Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबाह शहर भर में भ्रमण किया तो जगह कचड़ा जलता हुआ पाया लोग ताजी हवा लेने के लिए निकलते हैं हवा तो नहीं मिलती प्रदूषण जरूर मिलता है सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह कचरा को जलाकर प्रदूषण फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे अंबाह शहर भर सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह कचरा को जलाकर प्रदूषण फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है लोगों की स्वास्थ्य के साथ करार करने में नगर पालिका पीछे नहीं है रही चौराहे हो या गली सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे को एक जगह इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी जाती है जिससे प्रदूषण फैलता है और वातावरण दूषित तो हो रहा है
Malkhan parmar
अंबाह शहर भर में भ्रमण किया तो जगह कचड़ा जलता हुआ पाया लोग ताजी हवा लेने के लिए निकलते हैं हवा तो नहीं मिलती प्रदूषण जरूर मिलता है सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह कचरा को जलाकर प्रदूषण फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे अंबाह शहर भर सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह कचरा को जलाकर प्रदूषण फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है लोगों की स्वास्थ्य के साथ करार करने में नगर पालिका पीछे नहीं है रही चौराहे हो या गली सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे को एक जगह इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी जाती है जिससे प्रदूषण फैलता है और वातावरण दूषित तो हो रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद। फतेहाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 मोहल्ला शिवाजी नगर में नगर पंचायत द्वारा एक ट्यूबवेल लगाए जाने के साथ-साथ बगल में एक कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। निरीक्षण के दौरान नामित सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बालेश गुप्ता तथा नामित सभासद निक्की पाराशर (अविनाश) ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में पीली ईंटों सहित अन्य निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।दोनों सभासदों ने इस संबंध में मौके पर मौजूद ठेकेदार से भी बातचीत की, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी फतेहाबाद डी.एस वर्मा को दी गई। वहीं बालेश गुप्ता और निक्की पाराशर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी आगरा से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करेंगे।1
- धौलपुर जनाना अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ती हुई1
- बाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के बाड़ी शहर मंडल की संगठनात्मक एवं मासिक बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय बाड़ी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने की। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राज बहादुर मीणा रहे, जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन वर्मा, जिला महामंत्री अनिल गोयल, मंडल प्रभारी बृजराज सिंह परमार और सह प्रभारी रामू शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को एकजुट होकर अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह बने। प्रदेश महामंत्री राज बहादुर मीणा ने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसे पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। जिला महामंत्री अनिल गोयल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंडल प्रभारी बृजराज सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही। बैठक में धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाह, नरेश यादव, महेश कुशवाह, सुनील बंसल, नितिन शर्मा, श्रीनिवास मित्तल, सतीश प्रजापति, बीएल प्रजापति, देव परासर, शिप्रा गर्ग, नाजिया खान, अनीता सिंघल, केशर देवी, सुमन मंगल, प्रदीप भारद्वाज, दीनदयाल कोली, मनोज कोली, किशोरी भटेले, गोपाल कुशवाह, आदित्य मित्तल, दीपक गोयल, सतीश मंगल, मोहन मंगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन धनंजय शर्मा ने किया।3
- शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पावर की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां टोरेंट पावर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वासियों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने टोरंट पावर और नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए1
- धौलपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत का जन्मदिन शहर की प्रसिद्ध चाय की थड़ी पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयुक्त सचिव परवेज़ पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस अवसर को खास बनाया। इस दौरान परवेज़ पठान ने कहा कि अशोक गहलोत का कार्यकाल जनकल्याण, पारदर्शिता और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा है, जिसकी मिसाल आज भी प्रदेश की जनता देती है। बनवारी लाल जाटव नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी धौलपुर, शिबू सिंह ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस धौलपुर, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा आदि कार्यकर्ताओं संबोधित किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शकील खान, शिबू सिंह अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, बनवारी लाल जाटव नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, शहजाद जलमनी जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटीधौलपुर, रविंद्र सिंह परमार, अनीश सैफी इकबाल सैफी, साबिर कुरेशी, परवेश अहमद तलैया,फिरोज छावनी खान,अजय बिलोनिया, आशु , राजू पहाड़िया, लोकेंद्र सिंह, विक्की, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सक्सेना, आदि कांग्रेसी मौजूद थे3
- मरेना।भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की बैठक में आगामी भगवान परशुराम शोभा यात्रा व वाहन रैली के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश हनुमान को शोभायात्रा संयोजक, ओमकांत पहलवान को सह-संयोजक , रिंकू उपाध्याय (सिहोली) को समिति अध्यक्ष, रामू मुद्गल को कोषाध्यक्ष, राजू पहलवान को महामंत्री तथा अमित शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री पागल बाबा के सान्निध्य में 24 मई 2026 (रविवार) को सायं 5 बजे भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा संयोजक मुकेश हनुमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा इंद्रावली मोड़ स्थित हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर मरेना, पहाड़ी, मछरिया, माधोपुरा, सिहोली होते हुए हनुमानपुरा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर समापन होगी। समिति अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में डॉ. विष्णु शर्मा, हरिओम शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन शर्मा, आशीष शर्मा, अनिकेत शर्मा, दीपक शर्मा, जीतू शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेश शर्मा, दयाकांत शर्मा, प्रशांत शर्मा, सैंकी शर्मा, विकास शर्मा जितेन्द्र पाराशर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।5
- जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर SE विवेक शर्मा सोमवार को वाटर वर्क्स चौराहे स्थित उपखण्ड कार्यालय पर सोमवार सुबह 11 बजे से जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में बिजली से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा व उनका समाधान मौके पर कराया जाएगा इनमे विशेष तोर से बिल गडबड़ी व पुरानी लंबित VCR के मामलों को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। Se ने रविवार शाम में बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी लंबित VCR के मामलों को उपभोक्ता की सुनवायी के लिए बड़ी राहत दी है।1
- धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर के चार देसी तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से हथियारों की खरीद-फरोख्त और संभावित आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को सैपऊ थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घुंघरई पुलिया के पास दौनारी जाने वाले नहर मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसटी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाडी निवासी 38 वर्षीय बेताल सिंह कुशवाहा पुत्र मुरारी लाल कुशवाह को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से .315 बोर के चार अवैध देसी तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।2
- ‘जलदूत’ योजना के तहत अब DTC बसों में यात्रियों को मिलेगा मुफ्त पीने का पानी, सफर होगा और भी आसान, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए। अब हर सफर मे साथ होगा राहत सुविधामुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के अव नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन की मिसाल है। *अब हर सफर में साथ होगा, राहत, सुविधा और भरोसा। 💧🚌*1