कासमा रोड़ में आयोजित गुरु गोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले प्रधानाध्यापकों को मिला सम्मान रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित आरबीआर हाई स्कूल के प्रांगण में बुधवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेखापाल पवन मिश्रा ने किया, जबकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार ने कहा कि गुरु गोष्ठी का उद्देश्य प्राथमिक, मध्य एवं हाई स्कूल प्लस टू के प्रधानाध्यापकों और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सही दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन विद्यालयों में गुणवत्ता, संस्कार और बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहतर कार्य पाया गया है, वहां के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने चंदौल विद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि मात्र एक कमरे में 227 बच्चों को पांच अलग-अलग स्थानों पर पगडंडी बनाकर शिक्षा देना शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का सराहनीय उदाहरण है। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मसौंधा के अरविंद कुमार, मध्य विद्यालय रामपुर परसिया के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार, मध्य विद्यालय खैरी के विवेकानंद कुमार, मध्य विद्यालय काजीचक के मो. शमशाद आलम, मध्य विद्यालय बलीगांव की प्रधानाध्यापिका उमा प्रसाद, मध्य विद्यालय बड़गांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय करमा पांडे के प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय रफीगंज के प्रधानाध्यापक मो. मस्कूर आलम तथा कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार को बेहतर एवं संस्कारपूर्ण शिक्षा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, रणविजय कुमार, नीलेश कुमार, प्रमोद कुमार , प्रीती मिश्रा सहित सैकड़ों प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक मौजूद रहे। #RafiGanj #Aurangabad #GuruGoshthi #QualityEducation #EducationDepartment #AmarKumar #BiharEducation #SchoolEducation #Teachers #Headmaster #BiharNews #AurangabadNews #RafiGanjNews #HainTaiyarHum #BiharEducationNews

- शेरपुर आहर में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के चेव पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में बुधवार को शाम आहर में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर सदहगार के डूबने से हड़कंप मच गया। किशोर की पहचान शेरपुर गांव निवासी मिथलेश रविदास के 17 वर्षीय पुत्र सदहगार के रूप में हुई है। ग्रामीण सुनील कुमार मेहता ने बताया कि धान की रोपनी का कार्य चल रहा था। सदहगार धान का बिछड़ा खेत में डालने के बाद स्नान करने के लिए आहर में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सदहगार की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गोताखोरों को तलाश के लिए भेजा गया है। शव बरामद होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सदहगार के आहर में डूबने की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। #RafiGanj #Kasama #Aurangabad #BiharNews #BreakingNews #BiharPolice #LocalNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews1
- 🤝 आप कारीगर हैं तो Labour Addaa से जुड़िए। आपका हुनर किसी के घर, दुकान या व्यवसाय के काम आ सकता है। अपनी प्रोफाइल बनाइए और अपने काम की डिजिटल पहचान तैयार कीजिए। 🌐 लेबर अड्डा ऐप डाउनलोड करें1
- सागरपुर बिष्णु पूरा मे आज 20.08.2026 को बाद बहुत आया है सागरपुर में नंदी बहुत तेज बाद आगया हाय1
- तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का 🔥 पटना में आज सियासी संग्राम! तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। सवाल सीधा है—अगर सरकार को लगता है कि प्रदर्शनकारियों की मांग गलत है, तो जवाब संवाद से क्यों नहीं? वाटर कैनन और हिरासत ही रास्ता क्यों? क्या सत्ता सवालों का सामना करने से घबरा रही है? आज पटना की सड़क पर जो तस्वीर दिखी, उसने बिहार की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो मैंने खुद मौके से शूट किया है। तस्वीरें देखिए और फैसला आप कीजिए। 👇 #Bihar #Patna #TejashwiYadav #BiharPolitics #RRPNews1
- मेरा गांव का सड़क बहुत ज्यादा खराब है कृपया करके बनाने का कोशिश करे 🛣️ ग्राम शिवा बीघा पंचायत अम्माकुआं मेरा गांव का सड़क बहुत ज्यादा खराब है कृपया करके बनाने का कोशिश करे 🛣️ ग्राम शिवा बीघा पंचायत अम्माकुआं1
- भू माफिया को दे रही है हसपुरा पुलिस ? NHRC KO MAINE SARA REPORT SONP DIYA HAI firbhi koi karwae nahi ho raha hai #haspura #amjhar #aurangabad #daudnagar #NHRC #DRLHI #PMO #CMOBIHAR1
- नबीनगर विधायक चेतन आनंद की पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से शिष्टाचार भेंट पटना स्थित विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने अपनी पत्नी एवं डॉ. आयुषी सिंह तोमर के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री दीपक प्रकाश के साथ सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विस्तार से बातचीत की गई। विधायक चेतन आनंद ने कहा कि नबीनगर क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार के सहयोग की आवश्यकता पर भी चर्चा की। #ChetanAnand #DeepakPrakash #DrAyushiSinghTomar #Nabinagar #NabinagarMLA #PanchayatiRaj #Bihar #BiharNews #Aurangabad #AurangabadNews #Development #JanHit #NabinagarNews #BiharPolitics #BharatCrimeLiveNews1
- रफीगंज-कासमा पथ पर पांडे कर्मा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई जान रफीगंज-कासमा पथ पर पांडे कर्मा गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भदुकिकला पंचायत के हुसैन कर्मा गांव निवासी मरहूम मोहम्मद इकबाल के 34 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुर्तेजा हुसैन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में लोहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर एवं जन सुराज के वरिष्ठ नेता तज्जमुल खान ने बताया कि मुर्तेजा हुसैन कासमा की ओर से रफीगंज आ रहे थे। इसी दौरान पांडे कर्मा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई किशोरी शाह एवं एएसआई नवीन कुमार ने परिजनों के सहयोग से युवक को जीवित समझकर रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. ए.के. केसरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भदुकिकला पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से थे। वे दो भाइयों में बड़े थे और चार बहनों समेत पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1