बिहार बंद को लेकर बिहार के भागलपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही गश्ती दल भी लगातार इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। मामले में सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बंद के दौरान हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
बिहार बंद को लेकर बिहार के भागलपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ
लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही गश्ती दल भी लगातार इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। मामले में सीनियर एसपी प्रमोद
कुमार यादव ने बताया कि बंद के दौरान हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि अफवाह
फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
- बिहार के मुंगेर जिले स्थित दरियापुर पंचायत के बनौली गाँव की निवासी के SDM बनने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलब्धि की खुशी में गांव वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गाँव में भोज और भात का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गाँव में जश्न का माहौल बना हुआ है और लोग एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं।1
- भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रशासनिक अमले को हाई अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।1
- महागामा के असौता में तीन बच्चों को सड़क पर लावारिस छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गोड्डा बाल विकास संरक्षण इकाई ने तुरंत संज्ञान लिया है।1
- मुंगेर शहर के वार्ड नंबर 11, छोटी केलाबाड़ी निवासी समाजसेवी गौरव राज ने शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत बिस्किट का वितरण किया। उन्होंने किला परिसर में स्थित बागबान गार्डन में पहुंचकर लोगों के बीच बिस्कुट बांटे।1
- बिहार विधानसभा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक आई.पी. गुप्ता के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में शनिवार को खगड़िया में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन कोशी कॉलेज गेट से शुरू होकर राजेंद्र चौक तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरा मार्च शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता खुशबू राय ने भाजपा विधायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं पूर्व विधायक प्रत्याशी तनिशा भारती ने कहा कि माफी न मिलने पर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी और पटना में उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।1
- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को युवा छात्रों की जीत बताया है।1
- बिहार बंद के मद्देनजर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है और हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेल एसपी उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वारों और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। रेल एसपी उमेश्वर चौधरी ने कहा कि बिहार बंद के दौरान सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को देने की अपील की है।4
- धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली-एनसीआर के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच यह बात सामने आई है, जहाँ छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।1
- खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग तुरंत एक्शन में आ गए और असोता बस्ती में अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ने लगीं। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा और उप प्रमुख निशा खातून मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला एवं प्रखंड स्तर की बाल विकास संरक्षण (Child Protection) टीम ने भी बस्ती का दौरा किया और वहां पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।1