तेज रफ्तार का कहर: बंजारी मंदिर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम छछानपैरी में एक सड़क हादसे ने सभी को सदमे मे ला दिया। छछानपैरी स्थित बंजारी मंदिर के पास तिल्दा संडी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकनाथ धीवर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकनाथ धीवर संडी पलारी सें अपने वाहन क्रमांक CG 04 LT 5740 से अपनी मां के साथ तिल्दा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे छछान पैरी बंजारी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QP 8609 के चालक ने तेज रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके वाहन को टक्कर मार दी। सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी गंभीर थी कि लोकनाथ गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तिल्दा पुलिस क़ो सुचना दी सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची पंचनामा कर शव का पोस्ट माडम के लिए भेज दिया इस हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि पूरी घटना मृतक की मां के सामने हुई, जिससे वह गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
तेज रफ्तार का कहर: बंजारी मंदिर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम छछानपैरी में एक सड़क हादसे ने सभी को सदमे मे ला दिया। छछानपैरी स्थित बंजारी मंदिर के पास तिल्दा संडी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकनाथ धीवर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकनाथ धीवर संडी पलारी सें अपने वाहन क्रमांक CG 04 LT 5740 से अपनी मां के साथ तिल्दा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे छछान पैरी बंजारी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QP 8609 के चालक ने तेज रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके वाहन को टक्कर मार दी। सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी गंभीर थी
कि लोकनाथ गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तिल्दा पुलिस क़ो सुचना दी सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची पंचनामा कर शव का पोस्ट माडम के लिए भेज दिया इस हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि पूरी घटना मृतक की मां के सामने हुई, जिससे वह गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र के सिलयारी में भारत गैस एजेंसी में बड़ा खुलासा हुआ है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर में 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्या यह गैस घोटाला है? क्या प्रशासन करेगा जांच? वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 📍 स्थान: सिलयारी, धरसीवां (रायपुर, छत्तीसगढ़) #GasScam #BharatGas #RaipurNews #CGNews #GasCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #HindiNews2
- तिल्दा नेवरा से इस वाक्ता बडी खबर सासाहोली से संकरा सडक निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। सासाहोली से संकरा मार्ग सडक निर्माण कार्य कछुआ की चल चल ही है। जिससे मार्ग मे आने जाने वाले लोगो को दिक्क़तो का समाना करना पडता है। इसी मार्ग मे कारखाने होने से भारी वाहनों का रेला लगा रहता है जिससे धूलो के अबार उडते रहते है। एक सायकिल सावार मजदूर ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया की तेज रफ्तार भारी वाहन से धूल के साथ छोटी बडी पथ्थर के टुकड़े पडने से उसे गंभीर चोट आई है नहीं पानी का छिडकाव होता है और नहीं सही गुणवत्ता का मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है लाखों रूपये की लगत से हो रहे निर्माण कार्य आखिर किसके भेट चड रही है2
- *रायपुर विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया*। रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने डीआई वाहन को रौंदा, चालक फरार रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के चलते विधानसभा रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- गैस एजेंसी में में गड़बड़ी कार्यवाही की मांग1
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1