logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आर्मी की वर्दी का दुरुपयोग करने वाला संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था। मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-* *डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया। प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। *पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया। वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी धारण की। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। *पुलिस टीम:-* उ0नि0 केदार सिंह राणा का0 चालक दीपक कुंवर

2 hrs ago
user_Nainital news
Nainital news
Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • बागेश्वर के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात तब और गंभीर हो गए जब लपटें एक गैरेज तक पहुंच गईं, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण दहशत में आ गए।
    2
    बागेश्वर के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात तब और गंभीर हो गए जब लपटें एक गैरेज तक पहुंच गईं, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण दहशत में आ गए।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • पीएम मोदी
    1
    पीएम मोदी
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • Post by BUDHI SINGH RAWAT
    1
    Post by BUDHI SINGH RAWAT
    user_BUDHI SINGH RAWAT
    BUDHI SINGH RAWAT
    बिरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • चम्पावत 19 अप्रैल 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के सुदूरवर्ती एवं वनराजी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 688/2024 के अंतर्गत ग्राम बांडा, शेरा, लोडियालसेरा, पिपलियालसेरा एवं खिरद्वारी में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 1 करोड़ 66 हजार रुपये की लागत से संचालित इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया गया तथा 5 विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की स्थापना की गई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्युत विभाग ने मात्र डेढ़ माह में कार्य पूर्ण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दूरस्थ गांवों में, जहां पूर्व में रात्रि के समय केवल अंधकार ही रहता था, अब 100 से अधिक परिवारों के घरों में उजाला पहुंचेगा। यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि वनराजी समुदाय सहित समस्त ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को अब बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक अर्थों में “नई रोशनी” लेकर आई है। ग्रामीणों ने सरकार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।
    2
    चम्पावत 19 अप्रैल 2026, सूवि।
जनपद चम्पावत के सुदूरवर्ती एवं वनराजी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 688/2024 के अंतर्गत ग्राम बांडा, शेरा, लोडियालसेरा, पिपलियालसेरा एवं खिरद्वारी में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
लगभग 1 करोड़ 66 हजार रुपये की लागत से संचालित इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया गया तथा 5 विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की स्थापना की गई।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्युत विभाग ने मात्र डेढ़ माह में कार्य पूर्ण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है।
भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दूरस्थ गांवों में, जहां पूर्व में रात्रि के समय केवल अंधकार ही रहता था, अब 100 से अधिक परिवारों के घरों में उजाला पहुंचेगा। यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि वनराजी समुदाय सहित समस्त ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को अब बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक अर्थों में “नई रोशनी” लेकर आई है। ग्रामीणों ने सरकार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के इस्लामनगर में जल निगम के ठेकेदार की चल रही है मनमानी सारी नई सड़कों को बीच से काट दिया गया है और अभी तक उनमें रिपेयरिंग नहीं की गई है ना ही सरकार ने अभी तक कोई संज्ञान लिया है आने जाने वालों को हो रहा है भारी दिक्कत का सामना बच्चे आए दिन गिरकर चुड़ैल हो रहे हैं मगर ठेकेदार को अभी तक कुछ भी पता नहीं है
    1
    ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के इस्लामनगर में जल निगम के ठेकेदार की चल रही है मनमानी सारी नई सड़कों को बीच से काट दिया गया है और अभी तक उनमें रिपेयरिंग नहीं की गई है ना ही सरकार ने अभी तक कोई संज्ञान लिया है आने जाने वालों को हो रहा है भारी दिक्कत का सामना बच्चे आए दिन गिरकर चुड़ैल हो रहे हैं मगर ठेकेदार को अभी तक कुछ भी पता नहीं है
    user_भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चम्पावत :बाराकोट में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण
    1
    चम्पावत :बाराकोट में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • विडियो देखें- आगरा (उत्तर प्रदेश) यह घटना आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है, जहाँ महिपाल सिंह चौधरी नाम के व्यक्ति पर फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर होटल संचालक से रंगदारी मांगने और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का मामला सामने आया है। आगरा पुलिस ने महिपाल पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि महिपाल को 9 अप्रैल 2026 को हाथरस पुलिस ने एक डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आगरा पुलिस उसे बी-वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि महिपाल चौधरी का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है और वह खुद को फर्जी तरीके से भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता था।
    1
    विडियो देखें- आगरा (उत्तर प्रदेश)
यह घटना आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है, जहाँ महिपाल सिंह चौधरी नाम के व्यक्ति पर फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर होटल संचालक से रंगदारी मांगने और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का मामला सामने आया है।
आगरा पुलिस ने महिपाल पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि महिपाल को 9 अप्रैल 2026 को हाथरस पुलिस ने एक डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आगरा पुलिस उसे बी-वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि महिपाल चौधरी का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है और वह खुद को फर्जी तरीके से भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता था।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • Post by BUDHI SINGH RAWAT
    1
    Post by BUDHI SINGH RAWAT
    user_BUDHI SINGH RAWAT
    BUDHI SINGH RAWAT
    बिरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • चम्पावत:सीमा, खेत और बाजार—हर स्तर पर नशे के विरुद्ध सख्त पहरा-एनकॉर्ड की बैठक आयोजित,
    1
    चम्पावत:सीमा, खेत और बाजार—हर स्तर पर नशे के विरुद्ध सख्त पहरा-एनकॉर्ड की बैठक आयोजित,
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.