logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑफिस से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना,आरोपी कार्रवाई न होने पर सरस्वती विहार चौकी पर परिजनों का हंगामा मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । ऑफिस से घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की घटना सामने आई। छेड़छाड़ की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला । इस घटना से युवती डरी सहमी है तो परिजनों में गुस्सा है । परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज परिजनों ने सरस्वती विहार चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। युवती रोज की तरह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। कॉलोनी में ऑटो से उतरकर जैसे ही वो घर की ओर बढ़ी तभी एक मनचला युवक उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी मनचले ने युवती को पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।घटना के बाद पीड़िता के परिजन टीपीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कार्रवाई की। इसी बात से नाराज होकर पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग सरस्वती विहार चौकी पहुंच गए और घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

8 hrs ago
user_सत्य प्रकाश तिवारी
सत्य प्रकाश तिवारी
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग-- देवरिया--तेज रफ्तार कार का कहर बगीचे में खेल रहे 02 वर्षीय मासूम बच्चे को कार ने रौंदा,मौके पर मौत, हादसे के बाद अज्ञात कार चालक गाड़ी लेकर फरार, मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, इलाके में भारी आक्रोश, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया धुस का मामला
    1
    ब्रेकिंग--
देवरिया--तेज रफ्तार कार का कहर
बगीचे में खेल रहे 02 वर्षीय मासूम बच्चे को कार ने रौंदा,मौके पर मौत,
हादसे के बाद अज्ञात कार चालक गाड़ी लेकर फरार,
मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम,
इलाके में भारी आक्रोश,
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 
मामले की जांच में जुटी,
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया धुस का मामला
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by मुकेश राव
    1
    Post by मुकेश राव
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • देवरिया ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम के संबंध में @dmdeoria की बाइट👆👆
    1
    देवरिया ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था।
6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
इसी क्रम में प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम के संबंध में @dmdeoria की बाइट👆👆
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया, उत्तर प्रदेश: साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी कंपनी बनाकर म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी माखन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
    1
    देवरिया, उत्तर प्रदेश: साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी कंपनी बनाकर म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी माखन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Doctor होकर इतनी गंदी सोच कोई कैसे रख सकता है? इस वीडियो में दिखाई दे रही महिला खुद डॉक्टर है इन्होंने नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि ये जिस हॉस्पिटल में as a फिजिशियन बैठती थी उसकी मालकिन का कहना था कि पेशेंट आए उसे आईसीयू में भर्ती रखो कई दिन तक रखो बिल बनाओ और अपने गल्ले भरो वैसे तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन जब डॉक्टर की इतनी गंदी हरकत हो इतनी गंदी सोच हो तो इसके बाद इस पेशे पर से विश्वास सा उठने लगता है
    1
    Doctor होकर इतनी गंदी सोच कोई कैसे रख सकता है? इस वीडियो में दिखाई दे रही महिला खुद डॉक्टर है इन्होंने नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि ये जिस हॉस्पिटल में as a फिजिशियन बैठती थी उसकी मालकिन का कहना था कि पेशेंट आए उसे आईसीयू में भर्ती रखो कई दिन तक रखो बिल बनाओ और अपने गल्ले भरो वैसे तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन जब डॉक्टर की इतनी गंदी हरकत हो इतनी गंदी सोच हो तो इसके बाद इस पेशे पर से विश्वास सा उठने लगता है
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • थार पार्क कर रहा था पोता, अचानक लगा बैक गियर! दीवार और गाड़ी के बीच दबकर दादी की मौत, दर्दनाक वीडियो यूपी के फर्रुखाबाद में पोते ने गलती से दादी को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये हादसा लग रहा है। फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बहुत ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को उसके ही पोते ने थार पार्क करते समय गलती से कुचल दिया। महिला जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। वहीं, पोता और अन्य बस दादी को तड़पता हुआ देखते रहे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक से बैक हो जाती है थार घटना थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसैनी की है। वायरल वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग महिला का पोता थार गाड़ी लाता है और हॉर्न बजाने पर महिला बाहर आती है। वह गेट खोलती है। इसके बाद पोता थार को घर के अंदर थार को पार्क करता है। महिला गेट बंद करने लगती है, तभी थार में अचानक बैक गियर लग जाता है और वह महिला को टक्कर मारते हुए उसको दीवार में चिपका देती है। पोता बचाने की कोशिश करता है महिला ने थार गाड़ी को अपनी ओर आते देख बचाने के लिए आवाज लगाई। पोता दौड़कर दादी को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वह गाड़ी को नहीं रोक पाता है। दौड़कर वह घर के अंदर चाबी लेने के लिए जाता है। वहीं, एक अन्य युवक दौड़कर आता है, पर वह भी सिर्फ देखता रहता है, बाकी कुछ नहीं कर पता है।
    1
    थार पार्क कर रहा था पोता, अचानक लगा बैक गियर! दीवार और गाड़ी के बीच दबकर दादी की मौत, दर्दनाक वीडियो
यूपी के फर्रुखाबाद में पोते ने गलती से दादी को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये हादसा लग रहा है।
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बहुत ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को उसके ही पोते ने थार पार्क करते समय गलती से कुचल दिया। महिला जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। वहीं, पोता और अन्य बस दादी को तड़पता हुआ देखते रहे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
अचानक से बैक हो जाती है थार
घटना थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसैनी की है। वायरल वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग महिला का पोता थार गाड़ी लाता है और हॉर्न बजाने पर महिला बाहर आती है। वह गेट खोलती है। इसके बाद पोता थार को घर के अंदर थार को पार्क करता है। महिला गेट बंद करने लगती है, तभी थार में अचानक बैक गियर लग जाता है और वह महिला को टक्कर मारते हुए उसको दीवार में चिपका देती है।
पोता बचाने की कोशिश करता है
महिला ने थार गाड़ी को अपनी ओर आते देख बचाने के लिए आवाज लगाई। पोता दौड़कर दादी को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वह गाड़ी को नहीं रोक पाता है। दौड़कर वह घर के अंदर चाबी लेने के लिए जाता है। वहीं, एक अन्य युवक दौड़कर आता है, पर वह भी सिर्फ देखता रहता है, बाकी कुछ नहीं कर पता है।
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग देवरिया.... ▶️ प्रेम-प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या ▶️ प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर युवती की हत्या की ▶️ मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम ▶️ कई सालों से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग ▶️ हत्या के बाद इलाके में सनसनी, परिजनों में कोहराम ▶️ पुलिस ने प्रेमी और उसके साथी को हिरासत में लिया ▶️ पूछताछ के आधार पर जांच-पड़ताल तेज ▶️ रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव का मामला
    1
    ब्रेकिंग देवरिया....
▶️ प्रेम-प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या
▶️ प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर युवती की हत्या की
▶️ मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
▶️ कई सालों से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग
▶️ हत्या के बाद इलाके में सनसनी, परिजनों में कोहराम
▶️ पुलिस ने प्रेमी और उसके साथी को हिरासत में लिया
▶️ पूछताछ के आधार पर जांच-पड़ताल तेज
▶️ रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव का मामला
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.