logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठे व्यक्ति की पीआरवी कर्मियों ने बचाई जान, सराहनीय कार्य पर यूपी-112 मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी कर्मियों को किया गया प्रदान।* रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठे व्यक्ति की पीआरवी कर्मियों ने बचाई जान, सराहनीय कार्य पर यूपी-112 मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी कर्मियों को किया गया प्रदान।* * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में महोबा पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए यूपी-112 के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को पीआरवी संख्या MBA-5822 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। दिनांक 05.09.2026 को कोतवाली नगर महोबा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रॉसिंग बिलबई के पास एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना कॉलर द्वारा यूपी-112 पर दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी संख्या MBA-5822 के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि एक व्यक्ति आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है तथा उसके सिर में चोट लगी हुई है। * पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित नीचे उतारा गया तथा पटरी से दूर ले जाकर आत्महत्या करने का कारण पूछा गया। उक्त व्यक्ति द्वारा पारिवारिक समस्या से परेशान होना बताया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को पीआरवी वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल महोबा ले जाकर भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। * पीआरवी कर्मियों द्वारा किए गए इस त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा पीआरवी कर्मियों को “PRV OF THE DAY CERTIFICATE”/प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने हेतु चयनित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। * इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 महोबा द्वारा यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त उक्त “PRV OF THE DAY CERTIFICATE”/प्रशस्ति पत्र संबंधित पीआरवी कर्मियों को प्रदान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी कर्मियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। *पीआरवी कर्मीगण:* • कमांडर – मुख्य आरक्षी मुन्नालाल • सब-कमांडर – म0का0 प्रतिमा सरोज • चालक – हो0गा0 कालका प्रसाद *पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा पीआरवी कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई तथा यूपी-112 की त्वरित एवं संवेदनशील पुलिसिंग को आमजन की सुरक्षा के प्रति महोबा पुलिस की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।*

7 hrs ago
user_राजीव कुमार पत्रकार
राजीव कुमार पत्रकार
Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
a2d9c005-9963-422e-8c3e-ff2a070b8f75

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठे व्यक्ति की पीआरवी कर्मियों ने बचाई जान, सराहनीय कार्य पर यूपी-112 मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी कर्मियों को किया गया प्रदान।* रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठे व्यक्ति की पीआरवी कर्मियों ने बचाई जान, सराहनीय कार्य पर यूपी-112 मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी कर्मियों को किया गया प्रदान।* * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में महोबा पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए यूपी-112 के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को पीआरवी संख्या MBA-5822 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। दिनांक 05.09.2026 को कोतवाली नगर महोबा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रॉसिंग बिलबई के पास एक व्यक्ति द्वारा

be0e0ef1-130d-4f6f-93ff-87600e91a9cd

आत्महत्या किए जाने की सूचना कॉलर द्वारा यूपी-112 पर दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी संख्या MBA-5822 के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि एक व्यक्ति आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है तथा उसके सिर में चोट लगी हुई है। * पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित नीचे उतारा गया तथा पटरी से दूर ले जाकर आत्महत्या करने का कारण पूछा गया। उक्त व्यक्ति द्वारा पारिवारिक समस्या से परेशान होना बताया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को पीआरवी वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल महोबा ले जाकर भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। * पीआरवी कर्मियों द्वारा किए गए इस त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा पीआरवी

940812fd-d850-4234-b95a-aa8509f6fdc9

कर्मियों को “PRV OF THE DAY CERTIFICATE”/प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने हेतु चयनित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। * इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 महोबा द्वारा यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त उक्त “PRV OF THE DAY CERTIFICATE”/प्रशस्ति पत्र संबंधित पीआरवी कर्मियों को प्रदान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पीआरवी कर्मियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। *पीआरवी कर्मीगण:* • कमांडर – मुख्य आरक्षी मुन्नालाल • सब-कमांडर – म0का0 प्रतिमा सरोज • चालक – हो0गा0 कालका प्रसाद *पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा पीआरवी कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई तथा यूपी-112 की त्वरित एवं संवेदनशील पुलिसिंग को आमजन की सुरक्षा के प्रति महोबा पुलिस की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती सिर में है गहरा घाव कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती महोबा (उत्तर प्रदेश): कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही में महिला पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी देवर राजू द्वारा अपनी भाभी शीला पर जान से मारने की इरादे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया लेकिन कबरई पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लेते हुए आरोपी का महज धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत चालान किया है।अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ितातस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता के सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गंभीर और गहरा जख्म आया है। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर हालत होने के कारण महिला वर्तमान में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।सवालों के घेरे में कबरई पुलिससिर पर धारदार हथियार से हमला सीधे तौर पर जानलेवा हमले (IPC/BNS की गंभीर धाराओं) की श्रेणी में आता है। ऐसे संगीन मामले में भी पुलिस द्वारा आरोपी को महज शांति भंग की मामूली धारा में पाबंद करना कई बड़े सवाल खड़े करता है: इतने गंभीर घाव और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने कड़ी धाराओं में मामला दर्ज क्यों नहीं किया? क्या पुलिस अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है या जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है?आरोपी को इतनी आसानी से राहत मिलने के बाद पीड़िता और उसके बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा, जिन्हें पहले ही जान से मारने की धमकी मिल चुकी है?गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन अब पुलिस के इस रवैये से परेशान हैं और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं
    1
    कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती सिर में है गहरा घाव 
कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती
महोबा (उत्तर प्रदेश): कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही में महिला पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी देवर राजू द्वारा अपनी भाभी शीला पर जान से मारने  की इरादे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया लेकिन कबरई पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लेते हुए आरोपी का महज धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत चालान किया है।अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ितातस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता के सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गंभीर और गहरा जख्म आया है। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर हालत होने के कारण महिला वर्तमान में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।सवालों के घेरे में कबरई पुलिससिर पर धारदार हथियार से हमला सीधे तौर पर जानलेवा हमले (IPC/BNS की गंभीर धाराओं) की श्रेणी में आता है। ऐसे संगीन मामले में भी पुलिस द्वारा आरोपी को महज शांति भंग की मामूली धारा में पाबंद करना कई बड़े सवाल खड़े करता है:
इतने गंभीर घाव और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने कड़ी धाराओं में मामला दर्ज क्यों नहीं किया?
क्या पुलिस अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है या जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है?आरोपी को इतनी आसानी से राहत मिलने के बाद पीड़िता और उसके बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा, जिन्हें पहले ही जान से मारने की धमकी मिल चुकी है?गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन अब पुलिस के इस रवैये से परेशान हैं और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं
    user_राजीव कुमार पत्रकार
    राजीव कुमार पत्रकार
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत भैंसों को चराने खेत पर गया था राजेंद्र, अचानक गिरी बिजली सीएचसी पनवाड़ी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित पिता की इकलौती संतान था राजेंद्र, तीन बहनों का अकेला भाई परिजनों में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/कुलपहाड़। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडवारा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अंडवारा निवासी राजेंद्र रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र भारती ने प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था और तीन बहनों का अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमितरानी, 17 वर्षीय पुत्र अजय राजपूत और 15 वर्षीय पुत्री शिवि को छोड़ गया है। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत भैंसों को चराने खेत पर गया था राजेंद्र, अचानक गिरी बिजली सीएचसी पनवाड़ी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित पिता की इकलौती संतान था राजेंद्र, तीन बहनों का अकेला भाई परिजनों में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/कुलपहाड़। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडवारा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अंडवारा निवासी राजेंद्र रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र भारती ने प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था और तीन बहनों का अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमितरानी, 17 वर्षीय पुत्र अजय राजपूत और 15 वर्षीय पुत्री शिवि को छोड़ गया है। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
    1
    आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
भैंसों को चराने खेत पर गया था राजेंद्र, अचानक गिरी बिजली
सीएचसी पनवाड़ी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
पिता की इकलौती संतान था राजेंद्र, तीन बहनों का अकेला भाई
परिजनों में मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया शव

रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

पनवाड़ी/कुलपहाड़। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडवारा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अंडवारा निवासी राजेंद्र रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे।
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र भारती ने प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बताया गया कि राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था और तीन बहनों का अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमितरानी, 17 वर्षीय पुत्र अजय राजपूत और 15 वर्षीय पुत्री शिवि को छोड़ गया है। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
भैंसों को चराने खेत पर गया था राजेंद्र, अचानक गिरी बिजली
सीएचसी पनवाड़ी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
पिता की इकलौती संतान था राजेंद्र, तीन बहनों का अकेला भाई
परिजनों में मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया शव
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 
पनवाड़ी/कुलपहाड़। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडवारा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अंडवारा निवासी राजेंद्र रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे।
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र भारती ने प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बताया गया कि राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था और तीन बहनों का अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमितरानी, 17 वर्षीय पुत्र अजय राजपूत और 15 वर्षीय पुत्री शिवि को छोड़ गया है। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा
    1
    संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राजू में बारिश का अलर्ट
    1
    केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राजू में बारिश का अलर्ट
    user_दैनिक भास्कर न्याय
    दैनिक भास्कर न्याय
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --
    1
    *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग*
*हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।"
टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*क्या है मांग:*
1.  मामले की निष्पक्ष जांच हो।
2.  दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।
3.  आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।
*रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर*
--
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर एम्बुलेंस लौटाने का आरोप (साक्ष्य संलग्न) भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर एम्बुलेंस लौटाने का आरोप (साक्ष्य संलग्न) GOVT ITOT BOYS HOSTEL BHOPAL भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT भोपाल हॉस्टल में हाहाकार, दूषित खाने से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन ने वापस लौटाई एम्बुलेंस!भोपाल, 15 सितंबर 2026गोविंदपुरा स्थित Govt IToT (Government Institute for Training of Trainers) भोपाल के बॉयज हॉस्टल में इस समय छात्रों की जान आफ़त में है। कॉलेज प्रशासन की घोर लापरवाही और हॉस्टल में चल रहे अवैध मेस घोटाले के कारण लगभग 20 छात्र गंभीर फूड पॉइजनिंग (Mass Food Poisoning) का शिकार हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कइयों की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। 🔴 बदनामी के डर से वापस लौटाई एम्बुलेंस, तड़पते रहे छात्रपीड़ित छात्रों का आरोप है कि रात में जब छात्रों की तबीयत बिगड़ी और एम्बुलेंस बुलाई गई, तो कॉलेज प्रबंधन ने अपनी बदनामी और घोटाले को छुपाने के लिए एम्बुलेंस को गेट से ही वापस लौटा दिया। प्रबंधन ने दावा किया कि वे खुद प्राइवेट में इलाज कराएंगे, लेकिन बाद में साफ़ मुकर गए। गंभीर रूप से बीमार छात्र बिना किसी स्ट्रेचर या मेडिकल सपोर्ट के, तड़पती हालत में खुद गाड़ियों का इंतज़ाम कर अस्पताल पहुँचे। इतने बड़े कैंपस में छात्रों के लिए कोई डॉक्टर या प्राथमिक उपचार (First Aid) तक की व्यवस्था नहीं है। 🔴 हॉस्टल में 'अवैध मेस घोटाला', वार्डन पर कमीशनखोरी का आरोपछात्रों ने सीधे तौर पर हॉस्टल वार्डन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। हॉस्टल में नियम के मुताबिक कोई आधिकारिक मेस नहीं है। वार्डन के दबाव में बाहर के किसी अनधिकृत वेंडर से घटिया और बासी खाना मंगवाया जाता है। इसी दूषित भोजन को खाने से लड़कों को उल्टियां और दस्त शुरू हो गए और देखते ही देखते 20 छात्र बीमार पड़ गए। 🔴 आए दिन light गुल, शौचालय के लिए 'बारिश का पानी' भरने को मजबूर छात्रहॉस्टल की दुर्दशा यहीं खत्म नहीं होती। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में आए दिन बिजली की समस्या रहती है और कोई पावर बैकअप (जनरेटर) नहीं है। पिछले 2 दिनों से हॉस्टल में न बिजली है और न पानी। छात्र शौचालय जाने और नहाने जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए छतों से गिर रहे बारिश के पानी को बाल्टियों में भरने को मजबूर हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में हॉस्टल में न तो वाई-फाई (Wi-Fi) है और न ही लाइब्रेरी चालू हालत में है। 🔴 सुरक्षा भी खतरे में: रात में शराब पीकर रहता है सिक्योरिटी गार्डछात्रों की सुरक्षा का आलम यह है कि रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड भारी मात्रा में शराब पीकर ड्यूटी करता है। जब छात्र अपनी शिकायतें लेकर जाते हैं, तो वह लड़कों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है। 🔴 छात्रों ने दी चेतावनी: "DGT दिल्ली और जिला प्रशासन तुरंत करे FIR"पीड़ित छात्रों ने केंद्रीय महानिदेशक (DGT दिल्ली) और भोपाल कलेक्टर को आधिकारिक शिकायत भेजकर मांग की है कि:इस जानलेवा लापरवाही के ज़िम्मेदार हॉस्टल वार्डन और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए।हॉस्टल में तुरंत डॉक्टर, स्थायी पावर बैकअप, साफ पानी और सरकारी मेस की व्यवस्था बहाल हो।छात्रों का कहना है कि यदि किसी भी साथी छात्र की जान को कुछ भी नुकसान पहुँचा, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी।📸 मीडिया बंधुओं के लिए नोट: बीमार छात्रों के अस्पताल के पर्चे, अस्पताल में भर्ती लड़कों के विज़ुअल्स, और हॉस्टल में बारिश का पानी भरते हुए छात्रों के वीडियो और फोटो साक्ष्य के रूप में संलग्न (Attached) हैं।
    4
    भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर एम्बुलेंस लौटाने का आरोप (साक्ष्य संलग्न)
भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर एम्बुलेंस लौटाने का आरोप (साक्ष्य संलग्न)
GOVT ITOT BOYS HOSTEL BHOPAL
भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT भोपाल हॉस्टल में हाहाकार, दूषित खाने से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन ने वापस लौटाई एम्बुलेंस!भोपाल, 15 सितंबर 2026गोविंदपुरा स्थित Govt IToT (Government Institute for Training of Trainers) भोपाल के बॉयज हॉस्टल में इस समय छात्रों की जान आफ़त में है। कॉलेज प्रशासन की घोर लापरवाही और हॉस्टल में चल रहे अवैध मेस घोटाले के कारण लगभग 20 छात्र गंभीर फूड पॉइजनिंग (Mass Food Poisoning) का शिकार हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कइयों की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।
🔴 बदनामी के डर से वापस लौटाई एम्बुलेंस, तड़पते रहे छात्रपीड़ित छात्रों का आरोप है कि रात में जब छात्रों की तबीयत बिगड़ी और एम्बुलेंस बुलाई गई, तो कॉलेज प्रबंधन ने अपनी बदनामी और घोटाले को छुपाने के लिए एम्बुलेंस को गेट से ही वापस लौटा दिया। प्रबंधन ने दावा किया कि वे खुद प्राइवेट में इलाज कराएंगे, लेकिन बाद में साफ़ मुकर गए। गंभीर रूप से बीमार छात्र बिना किसी स्ट्रेचर या मेडिकल सपोर्ट के, तड़पती हालत में खुद गाड़ियों का इंतज़ाम कर अस्पताल पहुँचे। इतने बड़े कैंपस में छात्रों के लिए कोई डॉक्टर या प्राथमिक उपचार (First Aid) तक की व्यवस्था नहीं है।
🔴 हॉस्टल में 'अवैध मेस घोटाला', वार्डन पर कमीशनखोरी का आरोपछात्रों ने सीधे तौर पर हॉस्टल वार्डन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। हॉस्टल में नियम के मुताबिक कोई आधिकारिक मेस नहीं है। वार्डन के दबाव में बाहर के किसी अनधिकृत वेंडर से घटिया और बासी खाना मंगवाया जाता है। इसी दूषित भोजन को खाने से लड़कों को उल्टियां और दस्त शुरू हो गए और देखते ही देखते 20 छात्र बीमार पड़ गए।
🔴 आए दिन light गुल, शौचालय के लिए 'बारिश का पानी' भरने को मजबूर छात्रहॉस्टल की दुर्दशा यहीं खत्म नहीं होती। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में आए दिन बिजली की समस्या रहती है और कोई पावर बैकअप (जनरेटर) नहीं है। पिछले 2 दिनों से हॉस्टल में न बिजली है और न पानी। छात्र शौचालय जाने और नहाने जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए छतों से गिर रहे बारिश के पानी को बाल्टियों में भरने को मजबूर हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में हॉस्टल में न तो वाई-फाई (Wi-Fi) है और न ही लाइब्रेरी चालू हालत में है।
🔴 सुरक्षा भी खतरे में: रात में शराब पीकर रहता है सिक्योरिटी गार्डछात्रों की सुरक्षा का आलम यह है कि रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड भारी मात्रा में शराब पीकर ड्यूटी करता है। जब छात्र अपनी शिकायतें लेकर जाते हैं, तो वह लड़कों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है।
🔴 छात्रों ने दी चेतावनी: "DGT दिल्ली और जिला प्रशासन तुरंत करे FIR"पीड़ित छात्रों ने केंद्रीय महानिदेशक (DGT दिल्ली) और भोपाल कलेक्टर को आधिकारिक शिकायत भेजकर मांग की है कि:इस जानलेवा लापरवाही के ज़िम्मेदार हॉस्टल वार्डन और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए।हॉस्टल में तुरंत डॉक्टर, स्थायी पावर बैकअप, साफ पानी और सरकारी मेस की व्यवस्था बहाल हो।छात्रों का कहना है कि यदि किसी भी साथी छात्र की जान को कुछ भी नुकसान पहुँचा, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी।📸 मीडिया बंधुओं के लिए नोट: बीमार छात्रों के अस्पताल के पर्चे, अस्पताल में भर्ती लड़कों के विज़ुअल्स, और हॉस्टल में बारिश का पानी भरते हुए छात्रों के वीडियो और फोटो साक्ष्य के रूप में संलग्न (Attached) हैं।
    user_BALKISHUN VISHWAKARMA
    BALKISHUN VISHWAKARMA
    Lawyer राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।* थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।* * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। * थाना कुलपहाड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026 धारा 104 बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा को दिनांक 14.09.2026 को श्रीनगर-बेलाताल रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। * गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल त्रिशूल, जिस पर रक्त लगा हुआ था, एक अदद क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी गयी रक्त के धब्बे लगी सैण्डो बनियान बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की जामा तलाशी से 11,610 रुपये बरामद हुए। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* * अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2014 धारा 302 भादवि0 में आजीवन दोषसिद्ध बंदी है, जो दिनांक 01.09.2026 को 14 दिवस के पैरोल पर अपने घर ग्राम रगौलिया बुजुर्ग आया था। * अभियुक्त कल्लन रैकवार अपनी पत्नी चम्पा, उम्र करीब 48 वर्ष, के साथ ग्राम रगौलिया बुजुर्ग में रह रहा था। दिनांक 14.09.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा घर में रखे त्रिशूल से अपनी पत्नी चम्पा की हत्या कर दी गयी। * प्रकरण के सम्बन्ध में मृतका के भतीजे राजेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना कुलपहाड़ पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 103(1) बीएनएस को धारा 104 बीएनएस में तरमीम किया गया। * गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या जिस त्रिशूल से की थी, उसे अपने घर के अहाते में बने शौचालय में छिपाकर रखा है तथा वह उसे बरामद करा सकता है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के अहाते में बने शौचालय से रक्त लगा आलाकत्ल त्रिशूल बरामद कराया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की निशानदेही पर उसकी पत्नी चम्पा द्वारा प्रयोग किया जाने वाला क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन उसके भाई के अहाते में स्थित झाड़ियों से बरामद कराया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* * कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* * मु0अ0सं0 279/2014, धारा 302 भादवि0, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश। *गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र 2. कां0 हवन कुमार 3. कां0 अभिषेक कुमार
    1
    थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।*
थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।*
* पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
* थाना कुलपहाड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026 धारा 104 बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा को दिनांक 14.09.2026 को श्रीनगर-बेलाताल रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
* गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल त्रिशूल, जिस पर रक्त लगा हुआ था, एक अदद क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी गयी रक्त के धब्बे लगी सैण्डो बनियान बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की जामा तलाशी से 11,610 रुपये बरामद हुए। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
* अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2014 धारा 302 भादवि0 में आजीवन दोषसिद्ध बंदी है, जो दिनांक 01.09.2026 को 14 दिवस के पैरोल पर अपने घर ग्राम रगौलिया बुजुर्ग आया था।
* अभियुक्त कल्लन रैकवार अपनी पत्नी चम्पा, उम्र करीब 48 वर्ष, के साथ ग्राम रगौलिया बुजुर्ग में रह रहा था। दिनांक 14.09.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा घर में रखे त्रिशूल से अपनी पत्नी चम्पा की हत्या कर दी गयी।
* प्रकरण के सम्बन्ध में मृतका के भतीजे राजेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना कुलपहाड़ पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 103(1) बीएनएस को धारा 104 बीएनएस में तरमीम किया गया।
* गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या जिस त्रिशूल से की थी, उसे अपने घर के अहाते में बने शौचालय में छिपाकर रखा है तथा वह उसे बरामद करा सकता है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के अहाते में बने शौचालय से रक्त लगा आलाकत्ल त्रिशूल बरामद कराया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की निशानदेही पर उसकी पत्नी चम्पा द्वारा प्रयोग किया जाने वाला क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन उसके भाई के अहाते में स्थित झाड़ियों से बरामद कराया गया। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
* कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
* मु0अ0सं0 279/2014, धारा 302 भादवि0, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश।
*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र
2. कां0 हवन कुमार
3. कां0 अभिषेक कुमार
    user_राजीव कुमार पत्रकार
    राजीव कुमार पत्रकार
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आकाशीय बिजली का कहर, चरवाहे की दर्दनाक मौत पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में हादसा, घटना से गांव में मचा हड़कंप महोबा। पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरवाहा मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर गया था, तभी अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
    1
    आकाशीय बिजली का कहर, चरवाहे की दर्दनाक मौत
पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में हादसा, घटना से गांव में मचा हड़कंप
महोबा। पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरवाहा मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर गया था, तभी अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.