने पर छप्पर गिराया, भेदभाव का भी लगाया आरोप*
*कौशाम्बी संदेश*
*कौशाम्बी जनपद* के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमालमऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी दिलीप कुमार सरोज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह भूमिहीन है और सड़क किनारे छप्पर डालकर परिवार सहित गुजर-बसर कर रहा था पीड़ित के अनुसार, करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि पैसा न देने पर गाटा संख्या 113ख (तालाब की भूमि) का हवाला देते हुए छप्पर हटाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि 29 अप्रैल 2026 को लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व नोटिस के जेसीबी से उसका छप्पर गिरवा दिया दिलीप सरोज ने यह भी आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति (पासी) से है जिसके चलते उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि अन्य लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा होने के बावजूद उनके मकान नहीं गिराए जा रहे हैं घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Dadri, Gautam Buddha Nagar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.