Shuru
Apke Nagar Ki App…
Suhana band Suhana band Mohanpur
Guru GR Kumar
Suhana band Suhana band Mohanpur
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खंडवा के खालवा में रविवार को वन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की मौजूदगी में लगे इस मेले में 125 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ है। वन विभाग के रोजगार मेले में 125 युवाओं का हुआ चयन खंडवा। खालवा प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की पहल पर वन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। यह मेला रविवार को खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के वनग्राम आंवलिया में स्थित जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केन्द्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री वासु कनौजिया, वन मंडल अधिकारी श्री राकेश डामोर और प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी श्री अजय गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की "सबका साथ सबका विकास" की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजना एवं कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के लाखों युवा लाभान्वित हो रहे हैं। वन मंडल अधिकारी श्री डामोर ने बताया कि इस रोजगार मेले में युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, उनमें एल एंड टी, वेलस्पन कंपनी, वर्धमान यार्न कंपनी, सागर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी शामिल है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 330 युवा उपस्थित हुए, जिसमें से एल एंड टी कंपनी ने 30 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। इसके अलावा वर्धमान यार्नस मण्डीदीप कंपनी ने कुल 20 युवाओं को चयनित किया जबकि वेलस्पन कंपनी ने 50 युवाओं को तथा सागर मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी ने 25 युवाओं का चयन किया। इस तरह कुल 330 प्रशिक्षणार्थियों में से 125 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।1
- नारों के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रदेशभर से आए हजारों आउटसोर्सिंग और ठेका कर्मचारियों ने एक बड़ा और जोरदार प्रदर्शन किया नौकरी की सुरक्षा और हरियाणा मॉडल लागू करने की मांग भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में शासकीय विभागों (विशेषकर बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग) के कर्मचारियों ने अपनी नौकरी की सुरक्षा और नियमितीकरण को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में वित्त विभाग द्वारा 24 जिलों के आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद कर्मचारियों का यह आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। नौकरी की सुरक्षा और उचित वेतन का मुद्दा कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सरकारी योजनाओं और विभागों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। कभी भी सेवा समाप्त कर दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई सहित सभी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं लागू करने और श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। भोपाल के अंबेडकर मैदान में जुटे हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के इसनारों के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रदेशभर से आए हजारों आउटसोर्सिंग और ठेका कर्मचारियों ने एक बड़ा और जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन और उनकी प्रमुख मांगों को आप इस वीडियो में देख सकते हैं:1
- धर्म और आस्था का महासंगम, वर्षा योग का भव्य शुभारंभ केशर बाग में धर्म और आस्था का महासंगम, वर्षा योग का भव्य शुभारंभ…प्रदेश अध्यक्ष सहित संत-साध्वी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद" बैतूल के केशर बाग में रविवार दोपहर एक बजे से धर्म, आस्था और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिला। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विनोबा वार्ड बैतूल एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री विराग विशुद्ध पावन वर्षा योग-2026 कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूजन-अर्चन के साथ प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर चातुर्मास का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में साध्वी एवं संतों के सान्निध्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं और श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देता यह आयोजन बैतूल में धार्मिक आस्था का एक भव्य केंद्र बन गया, जहां श्रद्धालुओं ने संत-साध्वी के आशीर्वाद के साथ चातुर्मास की मंगल शुरुआत का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। :::1
- कन्नौद नगर मे तीन दिवसीय झूलन महोत्सव का आज होगा समापन, डिडवाना मठ के जगत गुरु स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज सहित अन्य संतो का हुआ था आगमन कन्नौद/कन्नौद नगर मे तीन दिवसीय झूलन महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया था रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि कार्यकम मे डिडवाना मठ के जगत गुरु स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज सहित अन्य संतो का शुभागमन श्री रामवल्लभ मंदिर पर हुआ जहां से एक शोभा यात्रा के साथ श्रद्धालु स्वामी जी को राजवाडा स्थित हवेली पर लेकर आये जगह जगह स्वामी जी का स्वागत किया तथा हवेली पर गुरु पाद पूजन परंपरागत रूप से किया गया तथा भजन किर्तन के साथ प्रभु का स्मरण श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ किया गया इस अवसर पर कई श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित थे। इसी प्रकार माहेश्वरी भवन पर 1 तथा 2 अगस्त को रात्री 8 बजे भजन संध्या तुलसी अर्चना होगी तथा झूलन महोत्सव स्वामी जी के सानिध्य मे मनाया जायेगा कन्नौद नगर मे तीन दिवसीय झूलन महोत्सव का आज होगा समापन, डिडवाना मठ के जगत गुरु स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज सहित अन्य संतो का हुआ था आगमन कन्नौद/कन्नौद नगर मे तीन दिवसीय झूलन महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया था कार्यकम मे डिडवाना मठ के जगत गुरु स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज सहित अन्य संतो का शुभागमन श्री रामवल्लभ मंदिर पर हुआ जहां से एक शोभा यात्रा के साथ श्रद्धालु स्वामी जी को राजवाडा स्थित हवेली पर लेकर आये जगह जगह स्वामी जी का स्वागत किया तथा हवेली पर गुरु पाद पूजन परंपरागत रूप से किया गया तथा भजन किर्तन के साथ प्रभु का स्मरण श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ किया गया इस अवसर पर कई श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित थे। इसी प्रकार माहेश्वरी भवन पर 1 तथा 2 अगस्त को रात्री 8 बजे भजन संध्या तुलसी अर्चना होगी तथा झूलन महोत्सव स्वामी जी के सानिध्य मे मनाया जायेगा3
- 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव के इटारसी आगमन को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सड़कों की सफाई हो रही है, ओवरब्रिज पर चमचमाती रेलिंग लग रही है... लेकिन इस "VIP लीपापोती" के चक्कर में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं को 'कान्ही भोज' में ठूंस दिया गया है। कहने को तो यह गौ-सेवा है, लेकिन हकीकत यह है कि कान्ही भोज कीचड़ से लबालब भरा है, जहाँ गौ माता के बैठने तक की जगह नहीं है। क्या VIP के स्वागत के नाम पर हमारी गौ माता के साथ यह अन्याय सही है? ज़मीनी हकीकत बयां करती यह खास रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दीजिए। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #MohanYadav #GauMataAnnyay #ItarsiKanhiBhoj #VIPLipaPoti 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव के इटारसी आगमन को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सड़कों की सफाई हो रही है, ओवरब्रिज पर चमचमाती रेलिंग लग रही है... लेकिन इस "VIP लीपापोती" के चक्कर में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं को 'कान्ही भोज' में ठूंस दिया गया है। कहने को तो यह गौ-सेवा है, लेकिन हकीकत यह है कि कान्ही भोज कीचड़ से लबालब भरा है, जहाँ गौ माता के बैठने तक की जगह नहीं है। क्या VIP के स्वागत के नाम पर हमारी गौ माता के साथ यह अन्याय सही है? ज़मीनी हकीकत बयां करती यह खास रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दीजिए। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #MohanYadav #GauMataAnnyay #ItarsiKanhiBhoj #VIPLipaPoti1
- इंदौर रोड पर शिप्रा के पास लोहार पीपलिया में रविवार दोपहर 4.30 बजे के लगभग तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, इसके बाद पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। देवास में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों और बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर देवास। इंदौर रोड पर शिप्रा के पास लोहार पीपलिया में रविवार दोपहर 4.30 बजे के लगभग तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, इसके बाद पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें नारायण भाट की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायल को रेफर करने की तैयारी की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।2