"गया में थमेगा पेंशन का इंतजार, 281 बुजुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान" DM का सख्त निर्देश: "देरी बर्दाश्त नहीं" विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गया जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए जिलाधिकारी का संवेदनशीलता बड़ी राहत लेकर आई है। जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने एक संवेदनशील और कड़ा निर्णय लेते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में लंबे समय से लंबित 281 पेंशनधारियों की रुकी हुई पेंशन को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्देश दिया है। DM का सख्त निर्देश: "देरी बर्दाश्त नहीं" जिलाधिकारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को स्पष्ट आदेश दिया है कि सभी चिन्हित लाभार्थियों की पेंशन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी बाधाओं को अविलंब दूर किया जाए। "सामाजिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र लाभार्थी को तकनीकी कारणों से उनके हक से वंचित नहीं रखा जा सकता। सभी प्रखंडों के लंबित मामलों का निपटारा कर राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाए।" निष्कर्ष इस कदम से न केवल 281 परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि सरकारी तंत्र की संवेदनशीलता भी उजागर हुई है। अब लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे, क्योंकि उनकी रुकी हुई राशि सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी।

- *हमजापुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा: क्रेटा कार ने टोटो को टक्कर मारी, 6 से अधिक लोग घायल* आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने यात्रियों से भरे दो टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी उपेंद्र मांझी और उनकी पत्नी सुमंती देवी शामिल हैं, जिन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बांकेबाजार थाना क्षेत्र के डोंगिला निवासी कृष्ण पासवान का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। अन्य घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी विशाल कुमार, दीवान बीघा गांव निवासी दानिश अंसारी, शबाना और उनका पुत्र अदनान शामिल हैं । सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण पासवान सहित दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि क्रेटा कार में सवार लोग इलाहाबाद से टाटा जमशेदपुर जा रहे थे। कार में सवार एक महिला को भी हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध आमस थाना के एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया की हम्जापुर मोड़ के पास हुई सड़क हादसे में सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।साथ ही क्रेटा कार और टोटो को जब्त कर थाने लाया गया है।1
- गयाजी के मोहनपुर प्रखंड गॉव बढ़ी चक में हरी कीर्तन चालू हो गया1
- Post by जन सेवक1
- गया जिला के पांच नंबर गेट के पास चलती गाड़ी में अचानक लग गयी आग ड्राइवर के शूज बूझ से बचा सभी का जान। # गया पुलिस एवं आम जनता केसहयोग से पाया गया आग पर काबू।1
- गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जबडा चेकनाका के समीप तीन मोटरसाइकिलों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसके माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमरिया भेजा गया। इस घटना के बारे में अधिकार मित्र अमित कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को शीघ्र उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदोपुर गांव निवासी स्व. गणेश चौधरी के पुत्र आशीष चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निरंजन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 50 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- आवारा कुत्तो का आतंक,दिन बुधवार 12 घंटे में40 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया।1