logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजादी का जश्न, तिरंगे की रोशनी से जगमगाया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट! ✨ The Aman Times 🇮🇳 आजादी का जश्न, तिरंगे की रोशनी से जगमगाया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट! ✨ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट की बिल्डिंग और पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। एयरपोर्ट का शानदार नजारा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर तिरंगा रैली निकालकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। वहीं सेना के बैंड की देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने माहौल में जोश और उत्साह भर दिया। 🇮🇳 तिरंगे की शान, देश की पहचान! जय हिंद! 🇮🇳

18 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
18 hrs ago

आजादी का जश्न, तिरंगे की रोशनी से जगमगाया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट! ✨ The Aman Times 🇮🇳 आजादी का जश्न, तिरंगे की रोशनी से जगमगाया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट! ✨ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट की बिल्डिंग और पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। एयरपोर्ट का शानदार नजारा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर तिरंगा रैली निकालकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। वहीं सेना के बैंड की देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने माहौल में जोश और उत्साह भर दिया। 🇮🇳 तिरंगे की शान, देश की पहचान! जय हिंद! 🇮🇳

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सोशल मीडिया पर हरिद्वार की यह वीडियो हो रही जमकर वायरल स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा ही उल्टा फेरा दिया।
    1
    सोशल मीडिया पर हरिद्वार की यह वीडियो हो रही जमकर वायरल स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा ही उल्टा फेरा दिया।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    55 min ago
  • कहावत है कि सत्ता में नशा भी होता है और सत्ता पाने के बाद बहुत संभलकर चलना होता है।आज इसकी बानगी तब देखने को मिली जब हरिद्वार के सुभाषघाट पर पुराने ध्वजारोहण स्थल पर भाजपाइयों ने अति उत्साह में उल्टा ध्वज ही फहरा दिया। सुबह जब कुछ युवा और बुजुर्ग भाजपाई ध्वज यात्रा के बाद ध्वजारोहण के लिए सुभाषघाट पहुंचे तो युवा भाजपाईयों ने आनन-फानन में उल्टा ध्वज ही ऊपर चढ़ा दिया।ध्वज जब फहराता हुआ ऊपर गया तो किसी ने बराबर में फहरा रहे विपक्षी दल के धवज की ओर ध्यान दिलाया जिसमें केसरिया रंग ऊपर की ओर था जबकि भाजपा का ध्वज उल्टा होने के कारण केसरिया रंग नीचे दीख रहा था। जिसके बाद मौजूद भाजपाईयों को गलती का अहसास हुआ। फिर जितनी तेजी से ध्वज ऊपर चढ़ाया गया था उसे उससे दुगुनी तेजी से नीचे उतारा गया और फिर ठीक से फहराया गया। विपक्ष इसपर चटखारे ले रहा है हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने इसे महज एक मानवीय भूल बताते हुए कहा है कि उसे समय से ठीक कर लिया गया था। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    कहावत है कि सत्ता में नशा भी होता है और सत्ता पाने के बाद बहुत संभलकर चलना होता है।आज इसकी बानगी तब देखने को मिली जब हरिद्वार के सुभाषघाट पर पुराने ध्वजारोहण स्थल पर भाजपाइयों ने अति उत्साह में उल्टा ध्वज ही फहरा दिया।
सुबह जब कुछ युवा और बुजुर्ग भाजपाई ध्वज यात्रा के बाद ध्वजारोहण के लिए सुभाषघाट पहुंचे तो युवा भाजपाईयों ने आनन-फानन में उल्टा ध्वज ही ऊपर चढ़ा दिया।ध्वज जब फहराता हुआ ऊपर गया तो किसी ने बराबर में फहरा रहे विपक्षी दल के धवज की ओर ध्यान दिलाया जिसमें केसरिया रंग ऊपर की ओर था जबकि भाजपा का ध्वज उल्टा होने के कारण केसरिया रंग नीचे दीख रहा था। जिसके बाद मौजूद भाजपाईयों को गलती का अहसास हुआ। फिर जितनी तेजी से ध्वज ऊपर चढ़ाया गया था उसे उससे दुगुनी तेजी से नीचे उतारा गया और फिर ठीक से फहराया गया। विपक्ष इसपर चटखारे ले रहा है हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने इसे महज एक मानवीय भूल बताते हुए कहा है कि उसे समय से ठीक कर लिया गया था।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
    1
    हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • आशीर्वाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित कुमार राय ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आशीर्वाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित कुमार राय ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    आशीर्वाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित कुमार राय ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आशीर्वाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित कुमार राय ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_दैनिकउत्तराखंड24
    दैनिकउत्तराखंड24
    Classified ads newspaper publisher लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • लखनऊ में जातिगत टिप्पणी पर कैब ड्राइवर ने रेलवे कर्मचारी को कार से उतारा, मामला चर्चा में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कैब यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारी द्वारा दलित समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। टिप्पणी से नाराज कैब ड्राइवर ने विरोध जताते हुए रेलवे कर्मचारी को बीच रास्ते कार से नीचे उतार दिया। घटना के बाद मामला चर्चा में है और जातिगत भेदभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    लखनऊ में जातिगत टिप्पणी पर कैब ड्राइवर ने रेलवे कर्मचारी को कार से उतारा, मामला चर्चा में
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कैब यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारी द्वारा दलित समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। टिप्पणी से नाराज कैब ड्राइवर ने विरोध जताते हुए रेलवे कर्मचारी को बीच रास्ते कार से नीचे उतार दिया। घटना के बाद मामला चर्चा में है और जातिगत भेदभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • vikas nagar kedarawala mai aaj 14-08-2026 ko tiranga raile vikas nagar kedarawala mai aaj 14-08-2026 ko tiranga raile nikale fai jiske chalte hindu or muslim samuday ke logo ne milkar desh bhagte nare or rashtriy gan gaya aur aapsi bhaichare Ko dikhaya
    1
    vikas nagar kedarawala mai aaj 14-08-2026 ko tiranga raile
vikas nagar kedarawala mai aaj 14-08-2026 ko tiranga raile nikale fai jiske chalte 
hindu or muslim samuday ke logo ne 
milkar desh bhagte nare or rashtriy gan gaya aur aapsi bhaichare Ko dikhaya
    user_Soukin reporter
    Soukin reporter
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • भिखारी के वेश में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी, लोगों से भीख मांगते प्रदर्शनकारी। The Aman Times राज्य आंदोलनकारी बने भिखारी, मांगी भीख, शासन प्रशासन को दिखाया आईना। देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने संयुक्त मंच के बैनर तले अनोखा प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। आंदोलनकारी भिखारी का वेश धारण कर लोगों से भीख मांगते नजर आए। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण अधिनियम को पारित हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन लंबित नियुक्ति प्रकरणों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि चिन्हीकरण के लंबित मामलों में भी शासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि नौकरशाही राज्य सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। उनका कहना है कि वे पिछले 60 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को उग्र करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होने की बात कही।
    1
    भिखारी के वेश में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी, लोगों से भीख मांगते प्रदर्शनकारी।
The Aman Times
राज्य आंदोलनकारी बने भिखारी, मांगी भीख, शासन प्रशासन को दिखाया आईना।
देहरादून:
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने संयुक्त मंच के बैनर तले अनोखा प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। आंदोलनकारी भिखारी का वेश धारण कर लोगों से भीख मांगते नजर आए।
आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण अधिनियम को पारित हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन लंबित नियुक्ति प्रकरणों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि चिन्हीकरण के लंबित मामलों में भी शासन का रवैया उदासीन बना हुआ है।
आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि नौकरशाही राज्य सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। उनका कहना है कि वे पिछले 60 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को उग्र करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होने की बात कही।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया हरिद्वार पुलिस ने 80वां स्वतंत्रता दिवस, विगत 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के अवसर पर चयनित कुल 28 अधिकारी/कर्मचारियों को विभिन्न पदकों एवं प्रशस्ति पत्रों से किया गया सम्मानित। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध हरिद्वार सुश्री निशा यादव द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण कर समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। 🎖️👏 इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर उन्हें और अधिक उत्साह, समर्पण एवं निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न स्तरों पर पदक एवं प्रशस्ति प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया गया। जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। 🏅 15 अगस्त 2026 के अवसर पर सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी ⭐ मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु) 1️⃣ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह 2️⃣ पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह 🏆 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) 1️⃣ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी 2️⃣ सीओ संजय चौहान 3️⃣ निरीक्षक गोविंद कुमार 🥈 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) 1️⃣ फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह 2️⃣ उपनिरीक्षक शाहजाद अली 3️⃣ हे0का0 सोनू कुमार 4️⃣ आरक्षी आबिद 5️⃣ उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक 6️⃣ मुख्य आरक्षी मंगल सिंह 7️⃣ आरक्षी नरेंद्र नेगी 8️⃣ आरक्षी दीपक चंद्र 9️⃣ आरक्षी हर्ष उनियाल 🔟 मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार 1️⃣1️⃣ मुख्य आरक्षी अंकित रावत 1️⃣2️⃣ आरक्षी नितिन कुमार 📜 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र 🔹 मुख्य आरक्षी राकेश कुमार 🏅 विगत 26 जनवरी को चयनित अधिकारी/कर्मचारी 🥈 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) • एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव • एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह • निरीक्षक शांति कुमार • निरीक्षक प्रदीप बिष्ट • फायरमैन दिनेश कुमार • आरक्षी राहुल आर्या • आरक्षी दीप गौड़ 🥇 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) • सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी 🥈 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर) • निरीक्षक हितेश कुमार • हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत 🇮🇳 हरिद्वार पुलिस राष्ट्र सेवा, जनसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ सदैव तत्पर है।
    1
    हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया हरिद्वार पुलिस ने 80वां स्वतंत्रता दिवस, 
विगत 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के अवसर पर चयनित कुल 28 अधिकारी/कर्मचारियों को विभिन्न पदकों एवं प्रशस्ति पत्रों से किया गया सम्मानित।
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध हरिद्वार सुश्री निशा यादव द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण कर समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
🎖️👏 इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर उन्हें और अधिक उत्साह, समर्पण एवं निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न स्तरों पर पदक एवं प्रशस्ति प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।
समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया गया। जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
🏅 15 अगस्त 2026 के अवसर पर सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी
⭐ मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
1️⃣ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह
2️⃣ पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह
🏆 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
1️⃣ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी
2️⃣ सीओ संजय चौहान
3️⃣ निरीक्षक गोविंद कुमार
🥈 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
1️⃣ फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह
2️⃣ उपनिरीक्षक शाहजाद अली
3️⃣ हे0का0 सोनू कुमार
4️⃣ आरक्षी आबिद
5️⃣ उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
6️⃣ मुख्य आरक्षी मंगल सिंह
7️⃣ आरक्षी नरेंद्र नेगी
8️⃣ आरक्षी दीपक चंद्र
9️⃣ आरक्षी हर्ष उनियाल
🔟 मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार
1️⃣1️⃣ मुख्य आरक्षी अंकित रावत
1️⃣2️⃣ आरक्षी नितिन कुमार
📜 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र
🔹 मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
🏅 विगत 26 जनवरी को चयनित अधिकारी/कर्मचारी
🥈 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
• एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव
• एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह
• निरीक्षक शांति कुमार
• निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
• फायरमैन दिनेश कुमार
• आरक्षी राहुल आर्या
• आरक्षी दीप गौड़
🥇 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
• सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी
🥈 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
• निरीक्षक हितेश कुमार
• हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत
🇮🇳 हरिद्वार पुलिस राष्ट्र सेवा, जनसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ सदैव तत्पर है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी में शहीद हुए लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों और शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पगड़ी पहनाकर एवं त्रिशूल भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल भारत की भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों की साझा विरासत, संस्कृति, पहचान और भावनाओं का भी विस्थापन था। सदियों से साथ रहने वाले लोग रातों-रात एक-दूसरे से अलग हो गए और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दर्दनाक इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। इसका उद्देश्य उन पीड़ित परिवारों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली विरासत से पुनः जुड़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, महाकाल लोक और करतारपुर कॉरिडोर जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अपनी विरासत को दिव्यता और भव्यता के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव, तीन तलाक की प्रथा पर रोक, नागरिकता संशोधन कानून, वक्फ कानून में संशोधन तथा 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुंभ को ऐतिहासिक, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ब्लड कैम्प का अवलोकन किया तथा रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा इस अवसर पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के बुजुर्गों का मुख्यमंत्री ने शॉल भेट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 तक भारत अखंड था और मध्यरात्रि के बाद देश का विभाजन हुआ। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय एक बड़ी विडंबना यह थी कि देश का बंटवारा तो हो गया, लेकिन भारत और पाकिस्तान की सीमाएं तत्काल स्पष्ट नहीं थीं। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान की सीमा निर्धारित करने की जिम्मेदारी अंग्रेज अधिकारी सर सिरिल रेडक्लिफ को सौंपी गई, जिन्हें भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारत को पहले समझा तक नहीं था, उसे इतने बड़े और संवेदनशील कार्य की जिम्मेदारी सौंपना विभाजन की प्रक्रिया की गंभीरता को दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एव प्रदीप बत्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मेयर हरिद्वार किरण जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, विधायक आदेश चौहान, सविता कपूर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा करण मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, जिला चेयरमैन प्रमोद पांधी, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबराय, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा राम अरोड़ा, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, नितिन गौतम,आदेश सैनी,देशराज कर्णवाल, सुनील सैनी,शोभाराम प्रजापति, महंत लोकेश दास जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भूल्लर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न जनपदों से आए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोग मौजूद रहे।
    1
    उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी में शहीद हुए लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों और शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पगड़ी पहनाकर एवं त्रिशूल भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल भारत की भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों की साझा विरासत, संस्कृति, पहचान और भावनाओं का भी विस्थापन था। सदियों से साथ रहने वाले लोग रातों-रात एक-दूसरे से अलग हो गए और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दर्दनाक इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। इसका उद्देश्य उन पीड़ित परिवारों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि आज देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली विरासत से पुनः जुड़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, महाकाल लोक और करतारपुर कॉरिडोर जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अपनी विरासत को दिव्यता और भव्यता के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव, तीन तलाक की प्रथा पर रोक, नागरिकता संशोधन कानून, वक्फ कानून में संशोधन तथा 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुंभ को ऐतिहासिक, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ब्लड कैम्प का अवलोकन किया तथा रक्तदान करने वालों को  प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा इस अवसर पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 
इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के बुजुर्गों का मुख्यमंत्री ने शॉल भेट कर सम्मानित किया
कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 तक भारत अखंड था और मध्यरात्रि के बाद देश का विभाजन हुआ। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय एक बड़ी विडंबना यह थी कि देश का बंटवारा तो हो गया, लेकिन भारत और पाकिस्तान की सीमाएं तत्काल स्पष्ट नहीं थीं।   उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान की सीमा निर्धारित करने की जिम्मेदारी अंग्रेज अधिकारी सर सिरिल रेडक्लिफ को सौंपी गई, जिन्हें भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारत को पहले समझा तक नहीं था, उसे इतने बड़े और संवेदनशील कार्य की जिम्मेदारी सौंपना विभाजन की प्रक्रिया की गंभीरता को दर्शाता है। 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एव  प्रदीप बत्रा ने  भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मेयर हरिद्वार किरण जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, विधायक आदेश चौहान, सविता कपूर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा करण मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, जिला चेयरमैन प्रमोद पांधी, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबराय, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा राम अरोड़ा, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, नितिन गौतम,आदेश सैनी,देशराज कर्णवाल, सुनील सैनी,शोभाराम प्रजापति, महंत लोकेश दास  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भूल्लर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार
सहित विभिन्न जनपदों से आए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोग मौजूद रहे।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.