‘आशीर्वाद का दीया’,सेवा संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ ,एक महीने तक चलेगा अभियान ‘आशीर्वाद का दीया’,सेवा संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ ,एक महीने तक चलेगा अभियान;जिले के विद्यालयों,पंचायत भवन,अस्पताल,एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन:DM समस्तीपुर में जनभागीदारी के संदेश के साथ राज्यभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। डीएम ने जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज की शाम जिले के सभी सरकारी विद्यालयों,पंचायत भवनों,अमृत सरोवरों, बुनियादी केंद्रों,जीविका केंद्रों,आंगनबाड़ी केंद्र,स्वास्थ्य केंद्र,सभी सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड तथा स्वच्छता से जुड़ी संरचनाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले के 10 प्रमुख एवं प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों को भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा,डॉ. एलकेवीडी महाविद्यालय ताजपुर, सदर अस्पताल समस्तीपुर,डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा,रेलवे स्टेशन सरदारगंज चौक दलसिंहसराय,गांधी चौक रोसड़ा, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शाहपुर पटोरी तथा समाहरणालय शामिल हैं।प्रशासन ने सरकारी योजनाओं के लाभुकों को भी अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम से जुड़े फोटो, वीडियो और रील्स जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है,ताकि व्यापक सहभागिता को सामने लाया जा सके। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आज शाम समाहरणालय में किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार को कार्यक्रम का नोडल बनाया गया है। जिला परियोजना प्रबंधक,जीविका एवं DPO आईसीडीएस को सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम की ड्रोन से वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया है।DM ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गतिविधियों का फोटो-वीडियो जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया है।
‘आशीर्वाद का दीया’,सेवा संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ ,एक महीने तक चलेगा अभियान ‘आशीर्वाद का दीया’,सेवा संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ ,एक महीने तक चलेगा अभियान;जिले के विद्यालयों,पंचायत भवन,अस्पताल,एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन:DM समस्तीपुर में जनभागीदारी के संदेश के साथ राज्यभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। डीएम ने जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज की शाम जिले के सभी सरकारी विद्यालयों,पंचायत भवनों,अमृत सरोवरों, बुनियादी केंद्रों,जीविका केंद्रों,आंगनबाड़ी केंद्र,स्वास्थ्य केंद्र,सभी सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड तथा स्वच्छता से जुड़ी संरचनाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले के 10 प्रमुख एवं प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों को भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, डॉ. भीमराव
आंबेडकर की प्रतिमा,डॉ. एलकेवीडी महाविद्यालय ताजपुर, सदर अस्पताल समस्तीपुर,डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा,रेलवे स्टेशन सरदारगंज चौक दलसिंहसराय,गांधी चौक रोसड़ा, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शाहपुर पटोरी तथा समाहरणालय शामिल हैं।प्रशासन ने सरकारी योजनाओं के लाभुकों को भी अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम से जुड़े फोटो, वीडियो और रील्स जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है,ताकि व्यापक सहभागिता को सामने लाया जा सके। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आज शाम समाहरणालय में किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार को कार्यक्रम का नोडल बनाया गया है। जिला परियोजना प्रबंधक,जीविका एवं DPO आईसीडीएस को सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम की ड्रोन से वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया है।DM ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गतिविधियों का फोटो-वीडियो जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया है।
- विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसरों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कि गई समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत राज हरदिया, नीरपुरभरड़ीया,वारी,महरा फुल्हारा इत्यादि ग्राम पंचायतों के नागरिकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों कि बैठक संपन्न1
- बेगूसराय में# स्वच्छता को जन क्रांति बनाएंगे शहर को बेहतर बनाएंगे डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान,,,,1
- 17/09/ 2026 : 4व्हीलर वाले सावधानीपूर्वक इस रास्ते का उपयोग अब कर सकते हैं |खबर को शेयर ज़रूर करें | शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को आप एक दीप जलाकर उन्हें आशीर्वाद दे। वहीं बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि। वही सब लोग हैं जब मुख्यमंत्री के आवास से ही क्राइम। होता था।1
- समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।1
- गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायतार्थ सामग्री बांटने में भाजपा नेता ने कर्मचारी पर लगाया लापरबाही का आरोप1
- बेगूसराय न 31 अमरदीप सलीम के सामने पिलर नंबर 44। के सामने KFC ब्रांच हुआ उद्घाटन बेगूसराय अमरदीप सलीम के सामने KFC ब्रांच हुआ उद्घाटन . अब आपके शहर में पहली बार Burger pizzas KFC ब्रांड का मिलाने जा रहा ... जन सुराज पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीत गौतम ने KFC. ब्रांच शुभारंभ किया. शहर के न 31 अमरदीप सिनेमा पिलर नंबर 44 के सामने खुल गया है.4