logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में ड्रग वेयर हाउस पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, 10 दवाओं के सैंपल लैब भेजे गए मऊ में ड्रग वेयर हाउस पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, 10 दवाओं के सैंपल लैब भेजे गए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान जारी, मानकों के अनुरूप रख-रखाव के दिए निर्देश रिपोर्ट आने के बाद होगी कड़ी विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई मऊ। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार एक्शन मोड में है। इसी अभियान के तहत औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने बघली पिजरा स्थित यूपीएमएससीएल (UPMSCL) द्वारा संचालित मेसर्स जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि विभाग की टीम ने वेयर हाउस में रखी विभिन्न औषधियों की गुणवत्ता जांचने के लिए कुल 10 दवाओं के नमूने (सैंपल) संग्रहित किए, जिन्हें विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के समय मौके पर प्रभारी फार्मासिस्ट अजय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। जांच के दौरान औषधि निरीक्षक ने वेयर हाउस में दवाओं के रख-रखाव, तापमान और भंडारण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि सभी दवाओं का भंडारण शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए ताकि उनकी प्रभावशीलता पर कोई असर न पड़े। औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने बताया कि इस निरीक्षण की विस्तृत आख्या आवश्यक अगली कार्रवाई के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैब से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार सख्त विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिले में ऐसे निरीक्षण एवं नमूना संग्रह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

11 hrs ago
user_Vinay Kumar Journalist
Vinay Kumar Journalist
Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
913c56b3-8416-4ef4-8289-9d1f9d3945a6

मऊ में ड्रग वेयर हाउस पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, 10 दवाओं के सैंपल लैब भेजे गए मऊ में ड्रग वेयर हाउस पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, 10 दवाओं के सैंपल लैब भेजे गए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान जारी, मानकों के अनुरूप रख-रखाव के दिए निर्देश रिपोर्ट आने के बाद होगी कड़ी विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई मऊ। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार एक्शन मोड में है। इसी अभियान के तहत औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने बघली पिजरा स्थित यूपीएमएससीएल (UPMSCL) द्वारा संचालित मेसर्स जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि विभाग की टीम ने वेयर हाउस में रखी विभिन्न औषधियों की गुणवत्ता जांचने के लिए कुल 10 दवाओं के नमूने (सैंपल) संग्रहित किए, जिन्हें विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के समय मौके पर प्रभारी फार्मासिस्ट अजय

25c037cd-c031-440e-9459-12e6ac914921

कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। जांच के दौरान औषधि निरीक्षक ने वेयर हाउस में दवाओं के रख-रखाव, तापमान और भंडारण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि सभी दवाओं का भंडारण शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए ताकि उनकी प्रभावशीलता पर कोई असर न पड़े। औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने बताया कि इस निरीक्षण की विस्तृत आख्या आवश्यक अगली कार्रवाई के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैब से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार सख्त विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिले में ऐसे निरीक्षण एवं नमूना संग्रह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    4
    अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट
क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट
मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट
गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट
मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला
करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट
दिनेश वर्मा ने दिया बयान
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics
    1
    माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
    2
    खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान
जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Rahul kumar
    Rahul kumar
    Local News Reporter जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    1
    . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा
बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।"
बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by नवोदय वार्ता
    1
    Post by नवोदय वार्ता
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.