Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS : अपनों के बीच पहुंचे डॉ0 युवराज सिंह, समस्याएं सुन हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
CITY NEWS
CITY NEWS : अपनों के बीच पहुंचे डॉ0 युवराज सिंह, समस्याएं सुन हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी जदीद इलाके में एक पार्किंग में खड़ी बाइक के पीछे 5 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं। बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए। इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है। जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी।1
- हाईटेंशन लाइन टूटी, कबाड़ की दुकान बनी आग का गोला तबाही, डेढ़ से दो लाख का कबाड़ राख हाईटेंशन लाइन टूटी, कबाड़ की दुकान बनी आग का गोला 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, डेढ़ से दो लाख का कबाड़ राख कलान। धूमनाथ नगर में देर रात 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर कबाड़ की दुकान पर जा गिरी। लाइन से निकली चिंगारी से दुकान में आग भड़क उठी और देखते ही देखते कबाड़ व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। पीआरवी और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। सुरक्षा के चलते गरेली वन फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली करीब छह घंटे बाधित रही।1
- विधानसभा 132-जलालाबाद: क्या BJP फिर विधायक हरिप्रकाश वर्मा को बनाएगी उम्मीदवार या कट जाएगा टिकट? पूरा वीडियो हमारे YouTube चैनल 'आवाम की आवाज 24' पर देखें! क्या 132-जलालाबाद से मौजूदा विधायक हरि प्रकाश वर्मा का टिकट कटेगा या अपूर्वा ठाकुर मारेंगी बाज़ी? 2027 चुनाव को लेकर क्या कहती है ज़मीनी रिपोर्ट? 👉 पूरा और सटीक विश्लेषण देखने के लिए अभी हमारे YouTube चैनल 'Awam Ki Awaz 24' पर जाएं! (लिंक बायो में है) . . #Jalalabad132 #ApoorvaThakur #HariPrakashVerma #Shahjahanpur #BJPUP #UPPolitics #UPElection2027 #AwamKiAwaz24 #ReelsViral1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | एटा एटा पुलिस ने किया फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का खुलासा 🚨 बड़ी खबर | एटा एटा पुलिस ने फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का किया खुलासा थाना मारहरा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगरिया में संचालित कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में मारहरा पुलिस ने करीब पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 📢 ऐसी ही खबरों के लिए हमारे पेज को लाइक और फॉलो करें।1
- राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कन्नौज संवाददाता। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के संचालक संतोष राठौर एवं शिवम राठौर की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और आरती के साथ हुआ। मंत्रोच्चार के बीच आयोजकों एवं अतिथियों ने भोग लगाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारा शुरू होते ही ठठिया तिराहा ‘जय श्री राधे’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ राहगीरों, वाहन चालकों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, स्वच्छ पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। आयोजक संतोष राठौर और शिवम राठौर ने कहा कि राधा अष्टमी प्रेम, भक्ति और समर्पण का पर्व है। राधारानी की कृपा से जनता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और प्रतिष्ठान आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करता रहेगा। भंडारे को सफल बनाने में अर्पित शुक्ला, साहिल यादव, अनूप राठौर,विकास शुक्ला, विनय यादव सहित स्थानीय युवाओं और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। समापन पर आयोजकों ने सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।1
- CITY NEWS: यूपीआई शुल्क के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नवाबगंज के जानकीपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया1
- गणपतिबप्पा के जयकारों से गूंजा ठठिया नौवें गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा ठठिया, नौवें गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब कन्नौज। ठठिया कस्बा स्थित इन्द्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा में गणपति बप्पा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे नौवें विशाल गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। महोत्सव के मुख्य आयोजक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, रामजी, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू, शनि कश्यप, आनंद, ओपी, जीतू और दिलीप ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की जा रही है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन रात को विशाल भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव का समापन 24 सितंबर को होगा। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की धूम रहेगी। इसके बाद श्रद्धालु गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देंगे। कमेटी पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।1