जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास 2 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट न्यूज़: दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले की फॉरेनर सेल ने लगातार निगरानी के दौरान जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से दो अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी भारत से डिपोर्ट किए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद वे दोबारा अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर गए। पुलिस जांच में आरोपियों के पास से 2 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल पाया गया। इसके अलावा उनके कब्जे से 6 बांग्लादेशी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे भारत में किस नेटवर्क के जरिए दोबारा दाखिल हुए। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर तरुण को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मंगोलपुरी के भगवा चौक से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च इलाके के कई चौक-चौराहों से होता हुआ मंगोलपुरी थाने तक पहुंचा. इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और समाज के कई प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे. हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने तरुण को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठाई. कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि होली जैसे त्योहार के दिन हुई इस हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है. कैंडल मार्च के जरिए लोगों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक तरुण के हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी.1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- दिल्ली: नजफगढ़ के राणाजी एन्क्लेव में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।1
- #DelhiNews #ModelTownDelhi #GasCylinderCrisis #LPGCrisis #GasAgency #DelhiGasProblem #CylinderBlackMarketing #DelhiPublicProblem #BreakingNewsDelhi #DelhiJanataKiAwaaz1
- Post by Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार4
- Ranjit Kumar4
- दिनांक -11-3-2026लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे बस्ती में रसोई गैस का हाहाकार दावों की खुली पोल एजेंसियों पर भारी भीड़ और प्रशासनिक अधिकारी मौन।कलवारी सरला गैस एजेंसी पर लगा सिलेंडरों का मेला कतारों में काटा दिन चूल्हा जलाने की आस में पसीने में तर बतर हुए उपभोक्ता।जिले में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं बुधवार को शहर के कलवारी क्षेत्र स्थित (भारत गैस) सरला गैस एजेंसी समेत अन्य वितरकों के एजेंसी के आगे जो मंजर दिखा वह प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।सुबह की पहली किरण के साथ ही लोग सिलेंडर पाने की उम्मीद में कतारो में लग गए लेकिन घंटे की जद्दोजहद के बाद भी कई उपभोक्ता के हिस्से सिर्फ निराशा ही आई। सरला गैस एजेंसी पर सुबह से ही अफरा तफरी का माहौल रहा एजेंसी के बाहर महिलाओं बुजुर्गों और कामगारों की भारी भीड़ थी लोग अपना काम छोड़कर सिर्फ एक सिलेंडर के लिए घंटे मस्कत करते नजर आए।उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बुकिंग होने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें खुद गोदाम और एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।सवालों के घेरे में सिर्फ सप्लाई चैन ही नहीं बल्कि वितरण प्रणाली भी है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम आदमी घंटों लाइन में खड़ा रहता है तब उसे स्टॉक खत्म होने का बहाना थमा दिया जाता है जबकि दूसरी ओर लोगों का कहना है कि हमारे सिलेंडर ब्लैक किये जा रहे हैं आखिर क्या वजह है की ट्रक आने के दावों के बावजूद काउंटर पर हाहाकार मचा है इस भारी भीड़ और जनता की परेशानी का जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है क्या आपूर्ति विभाग को भीड़ नजर नहीं आती गैस एजेंसी अनिवार्य गैस सेवा के लिए अगर जनता को सड़कों पर घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता है। लोगों का कहना है कि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी और वितरण में पारदर्शिता नहीं आई तो यह आक्रोश सड़कों पर आंदोलन का रूप ले सकता है । आखिर कब तक सरला गैस एजेंसी के चक्कर काट कर आम जनता अपने धैर्य की परीक्षा देती रहेगी।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- बड़ी खबर : आखिर कौन? ओमान के सलालाह बंदरगाह पर एक अज्ञात ड्रोन ने तेल भंडारण टैंकों पर हमला कर दिया है..उधर ईरान बार-बार उन दावों का खंडन किया है कि वह ओमान को निशाना बना रहा है1