पश्चिम क्षेत्र में जनसुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की व्यापक पहल रायपुर कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) दिनांक - 01.08.2026 *पश्चिम क्षेत्र में जनसुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की व्यापक पहल* *संवाद से समाधान अभियान* *यातायात सुरक्षा, छात्र जागरूकता एवं अवैध प्रवासियों की सूचना हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार* पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री ईशु अग्रवाल, श्री देवांश राठौर एवं श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पश्चिम जोन के थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक सुधांशु बघेल, पुरानी बस्ती निरीक्षक विनय सिंह बघेल, डी.डी. नगर निरीक्षक गौतम गावड़े, आजाद चौक निरीक्षक राजेश सिंह, सरस्वती नगर निरीक्षक पारस पटेल, कबीर नगर निरीक्षक गगन वाजपेयी, न्यू राजेन्द्र नगर निरीक्षक अजहरउद्दीन, मुजगहन निरीक्षक अमित कौशिक एवं टिकरापारा निरीक्षक राजेश मरई द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, पुलिस सहायता सेवाओं तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नाबालिग वाहन चालकों एवं उनके अभिभावकों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर समझाइश दी गई कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। अभिभावकों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके स्वयं के जीवन तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से होने वाले दुष्परिणाम तथा आपातकालीन पुलिस सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। *संवाद से समाधान* अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना आमानाका क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी एवं आमानाका बस्ती तथा थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी फेस-2, कोटा स्थित नॉलेज जैन लाइब्रेरी में पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण का आश्वासन दिया गया। जनसंवाद कार्यक्रमों में नागरिकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशामुक्ति, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस हेल्पलाइन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। उपस्थित नागरिकों को पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति तथा अन्य आपातकालीन सहायता सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही नागरिकों को *छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905* के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध प्रवासियों एवं घुसपैठियों से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी संकलन के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। यदि किसी नागरिक को अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध अवैध प्रवासी, घुसपैठिए अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो वह उक्त टोल-फ्री नंबर पर सूचना दे सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखते हुए नियमानुसार आवश्यक जांच एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
पश्चिम क्षेत्र में जनसुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की व्यापक पहल रायपुर कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) दिनांक - 01.08.2026 *पश्चिम क्षेत्र में जनसुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की व्यापक पहल* *संवाद से समाधान अभियान* *यातायात सुरक्षा, छात्र जागरूकता एवं अवैध प्रवासियों की सूचना हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार* पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री ईशु अग्रवाल, श्री देवांश राठौर एवं श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पश्चिम जोन के थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक सुधांशु बघेल, पुरानी बस्ती निरीक्षक विनय सिंह बघेल, डी.डी. नगर निरीक्षक गौतम गावड़े, आजाद चौक निरीक्षक राजेश सिंह, सरस्वती नगर निरीक्षक पारस पटेल, कबीर नगर निरीक्षक गगन वाजपेयी, न्यू राजेन्द्र नगर निरीक्षक अजहरउद्दीन, मुजगहन निरीक्षक अमित कौशिक एवं टिकरापारा निरीक्षक राजेश मरई द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, पुलिस सहायता सेवाओं तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नाबालिग वाहन चालकों एवं उनके अभिभावकों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर समझाइश दी गई
कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। अभिभावकों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके स्वयं के जीवन तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से होने वाले दुष्परिणाम तथा आपातकालीन पुलिस सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। *संवाद से समाधान* अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना आमानाका क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी एवं आमानाका बस्ती तथा थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी फेस-2, कोटा स्थित नॉलेज जैन लाइब्रेरी में पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण का आश्वासन दिया गया। जनसंवाद कार्यक्रमों में नागरिकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशामुक्ति, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस हेल्पलाइन के
संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। उपस्थित नागरिकों को पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति तथा अन्य आपातकालीन सहायता सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही नागरिकों को *छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905* के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध प्रवासियों एवं घुसपैठियों से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी संकलन के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। यदि किसी नागरिक को अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध अवैध प्रवासी, घुसपैठिए अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो वह उक्त टोल-फ्री नंबर पर सूचना दे सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखते हुए नियमानुसार आवश्यक जांच एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
- प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में मनाया गया विज्ञान दिवस* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विज्ञान दिवस* खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में भारतीय विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोसले (व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम देवांगन (शिक्षक) एवं भारत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा रसायन विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वीणा वर्मा ने प्रथम, साहिल कुमार देवांगन ने द्वितीय तथा चेतना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल, डीएनए संरचना, मानव शरीर, तंत्रिका तंत्र, ज्वालामुखी, पवन चक्की, उत्सर्जन तंत्र, कोशिका सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल एवं 30 चार्ट प्रदर्शित किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में गर्भाशय की संरचना मॉडल के लिए तृप्ति देवांगन एवं खुशी देवांगन (कक्षा 12वीं) प्रथम, डीएनए संरचना मॉडल के लिए ढालनी वर्मा एवं जानवी देवांगन (कक्षा 12वीं) द्वितीय तथा मानव शरीर एवं हृदय की संरचना मॉडल के लिए विद्या देवांगन, रीमा देवांगन, उर्वशी वर्मा, साधना देवांगन, आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य स्वागत, तिरंगा चौक पर फूल-मालाओं और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन गरियाबंद।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के गरियाबंद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। तिरंगा चौक पर आतिशबाजी की गई और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और तिरंगा चौक कांग्रेसजनों से गुलजार रहा।2
- केसीजी पुलिस की विजिबल पुलिसिंग, कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान से अपराधियों में हड़कंप, केसीजी पुलिस की विजिबल पुलिसिंग, कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान से अपराधियों में हड़कंप, 1 अगस्त को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए केसीजी पुलिस ने विजिबल पुलिसिंग के तहत व्यापक कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य बाजार, सराफा लाइन, बस स्टैंड सहित भीड़भाड़ और आउटर क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस ने गुंडा, निगरानी और आदतन बदमाशों के घरों में दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की तथा होटल, लॉज और ढाबों में रिकॉर्ड का सत्यापन किया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधों पर अंकुश और आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।1
- शिक्षा के मंदिर में कथित शराबखोरी! स्कूल कार्यालय में दो शिक्षक मिले, पत्रकारों से अभद्रता का आरोप मैनपुर/गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया टीम के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शराब का सेवन करते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे। आरोप है कि दोनों शिक्षक नशे की हालत में थे और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी नहीं कर रहे थे। वहीं, सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही सच्चाई स्पष्ट होगी, लेकिन आरोप सही पाए गए तो यह स्कूल अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करेगा।1
- क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी काशांति पूर्वक आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है ,किसी का भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से निकालने को कहा है अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है3
- घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद ▪️ *फरीद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।* ▪️ *पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए कई दिनों से वाहन बैटरी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया तथा पूर्व से भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होना पाया गया।* ▪️ *थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं का खुलासा कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की गई।* संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी कलीम खान द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने ऑटो क्रमांक CG-07-T-2874 को प्रतिदिन रात्रि में अपने घर के बाहर फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, सुपेला में खड़ा करता है। दिनांक 30.07.2026 की सुबह वाहन की सफाई करते समय ऑटो की बैटरी गायब मिली। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात्रि लगभग 02:50 बजे ऑटो की बैटरी निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही इमरान कुरैशी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने फरीद नगर एवं आसपास क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां बरामद कर जप्त की गईं। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी रात्रि के समय घरों के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों की रेकी कर सुनसान समय का फायदा उठाते हुए बैटरियां निकालकर चोरी करता था तथा नशे की लत पूरी करने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना स्थल : फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. इमरान कुरैशी, उम्र 29 वर्ष, मूल निवासी गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वर्तमान निवासी दुर्गापारा, सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी वाहन बैटरियां। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, गंभीर जाट एवं किशोर भगत की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—1