logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन प्रतापगढ़ । जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन शहर के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी है धीरे-धीरे सब का प्रकाशन होना है उन्होंने अपनी आगामी पुस्तकों के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस दौरान न्यूज़ स्टैंडर्ड समाचार पत्र के द्वारा प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी की वाणी वंदना से हुई । इस अवसर पर सभी कवयित्रियों ने अपने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मीरा तिवारी,पूनम मिश्रा ,महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे ,डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया । इस अवसर पर सभी कवयित्रियों को शाल,सम्मान पत्र, एवं बुके देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबन्धिका डॉक्टर शाहिदा खान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थिति रही । लोकप्रिय कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। पत्रकार सुमन एवं न्यूज़ स्टैंडर्ड के संपादक और कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन समाचार पत्र नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी ने की थी। उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं । डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने प्रतिभा पांडेय और अतिथियों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया। और नियाज़ प्रतापगढ़ी ने का कहा कि आज के समय में जिस तरह से साहित्य के प्रति,समाज के प्रति,और रिश्तों के प्रति फ़िक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखी और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची क़लमकारा की पहचान है और इनकी आने वाली पुस्तकों का विमोचन हम लोग अगली बार और भी बेहतरीन और भव्य तरीक़े से करेंगे । इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। वरिष्ठ साहित्यकार और संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी,संजय द्विवेदी,डॉ.शमीम ख़ान,रामकेवल पुष्पाकर,रिजवान अहमद,मोहम्मद अनीस,संतोष सिंह मैनेजर होटल सिद्धार्थ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

10 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
f705bc13-cba2-44b7-8e13-67d973c18779

प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन प्रतापगढ़ । जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन शहर के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी है धीरे-धीरे सब का प्रकाशन होना है उन्होंने अपनी आगामी पुस्तकों के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस दौरान न्यूज़ स्टैंडर्ड समाचार पत्र के द्वारा प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी की वाणी वंदना से हुई । इस अवसर पर सभी कवयित्रियों ने अपने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मीरा तिवारी,पूनम मिश्रा ,महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे ,डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया । इस अवसर पर सभी कवयित्रियों को शाल,सम्मान पत्र, एवं बुके देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबन्धिका डॉक्टर शाहिदा खान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थिति रही । लोकप्रिय कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। पत्रकार सुमन एवं न्यूज़ स्टैंडर्ड के संपादक और कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार

322661ad-bf4f-4c92-8b3a-6452fca4b6aa

अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन समाचार पत्र नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी ने की थी। उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं । डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने प्रतिभा पांडेय और अतिथियों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया। और नियाज़ प्रतापगढ़ी ने का कहा कि आज के समय में जिस तरह से साहित्य के प्रति,समाज के प्रति,और रिश्तों के प्रति फ़िक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखी और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची क़लमकारा की पहचान है और इनकी आने वाली पुस्तकों का विमोचन हम लोग अगली बार और भी बेहतरीन और भव्य तरीक़े से करेंगे । इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। वरिष्ठ साहित्यकार और संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी,संजय द्विवेदी,डॉ.शमीम ख़ान,रामकेवल पुष्पाकर,रिजवान अहमद,मोहम्मद अनीस,संतोष सिंह मैनेजर होटल सिद्धार्थ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की गई कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र पर पैनी नजर रखते हुए प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।*
    4
    पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की गई
कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र पर पैनी नजर रखते हुए प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।*
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम साल्हीपुर कंजास में 03 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के संबंध में थाना कंधई पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम साल्हीपुर कंजास में 03 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के संबंध में थाना कंधई पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली पुलिस का लगातार ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत हरचंदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर अधिनियम के 25000 रुपए के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद की गई है संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हिगली पुलिया के पास देर रात शारदा नहर मोड की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को आते दिखाई दिया जिसे रोकने पर युवक के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजू पुत्र भगवान दिन निवासी थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी युवक को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर भेजा गया पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त पर गैंगस्टर तमिल है और वह वांछित चल रहा था जनपद के विभिन्न स्थानों में इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है
    2
    रायबरेली पुलिस का लगातार ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत हरचंदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर अधिनियम के 25000 रुपए के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद की गई है संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हिगली पुलिया के पास देर रात शारदा नहर मोड की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को आते दिखाई दिया  जिसे रोकने पर युवक के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजू पुत्र भगवान दिन निवासी थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी युवक को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर भेजा गया पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त पर गैंगस्टर तमिल है और वह वांछित चल रहा था जनपद के विभिन्न स्थानों में इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    8 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    4
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • pure bhojai pure bhagwt me 1 month se nal kharab hai par abhi tak thik nahi hua sree maan hame paani ki bahot dikkt pad rahi hai Kripya iska kuch karne 🙏🙏
    1
    pure bhojai pure bhagwt me 1 month se nal kharab hai par abhi tak thik nahi hua sree maan hame paani ki bahot dikkt pad rahi hai Kripya iska kuch karne 🙏🙏
    user_Rahul
    Rahul
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान, सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल, निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान, सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल, निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शनि पांडेय की गिरफ्तार व उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व मोटरसाइकिल की बरामदगी।
    4
    थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शनि पांडेय की गिरफ्तार व उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व मोटरसाइकिल की बरामदगी।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। महीनों के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत देश सेवा हेतु तैयार हो रहे रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज, प्रयागराज अजय कुमार मिश्र द्वारा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के साथ स्वयं अपने हाथों से रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की इस सहभागिता से प्रशिक्षु आरक्षियों में गर्व एवं आत्मविश्वास की भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, अनुशासन एवं टीम भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम ने पुलिस परिवार के मध्य सौहार्द एवं एकजुटता को और मजबूत करने का कार्य किया। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनहित एवं पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास जारी हैं।
    1
    पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। महीनों के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत देश सेवा हेतु तैयार हो रहे रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज, प्रयागराज अजय कुमार मिश्र द्वारा जिलाधिकारी प्रतापगढ़  शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  दीपक भूकर के साथ स्वयं अपने हाथों से रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की इस सहभागिता से प्रशिक्षु आरक्षियों में गर्व एवं आत्मविश्वास की भावना का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, अनुशासन एवं टीम भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम ने पुलिस परिवार के मध्य सौहार्द एवं एकजुटता को और मजबूत करने का कार्य किया।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनहित एवं पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास जारी हैं।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.