logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जनपद के नागरिकों की सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कई नागरिकों के फंसे होने या लापता होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जनपद संत कबीर नगर आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टोल फ्री नम्बर-1070, 1077, टेलीफोन-05547-297227 है। *जिला आपदा विशेषज्ञ का मो0न0 9598666578, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद मो0न0 9454415925, उप जिलाधिकारी मेंहदावल मो0न0 9454415926 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा मो0न0 9454415927 है।* लापता व्यक्ति की सूचना दर्ज कराने हेतु आवश्यक जानकारी जिला प्रशासन को सूचना देते समय लापता नागरिक का विवरण पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर और स्थायी पता (ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील, जनपद संत कबीर नगर), नेपाल में अंतिम लोकेशन व्यक्ति नेपाल के किस शहर/स्थान (जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि) गया था और आखिरी बार कब बात हुई थी, संपर्क विवरण लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नेपाल में रुका हुआ संभावित होटल/गाइड का विवरण, सूचना दाता की जानकारी सूचना देने वाले रिश्तेदार/परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध का उल्लेख करे। जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से सम्बंधित जनपद के परिजनों/व्यक्तियों से अपील किया है कि अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन या भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। स्थानीय पुलिस/तहसीलदार को सूचित करें, अपने निकटतम थाने या तहसील कार्यालय में जाकर लापता व्यक्ति का विवरण तुरंत दर्ज कराएं ताकि इसे राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप/नेटवर्क चेकिंग नेपाल में कई स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो सकता है। यदि फोन न लग रहा हो, तो इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप्स (WhatsApp/Telegram) पर संदेश भेजकर प्रतीक्षा करें। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन या यात्रा का विवरण उपलब्ध है, तो सही हेल्पलाइन से जुड़ने में सहायता हो सकती है।

1 hr ago
user_Durgesh Mishra
Durgesh Mishra
रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
1 hr ago

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जनपद के नागरिकों की सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कई नागरिकों के फंसे होने या लापता होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जनपद संत कबीर नगर आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टोल फ्री नम्बर-1070, 1077, टेलीफोन-05547-297227 है। *जिला आपदा विशेषज्ञ का मो0न0 9598666578, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद मो0न0 9454415925, उप जिलाधिकारी मेंहदावल मो0न0 9454415926 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा मो0न0 9454415927 है।* लापता व्यक्ति की सूचना दर्ज कराने हेतु आवश्यक जानकारी जिला प्रशासन को सूचना देते समय लापता नागरिक का विवरण पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर और स्थायी पता (ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील, जनपद संत कबीर नगर), नेपाल में अंतिम लोकेशन व्यक्ति नेपाल के किस शहर/स्थान (जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि) गया था और आखिरी बार कब बात हुई थी, संपर्क विवरण लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नेपाल में रुका हुआ संभावित होटल/गाइड का विवरण, सूचना दाता की जानकारी सूचना देने वाले रिश्तेदार/परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध का उल्लेख करे। जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से सम्बंधित जनपद के परिजनों/व्यक्तियों से अपील किया है कि अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन या भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। स्थानीय पुलिस/तहसीलदार को सूचित करें, अपने निकटतम थाने या तहसील कार्यालय में जाकर लापता व्यक्ति का विवरण तुरंत दर्ज कराएं ताकि इसे राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप/नेटवर्क चेकिंग नेपाल में कई स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो सकता है। यदि फोन न लग रहा हो, तो इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप्स (WhatsApp/Telegram) पर संदेश भेजकर प्रतीक्षा करें। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन या यात्रा का विवरण उपलब्ध है, तो सही हेल्पलाइन से जुड़ने में सहायता हो सकती है।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । *चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* *एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।
    2
    *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा  पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । 
*चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* 
*एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    38 min ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    3
    जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक
गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे।
रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है।
बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई  इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गोरखपुर से अबू धाबी तक बड़ी उपलब्धि!,रॉयल टूर्स ग्रुप को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान,अबू धाबी के वीजा सब्सिडी कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत की 11 चुनिंदा ट्रैवल कंपनियों में रॉयल टूर्स ग्रुप शामिल,अबू धाबी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी जानिए रॉयल टूर्स ग्रुप से.......
    1
    गोरखपुर से अबू धाबी तक बड़ी उपलब्धि!,रॉयल टूर्स ग्रुप को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान,अबू धाबी के वीजा सब्सिडी कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत की 11 चुनिंदा ट्रैवल कंपनियों में रॉयल टूर्स ग्रुप शामिल,अबू धाबी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी जानिए रॉयल टूर्स ग्रुप से.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 min ago
  • अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ? अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?
    1
    अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत  का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?
अखिलेश-जयंत भयंकर भिड़े ,अब अखिलेश के पलटवार पर जयंत  का पलटवार, मायावती भी क्या बोली ?
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजारी इनामी गुड्डू ढाढ़ी गिरफ्तार लूट के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार हुआ। सहजनवा-पीपीगंज की सीमा सिसई घाट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर गोरखपुर समेत अन्य जिलों के थानों में 45 मुकदमें दर्ज है। पुलिस के अनुसार, पीपीगंज निवासी गुड्डू ढाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
    1
    गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजारी इनामी गुड्डू ढाढ़ी गिरफ्तार



लूट के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार हुआ। सहजनवा-पीपीगंज की सीमा सिसई घाट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 
पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर गोरखपुर समेत अन्य जिलों के थानों में 45 मुकदमें दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, पीपीगंज निवासी गुड्डू ढाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • गोरखपुर में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, मंत्री को बांधा रक्षासूत्र | 3 बड़ी मांगें
    1
    गोरखपुर में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, मंत्री को बांधा रक्षासूत्र | 3 बड़ी मांगें
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महुली पुलिस की मुस्तैदी — सुरक्षा के साथ विश्वास का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में आज *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजारों में राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आमजन के घरों से निकलने के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।* पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हो। *रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, रिश्तों की सुरक्षा का संदेश भी है* रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए महुली पुलिस का संकल्प है कि पर्व की खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर भी हजारों परिवारों की खुशियों की सुरक्षा में तत्पर हैं। किसी बहन की राखी सुरक्षित घर पहुँचे, किसी परिवार की खुशी में कोई व्यवधान न आए और हर नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सके—यही पुलिस की सच्ची सेवा है।* महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है— “पर्व आपका, खुशियाँ आपकी, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।” जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षित समाज—सशक्त समाज। जनता का विश्वास—पुलिस की सबसे बड़ी ताकत।
    4
    रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महुली पुलिस की मुस्तैदी — सुरक्षा के साथ विश्वास का संकल्प*
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में आज *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजारों में राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आमजन के घरों से निकलने के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।*
पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हो।
*रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, रिश्तों की सुरक्षा का संदेश भी है*
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए महुली पुलिस का संकल्प है कि पर्व की खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
*ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर भी हजारों परिवारों की खुशियों की सुरक्षा में तत्पर हैं। किसी बहन की राखी सुरक्षित घर पहुँचे, किसी परिवार की खुशी में कोई व्यवधान न आए और हर नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सके—यही पुलिस की सच्ची सेवा है।*
महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—
“पर्व आपका, खुशियाँ आपकी, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।”
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सुरक्षित समाज—सशक्त समाज।
जनता का विश्वास—पुलिस की सबसे बड़ी ताकत।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.