बहनों को मिली 'फ्री राइड', हरदोई बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब,मायके जाने की ऐसी बेताबी, सीट नहीं मिली तो खड़े-खड़े ही नाप दिया सफर,रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, हरदोई रोडवेज पर पैर रखने की भी जगह नहीं..... हरदोई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बहनों को मिले फ्री बस सफर के तोहफे ने रोडवेज की गाड़ियों की रफ्तार के साथ-साथ भीड़ का मीटर भी बढ़ा दिया है! आज सुबह से ही हरदोई बस अड्डे पर पैर रखने की जगह नहीं बची है।मायके जाने की खुशी और ऊपर से मुफ्त यात्रा की सौगात... बहनों के चेहरों की चमक देखने लायक है!भाई की कलाई पर राखी बांधने की बेताबी ऐसी कि बस आते ही उसमें बैठने के लिए होड़ मच जा रही है। बसें अपनी पूरी क्षमता के साथ खचाखच भरकर रवाना हो रही हैं। जिन्हें सीट नहीं मिल पा रही, वे बिना किसी शिकायत के खड़े होकर ही सफर करने को तैयार हैं। सबसे ज्यादा मारामारी मुख्य रूटों पर देखी जा रही है।दिनभर रही इस भारी चहल-पहल को संभालने में रोडवेज कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ को देखते हुए मुसाफिरों ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की गुहार लगाई है ताकि त्योहार का मजा किरकिरा न हो।आप भी कमेंट में बताएं, क्या आपको आसानी से बस मिल गई या फिर खड़े-खड़े ही सफर का 'मजा' लेना पड़ रहा है? #HardoiNews #RakshaBandhan #FreeBusRide #UPRoadways #YogiGiftForSisters #RakhiSpecial #HardoiBusStand #FestiveRush #UPGovernment
बहनों को मिली 'फ्री राइड', हरदोई बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब,मायके जाने की ऐसी बेताबी, सीट नहीं मिली तो खड़े-खड़े ही नाप दिया सफर,रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, हरदोई रोडवेज पर पैर रखने की भी जगह नहीं..... हरदोई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बहनों को मिले फ्री बस सफर के तोहफे ने रोडवेज की गाड़ियों की रफ्तार के साथ-साथ भीड़ का मीटर भी बढ़ा दिया है! आज सुबह से ही हरदोई बस अड्डे पर पैर रखने की जगह नहीं बची है।मायके जाने की खुशी और ऊपर से मुफ्त यात्रा की सौगात... बहनों के चेहरों की चमक देखने लायक है!भाई की कलाई पर राखी बांधने की बेताबी ऐसी कि बस आते ही उसमें बैठने के लिए होड़ मच जा रही है। बसें अपनी पूरी क्षमता के साथ खचाखच भरकर रवाना हो रही हैं। जिन्हें सीट नहीं मिल पा रही, वे बिना किसी शिकायत के खड़े होकर ही सफर करने को तैयार हैं। सबसे ज्यादा मारामारी मुख्य रूटों पर देखी जा रही है।दिनभर रही इस भारी चहल-पहल को संभालने में रोडवेज कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ को देखते हुए मुसाफिरों ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की गुहार लगाई है ताकि त्योहार का मजा किरकिरा न हो।आप भी कमेंट में बताएं, क्या आपको आसानी से बस मिल गई या फिर खड़े-खड़े ही सफर का 'मजा' लेना पड़ रहा है? #HardoiNews #RakshaBandhan #FreeBusRide #UPRoadways #YogiGiftForSisters #RakhiSpecial #HardoiBusStand #FestiveRush #UPGovernment
- सुबह का भूला शाम को घर लौटा,हरदोई के पिहानी में बरखा ने दो मासूम बेटियों संग की 'घर वापसी'ईसाई धर्म छोड़ फिर अपनाया सनातन,मां सिंह वाहिनी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र,नम हुईं आंखें......... कहते हैं कि सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है हरदोई के पिहानी कस्बे में... जहाँ एक भटकी हुई बेटी अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ अपनी जड़ों की ओर लौट आई है। ईसाई धर्म अपना चुकी बरखा ने एक बार फिर सनातन धर्म को गले लगा लिया है। कैसे गूंज उठे वैदिक मंत्र और कैसा था वो भावुक कर देने वाला पल... देखिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में मंत्रों की ये पावन गूंज... हवन कुंड से उठती यज्ञ की ये लपटें... और मां सिंह वाहिनी का ये ऐतिहासिक दरबार। गवाह बना है उस ऐतिहासिक और भावुक पल का... जिसने हर सनातन प्रेमी के दिल को झंकृत कर दिया।तस्वीरें हरदोई के पिहानी कस्बे की हैं। जहाँ मोहल्ला लोहानी निवासी हरीश कुमार की बेटी बरखा ने अपनी दो मासूम बेटियों—प्रार्थना और आराधना के साथ... अपनी मूल पहचान यानी सनातन धर्म में 'घर वापसी' कर ली है। कुछ समय पूर्व किन्हीं कारणों से हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली बरखा... जब मंदिर परिसर पहुंची, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।इस पूरे शुद्धिकरण और घर वापसी के अनुष्ठान को पंडित सानू मिश्रा ने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया। मंत्रोच्चारण के बीच बरखा ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं... और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और संस्कृति के लिए... सनातन धर्म में अपनी पूर्ण आस्था जताई।इस पावन मौके पर बरखा के स्वागत के लिए पूरा पिहानी कस्बा उमड़ पड़ा।सनातन समर्थकों ने... बरखा और उसकी दोनों बेटियों का सनातन परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने एक सुर में बरखा के इस फैसले की सराहना की और बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।निश्चित तौर पर, अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों की ओर लौटना हर उस व्यक्ति के लिए गर्व की बात है जो अपनी पहचान को संजोकर रखना चाहता है। पिहानी के इस ऐतिहासिक मंदिर से उठी वैदिक मंत्रों की ये गूंज... इस बात का प्रमाण है कि सनातन की छांव हमेशा हर किसी का स्वागत करने के लिए तैयार रहती है। 👉 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और सनातन परिवार में इस बेटी के स्वागत के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! #GharWapsi #SanatanDharma #HardoiNews #Pihani #MaaSinghVahini #SanatanFamily #HomeComing #JaiShreeRam #VedicCulture #HarDoii #SanatanSanskriti #ViralNews #UpNews #BreakingNews #FaithRestored1
- बरसात का पानी घरो में घुसा । बच्चों और बुजुर्गों को झेलना पड़ रही है परेशानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के वि.खं. माल की ग्राम पंचायत दनौर के मजरा धनौरा में तालाब का पानी लोगो के घरों में घुसा और बच्चे बुजुर्ग परेशान जबकि ग्रामीणो ने बहुत बार मौजूद विधायका मां. जयदेवी कौशल और वर्तमान सांसद आरके चौधरी से गुहार लगाई। मौजूदा प्रधान श्रीमती सुनीता गौतम का कहना है की पंचायत में इतना पैसा नहीं आता है जो कि नाले का निर्माण कराया जाए। जबकि ग्रामीणो ने बताया दनौर पंचायत में 18 लाख 80 हजार का भाष्ट्राचार की खबर प्रकाशित हुई थी।अभी तक कोई जांच नहीं हुई। और इसी तरह पूरी ग्राम पंचायत में हैंड पंप का भी खस्ता हाल है जबकि हर माह हैंडपंप मरम्मत हुआ रिवर का पैसा लगातार निकाला जा रहा है और यही आलम स्ट्रीट लाइट का भी है जो कि स्ट्रीट लाइट के नाम पर लगातार पैसा हर माह निकाला जाता है1
- ग्राम पंचायत ढखवा मॉल में त्योहार के 1 दिन पहले हुई साफ सफाई लोगों ने प्रधान की की प्रशंसा ग्राम पंचायत ढखवा माल मलिहाबाद में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान के निर्देश पर गांव के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर जमा कूड़ा और गोबर हटाया गया। काफी समय से ग्रामीण सड़क के किनारे गोबर डालते आ रहे थे, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई लोगों की शिकायत थी कि गोबर के कारण वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। इन समस्याओं को देखते हुए और आगामी रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए, प्रधान ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर यह सफाई कार्य करवाया। ट्रैक्टर की मदद से ढखवा गांव से लेकर इब्राहिमपुर की पुलिया तक सड़क की सफाई की गई। इस पहल के लिए गांव वालों ने ग्राम प्रधान की सराहना की। ग्रामीणों का मानना था कि गोबर और कूड़े के जमाव से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे समय रहते टाल दिया2
- गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर सफीपुर, उन्नाव | विशाल गौतम सफीपुर क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जमाल नगर गांव के पास बने पुल तक गंगा का पानी पहुंच गया है और पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे पानी का असर स्थानीय आवागमन पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों को पुल से आने-जाने के साथ रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का पानी और बढ़ा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। गांव के लोगों को आशंका है कि जलस्तर में तेजी जारी रहने पर हालात और मुश्किल हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और राहत संबंधी तैयारियां पहले से पूरी रखने की मांग की है। प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के मुताबिक गंगा के जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है, वहीं जमाल नगर सहित गंगा किनारे बसे क्षेत्रों के ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी को लेकर चिंतित हैं। रिपोर्ट: विशाल गौतम विशाल न्यूज़ नेटवर्क (VNN) हर खबर, सच के साथ1
- उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 BAMS पंजीयन किए गए और संबंधित लोगों को प्रैक्टिस की अनुमति दी गई। डॉ. राय ने... उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 BAMS पंजीयन किए गए और संबंधित लोगों को प्रैक्टिस की अनुमति दी गई। डॉ. राय ने...1
- पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता1
- ssufifjsgwjdkfmcnsnqkaksmxnsbaftugcfhhrehiigdeghkjhdeiofrfjdhsk1
- हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला,सपा नेता के परिजनों पर हमले का आरोप,हमले में घायल विधायक के भतीजे को भेजा इलाज के लिए......पुलिस जांच पड़ताल और कार्यवाई में लगी..... हरदोई के सवायजपुर में कूड़ा डालने और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। भाजपा विधायक कु. माधवेंद्र प्रताप सिंह के भतीजे और रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय के प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और उनके ससुर जागेश्वर पाल समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवेक सिंह ने विद्यालय के सामने गंदगी फैलाने और रास्ते में जानवर बांधने से मना किया था,जिसके बाद विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी विवेक सिंह ने गंदगी फैलाने से लोगों को रोका था।बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर दोबारा गंदगी देखकर उन्होंने विरोध किया तो पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।आरोप है कि धारदार हथियार से हमला करने के साथ उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक मौके पर हवाई फायर हुआ और विपक्षी पक्ष की ओर से छत से ईंट आदि से विवेक सिंह के सिर पर प्रहार किया गया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। सीएचसी सवायजपुर से प्राथमिक उपचार के बाद विवेक सिंह को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।चिकित्सकों ने सिर में इंजरी बताई है और साफ किया कि उन्हें गोली नहीं लगी है।पुलिस के मुताबिक तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद सवायजपुर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है। #HardoiNews #UPPolice #HardoiCrime #Sawayajpur #BJP #SamajwadiParty #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeUpdates #Hardoi #Sawayajpur #HardoiNews #UPCrime #BJPNews #SamajwadiParty #LawAndOrder #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews1