logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्याय के लिए भुईयां समाज ने भरी हुंकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ पूरा समाज मामले को लेकर बढ़ा आक्रोश, प्रशासन से न्याय की मांग न्याय नहीं मिला तो आंदोलन का ऐलान!

19 hrs ago
user_जनता न्यूज़ 24
जनता न्यूज़ 24
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
19 hrs ago

न्याय के लिए भुईयां समाज ने भरी हुंकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ पूरा समाज मामले को लेकर बढ़ा आक्रोश, प्रशासन से न्याय की मांग न्याय नहीं मिला तो आंदोलन का ऐलान!

More news from झारखंड and nearby areas
  • कतरास में मीडिया पर कथित टिप्पणी पड़ी भारी! वार्ड नंबर 3 के पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता घिरे सभा में मीडिया कर्मियों ने जताया कड़ा विरोध विरोध बढ़ा तो सभा छोड़कर निकलना पड़ा!
    2
    कतरास में मीडिया पर कथित टिप्पणी पड़ी भारी!
वार्ड नंबर 3 के पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता घिरे
सभा में मीडिया कर्मियों ने जताया कड़ा विरोध
विरोध बढ़ा तो सभा छोड़कर निकलना पड़ा!
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • *हेडलाइन: धनबाद के नावाडीह बस्ती छठ तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी* *धनबाद।* *स्लग - नावाडीह बस्ती तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी।* *एंकर -* धनबाद के बिनोद बिहारी महतो चौक अंतर्गत नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान 42 वर्षीय व्यक्ति तालाब में डूब गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाले व्यक्ति की पहचान *जामनी पाल उर्फ पचन, उम्र 42 वर्ष* के रूप में हुई है। स्थानीय देवाशीष पाल ने बताया कि जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कार्य को लेकर तालाब में पानी देने आए थे। पानी देने के बाद वे तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से भटिंडा से गोताखोरों को बुलाया गया है, जो तालाब में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है। *बाइट - देवाशीष पाल, स्थानीय निवासी* *हेडलाइन: धनबाद के नावाडीह बस्ती छठ तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी* *धनबाद।* *स्लग - नावाडीह बस्ती तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी।* *एंकर -* धनबाद के बिनोद बिहारी महतो चौक अंतर्गत नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान 42 वर्षीय व्यक्ति तालाब में डूब गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाले व्यक्ति की पहचान *जामनी पाल उर्फ पचन, उम्र 42 वर्ष* के रूप में हुई है। स्थानीय देवाशीष पाल ने बताया कि जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कार्य को लेकर तालाब में पानी देने आए थे। पानी देने के बाद वे तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से भटिंडा से गोताखोरों को बुलाया गया है, जो तालाब में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है। *बाइट - देवाशीष पाल, स्थानीय निवासी*
    2
    *हेडलाइन: धनबाद के नावाडीह बस्ती छठ तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति,  तलाश जारी*

*धनबाद।*
*स्लग - नावाडीह बस्ती तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी।*

*एंकर -* धनबाद के बिनोद बिहारी महतो चौक अंतर्गत नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान 42 वर्षीय व्यक्ति तालाब में डूब गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाले व्यक्ति की पहचान *जामनी पाल उर्फ पचन, उम्र 42 वर्ष* के रूप में हुई है। स्थानीय देवाशीष पाल ने बताया कि जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कार्य को लेकर तालाब में पानी देने आए थे। पानी देने के बाद वे तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से भटिंडा से गोताखोरों को बुलाया गया है, जो तालाब में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है।

*बाइट - देवाशीष पाल, स्थानीय निवासी*
*हेडलाइन: धनबाद के नावाडीह बस्ती छठ तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति,  तलाश जारी*
*धनबाद।*
*स्लग - नावाडीह बस्ती तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी।*
*एंकर -* धनबाद के बिनोद बिहारी महतो चौक अंतर्गत नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान 42 वर्षीय व्यक्ति तालाब में डूब गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाले व्यक्ति की पहचान *जामनी पाल उर्फ पचन, उम्र 42 वर्ष* के रूप में हुई है। स्थानीय देवाशीष पाल ने बताया कि जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कार्य को लेकर तालाब में पानी देने आए थे। पानी देने के बाद वे तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से भटिंडा से गोताखोरों को बुलाया गया है, जो तालाब में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है।
*बाइट - देवाशीष पाल, स्थानीय निवासी*
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • हमारे गाँव का यह पेड़ करीब 50 साल पुराना है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले 2 साल से इसके तने से लगातार पानी निकल रहा है। 😮💧 गाँव के लोग आज भी इसे देखकर हैरान हैं… हमारे गाँव का यह पेड़ करीब 50 साल पुराना है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले 2 साल से इसके तने से लगातार पानी निकल रहा है। 😮💧 गाँव के लोग आज भी इसे देखकर हैरान हैं… आखिर इस पेड़ से पानी निकलने की वजह क्या है? प्रकृति का अनोखा रहस्य… या इसके पीछे कोई और कारण?
    1
    हमारे गाँव का यह पेड़ करीब 50 साल पुराना है।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले 2 साल से इसके तने से लगातार पानी निकल रहा है। 😮💧

गाँव के लोग आज भी इसे देखकर हैरान हैं…


हमारे गाँव का यह पेड़ करीब 50 साल पुराना है।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले 2 साल से इसके तने से लगातार पानी निकल रहा है। 😮💧
गाँव के लोग आज भी इसे देखकर हैरान हैं…
आखिर इस पेड़ से पानी निकलने की वजह क्या है?
प्रकृति का अनोखा रहस्य… या इसके पीछे कोई और कारण?
    user_Sohan Don
    Sohan Don
    Local News Reporter नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • पलामू - जिले के मेदिनीनगर शहर और विश्रामपुर थाना क्षेत्र मे लगातार चोरो के आतंक से निपटने के लिए पुलिस ने SIT की एक टीम गठित की और अलग अलग राज्यों मे छापेमारी अभियान चालाकर बिहार राज्य के डेहरी ऑन सोन से एक सुनार प्रमोद सोनी के साथ चार चोर लक्ष्मण मोदी,अरविन्द खेरवार, राजू कुमार और राज कुमार को पुलिस ने चोरी के आरोप मे गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 125 ग्राम सोने के आभूषण और आठ किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ साथ चोरी करने का औजार भी बरामद किया है.. एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व मे थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने चोरी के मामले का उदभेदन किया है वही एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी और कहा की पहले ये लोग विभिन्न मोहल्ले मे जाकर रेकी करने का काम करते है उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते है इनका गिरोह कई राज्यों मे सक्रिय है इस मे संलिप्त और चोरो की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है..
    4
    पलामू - जिले के मेदिनीनगर शहर और विश्रामपुर थाना क्षेत्र मे लगातार चोरो के आतंक से निपटने के लिए पुलिस ने SIT की एक टीम गठित की और अलग अलग राज्यों मे छापेमारी अभियान चालाकर बिहार राज्य के डेहरी ऑन सोन से एक सुनार प्रमोद सोनी के साथ चार चोर लक्ष्मण मोदी,अरविन्द खेरवार, राजू कुमार और राज कुमार को पुलिस ने चोरी के आरोप मे गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 125 ग्राम सोने के आभूषण और आठ किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ साथ चोरी करने का औजार भी बरामद किया है.. एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व मे थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने चोरी के मामले का उदभेदन किया है वही एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी और कहा की पहले ये लोग विभिन्न मोहल्ले मे जाकर रेकी करने का काम करते है उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते है इनका गिरोह कई राज्यों मे सक्रिय है इस मे संलिप्त और चोरो की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है..
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का धरना जामताड़ा न्यूज, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जामताड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जामताड़ा के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बैसरा ने की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े किए और भाजपा पर भी निशाना साधा। धरना स्थल पर काफी देर तक जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों के बीच सियासी माहौल गर्म रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे।
    1
    मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का धरना
जामताड़ा न्यूज,
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जामताड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जामताड़ा के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बैसरा ने की।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े किए और भाजपा पर भी निशाना साधा।
धरना स्थल पर काफी देर तक जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों के बीच सियासी माहौल गर्म रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • 26 से ज्यादा कच्चे मकान बारिश में क्षतिग्रस्त, अबुआ आवास से वंचित गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें जामताड़ा: जिले में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों में 26 से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कहीं पूरा मकान ढह गया, तो कहीं दीवार, आंगन और गुहाल गिर गए। ऐसे में कई परिवार दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं, तो कुछ प्लास्टिक तानकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। इसी बीच नाला प्रखंड के बेनागड़िया गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गरीब परिवार बारिश में जर्जर मकान के अंदर रहने को मजबूर है और घर की जमीन से पानी रिस रहा है। परिवार का दावा है कि ग्रामसभा से नाम भेजे जाने के बावजूद अब तक पीएम या अबुआ आवास का लाभ नहीं मिला। जामताड़ा में लगातार हुई बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 23 से 26 सितंबर के बीच हुई मूसलाधार बारिश में जिलेभर में 26 से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। कई मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि कई घरों की दीवार, आंगन और गुहाल बारिश की भेंट चढ़ गए। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रहने की है। कई परिवार दूसरे के घरों में शरण लिए हुए हैं, तो कुछ परिवार प्लास्टिक तानकर किसी तरह रात गुजार रहे हैं। घरों के क्षतिग्रस्त होने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान को सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो गया है। इसी बीच नाला प्रखंड की पांजूनिया पंचायत के बेनागड़िया गांव से एक परिवार की तस्वीर सामने आई है, जहां बारिश के दौरान घर के अंदर ही जमीन से पानी रिस रहा है। विजय राउत का परिवार आज भी जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। घर में पानी जमा होने के बाद परिवार के लोगों को खुद पानी निकालना पड़ता है। बताया गया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार में तीन बेटियां हैं और स्थायी आमदनी का कोई मजबूत जरिया नहीं है। ऐसे में जर्जर मकान में रहना परिवार के लिए हर बारिश में खतरे और परेशानी का कारण बन जाता है। परिवार की ओर से अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही जा रही है। पांजूनिया पंचायत की मुखिया के मुताबिक, ग्रामसभा के माध्यम से परिवार का नाम प्रस्तावित कर प्रखंड कार्यालय भेजा गया था, लेकिन अबुआ आवास की सूची में नाम नहीं आया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में परिवार का नाम होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर परिवार आवास योजना के लिए पात्र है, तो अब तक उसे पक्का मकान क्यों नहीं मिला? ग्रामसभा से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी अबुआ आवास की सूची में नाम क्यों नहीं आया? बारिश में कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को क्या राहत मिलती है, यह भी देखने वाली बात होगी। इधर, जामताड़ा के डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि बारिश के दौरान जिन लोगों के कच्चे मकान गिरे हैं, उनका सभी प्रखंडों में सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं। डीडीसी के मुताबिक, सर्वे के बाद बीडीओ की ओर से ग्रामसभा से अनुमोदित प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अब उम्मीद यही है कि बारिश से प्रभावित और जर्जर मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की स्थिति का प्रशासन वास्तविक रूप से आकलन करे और पात्र परिवारों तक आवास योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
    1
    26 से ज्यादा कच्चे मकान बारिश में क्षतिग्रस्त, अबुआ आवास से वंचित गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
जामताड़ा: जिले में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों में 26 से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कहीं पूरा मकान ढह गया, तो कहीं दीवार, आंगन और गुहाल गिर गए। ऐसे में कई परिवार दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं, तो कुछ प्लास्टिक तानकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। इसी बीच नाला प्रखंड के बेनागड़िया गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गरीब परिवार बारिश में जर्जर मकान के अंदर रहने को मजबूर है और घर की जमीन से पानी रिस रहा है। परिवार का दावा है कि ग्रामसभा से नाम भेजे जाने के बावजूद अब तक पीएम या अबुआ आवास का लाभ नहीं मिला।
जामताड़ा में लगातार हुई बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 23 से 26 सितंबर के बीच हुई मूसलाधार बारिश में जिलेभर में 26 से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। कई मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि कई घरों की दीवार, आंगन और गुहाल बारिश की भेंट चढ़ गए।
मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रहने की है। कई परिवार दूसरे के घरों में शरण लिए हुए हैं, तो कुछ परिवार प्लास्टिक तानकर किसी तरह रात गुजार रहे हैं। घरों के क्षतिग्रस्त होने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान को सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो गया है।
इसी बीच नाला प्रखंड की पांजूनिया पंचायत के बेनागड़िया गांव से एक परिवार की तस्वीर सामने आई है, जहां बारिश के दौरान घर के अंदर ही जमीन से पानी रिस रहा है। विजय राउत का परिवार आज भी जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। घर में पानी जमा होने के बाद परिवार के लोगों को खुद पानी निकालना पड़ता है।
बताया गया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार में तीन बेटियां हैं और स्थायी आमदनी का कोई मजबूत जरिया नहीं है। ऐसे में जर्जर मकान में रहना परिवार के लिए हर बारिश में खतरे और परेशानी का कारण बन जाता है।
परिवार की ओर से अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही जा रही है। पांजूनिया पंचायत की मुखिया के मुताबिक, ग्रामसभा के माध्यम से परिवार का नाम प्रस्तावित कर प्रखंड कार्यालय भेजा गया था, लेकिन अबुआ आवास की सूची में नाम नहीं आया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में परिवार का नाम होने की बात भी सामने आई है।
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर परिवार आवास योजना के लिए पात्र है, तो अब तक उसे पक्का मकान क्यों नहीं मिला? ग्रामसभा से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी अबुआ आवास की सूची में नाम क्यों नहीं आया? बारिश में कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को क्या राहत मिलती है, यह भी देखने वाली बात होगी।
इधर, जामताड़ा के डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि बारिश के दौरान जिन लोगों के कच्चे मकान गिरे हैं, उनका सभी प्रखंडों में सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं।
डीडीसी के मुताबिक, सर्वे के बाद बीडीओ की ओर से ग्रामसभा से अनुमोदित प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
अब उम्मीद यही है कि बारिश से प्रभावित और जर्जर मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की स्थिति का प्रशासन वास्तविक रूप से आकलन करे और पात्र परिवारों तक आवास योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत करमाटांड़ प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    1
    सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत करमाटांड़ प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    12 hrs ago
  • कतरास की धरती पर फिर गूंजी एकजुटता की आवाज! अवैध खनन और ई-ब्लॉक के विरोध में सड़क पर उतरे लोग कतरास कोयलांचल बचाओ सत्याग्रह में दिखा जनसैलाब एक सुर में उठी आवाज—कतरास को बचाना है!
    1
    कतरास की धरती पर फिर गूंजी एकजुटता की आवाज!
अवैध खनन और ई-ब्लॉक के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
कतरास कोयलांचल बचाओ सत्याग्रह में दिखा जनसैलाब
एक सुर में उठी आवाज—कतरास को बचाना है!
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.