logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि फतेहपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ जिले के कल्यानपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति ने स्व. प्रमिला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक के निधन के समय पूर्व राष्ट्रपति किसी कारणवश उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अब उनकी पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद वह आदमपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। वीवीआईपी ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मी और जवान कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि फतेहपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ जिले के कल्यानपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति ने स्व. प्रमिला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक के निधन के समय पूर्व राष्ट्रपति किसी कारणवश उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अब उनकी पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद वह आदमपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। वीवीआईपी ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मी और जवान कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुरत का पुरवा सराय सावा नगरा की दूसरी वीडियो मान सिंह यादव प्रधान ग्रामीण पर जुल्म
    1
    सुरत का पुरवा सराय सावा नगरा की दूसरी  वीडियो मान सिंह यादव प्रधान ग्रामीण  पर  जुल्म
    user_Vinod shriwastva
    Vinod shriwastva
    Farmer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • बौंडर वार्ड नंबर-3 में लाखों की चोरी से हड़कंप, जेवरात-नकदी समेट ले गए चोर देर रात घर बना निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल—कार्यशैली को लेकर भी लोगों में चर्चा असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की घटना सामने आते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ित मातादीन रैदास पुत्र स्व वीरेंद्र के मुताबिक, चोर घर से चांदी की चार हाफ पेटी, चार जोड़ी पायल, सोने की तीन लॉकेट माला, तीन नथिया, दो अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी तोड़िया, तीन बेसर, पांच जोड़ी बिछिया समेत अन्य आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। रात में पुलिस गश्त पर सवाल देर रात हुई इस वारदात ने असोथर क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त रहती है तो चोर इतनी आसानी से घर को निशाना कैसे बना गए? हालांकि, घटना के समय पुलिस गश्त की वास्तविक स्थिति जांच का विषय है। अब खुलासे पर टिकी लोगों की नजर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए क्या कार्रवाई करती है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और घटना के समय पुलिस गश्त की जांच चोरी के खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    बौंडर वार्ड नंबर-3 में लाखों की चोरी से हड़कंप, जेवरात-नकदी समेट ले गए चोर

देर रात घर बना निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल—कार्यशैली को लेकर भी लोगों में चर्चा

असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की घटना सामने आते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

पीड़ित मातादीन रैदास पुत्र स्व वीरेंद्र के मुताबिक, चोर घर से चांदी की चार हाफ पेटी, चार जोड़ी पायल, सोने की तीन लॉकेट माला, तीन नथिया, दो अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी तोड़िया, तीन बेसर, पांच जोड़ी बिछिया समेत अन्य आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

रात में पुलिस गश्त पर सवाल

देर रात हुई इस वारदात ने असोथर क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त रहती है तो चोर इतनी आसानी से घर को निशाना कैसे बना गए? हालांकि, घटना के समय पुलिस गश्त की वास्तविक स्थिति जांच का विषय है।

अब खुलासे पर टिकी लोगों की नजर

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए क्या कार्रवाई करती है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और घटना के समय पुलिस गश्त की जांच चोरी के खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप* *@आशीष सिंह चंदेल* *पत्रकार* 👉*मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप* 👉 *ललौली में दबंगों पर जातिसूचक शब्दों, धमकी और जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित बोला—‘पुलिस हमारे सिस्टम में है, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे’* 👉 *शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अभियोग पंजीकृत कर न्याय दिलाने की लगाई गुहार* ✍️ *फतेहपुर* । ललौली थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दबंगई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।रामपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक उसने पूर्व में थाना ललौली में शिकायत देकर राकेश सिंह, सुखदेव सिंह, आदित्य सिंह, रमेश सिंह, पंकज सिंह, रामबहादुर सिंह समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस द्वारा कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार इसी बीच विपक्षी दबंगों द्वारा कथित तौर पर यह कहते हुए धमकाया गया कि “पुलिस हमारे सिस्टम में है, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे।” आरोप है कि इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया और उसका जीवन दूभर करने की धमकी दी गई। *प्रदीप कुमार ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी उसकी जमीन से संबंधित निर्माण कार्य को लेकर भी दबाव बना रहे हैं और जमीन पर कब्जे की नीयत से कॉलोनी निर्माण शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग लोग अपने साथियों को लेकर उसके साथ विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए।पीड़ित ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और लगातार दबाव व धमकियों के कारण बेहद परेशान है। उसका आरोप है कि थाना स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के चलते उसे पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगानी पड़ी है। उसने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने, कानूनी कार्रवाई करने और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।*
    1
    मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप* 
*@आशीष सिंह चंदेल*
*पत्रकार* 
👉*मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप* 
👉 *ललौली में दबंगों पर जातिसूचक शब्दों, धमकी और जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित बोला—‘पुलिस हमारे सिस्टम में है, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे’* 
👉 *शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अभियोग पंजीकृत कर न्याय दिलाने की लगाई गुहार* 
✍️ *फतेहपुर* । ललौली थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दबंगई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।रामपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक उसने पूर्व में थाना ललौली में शिकायत देकर राकेश सिंह, सुखदेव सिंह, आदित्य सिंह, रमेश सिंह, पंकज सिंह, रामबहादुर सिंह समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस द्वारा कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार इसी बीच विपक्षी दबंगों द्वारा कथित तौर पर यह कहते हुए धमकाया गया कि “पुलिस हमारे सिस्टम में है, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे।” आरोप है कि इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया और उसका जीवन दूभर करने की धमकी दी गई। *प्रदीप कुमार ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी उसकी जमीन से संबंधित निर्माण कार्य को लेकर भी दबाव बना रहे हैं और जमीन पर कब्जे की नीयत से कॉलोनी निर्माण शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग लोग अपने साथियों को लेकर उसके साथ विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए।पीड़ित ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और लगातार दबाव व धमकियों के कारण बेहद परेशान है। उसका आरोप है कि थाना स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के चलते उसे पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगानी पड़ी है। उसने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने, कानूनी कार्रवाई करने और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।*
    user_Ashish Singh Chandel
    Ashish Singh Chandel
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतेहपुर:सेमरा मानापुर में भक्तिमय माहौल,गणेश आरती संग बच्चों ने मोहा मन, भक्तों ने लिया प्रसाद फतेहपुर जिले के सेमरा मानापुर में गुरुवार की शाम भव्य गणेश संध्या आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान भक्तों ने मिलकर गणेश जी की आरती गाई और प्रसाद ग्रहण किया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। समिति ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। कल (19 सितंबर) दोपहर 3 बजे से रायबरेली के राम लोचन यादव के सानिध्य में आल्हा गायन का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को सुदामा चरित्र, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, काली जी, हनुमान जी और अघोरी तांडव झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए मंझनपुर से कलाकार पधारेंगे। 24 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सेमरा मानापुर के इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई। समिति ने सभी भक्तों से आगामी कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।
    1
    फतेहपुर:सेमरा मानापुर में भक्तिमय माहौल,गणेश आरती संग बच्चों ने मोहा मन, भक्तों ने लिया प्रसाद
फतेहपुर जिले के सेमरा मानापुर में गुरुवार की शाम भव्य गणेश संध्या आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान भक्तों ने मिलकर गणेश जी की आरती गाई और प्रसाद ग्रहण किया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
समिति ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। कल (19 सितंबर) दोपहर 3 बजे से रायबरेली के राम लोचन यादव के सानिध्य में आल्हा गायन का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को सुदामा चरित्र, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, काली जी, हनुमान जी और अघोरी तांडव झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए मंझनपुर से कलाकार पधारेंगे। 24 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सेमरा मानापुर के इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई। समिति ने सभी भक्तों से आगामी कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।
    user_Public Live News
    Public Live News
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • भैस बाँधने को लेकर देवरानी और जेठानी मे मारपीटवीडियो हुआ वायरल ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : भैस बाँधने को लेकर देवरानी और जेठानी मे मारपीट। वीडियो हुआ वायरल मारपीट का वीडियो भी गया बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। मारपीट मे घायल रामकली ने पुलिस को दी तहरीर। 4 दिन बीतने के बाद भी दही थाना पुलिस ने दर्ज नही किया मुकदमा। दही थाना क्षेत्र के बरिगंवा का मामला।
    1
    भैस बाँधने को लेकर देवरानी और जेठानी मे मारपीटवीडियो हुआ वायरल 
ब्रेकिंग न्यूज।
उन्नाव : भैस बाँधने को लेकर देवरानी और जेठानी मे मारपीट। वीडियो हुआ वायरल 
मारपीट का वीडियो भी गया बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
मारपीट मे घायल रामकली ने पुलिस को दी तहरीर।
4 दिन बीतने के बाद भी दही थाना पुलिस ने दर्ज नही किया मुकदमा।
दही थाना क्षेत्र के बरिगंवा का मामला।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • वाजिदपुर गांव में बुजुर्गों ने किया कीर्तन भजन, भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ पंडाल वाजिदपुर गांव में बुजुर्गों ने किया कीर्तन भजन, भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ पंडाल ​वाजिदपुर गांव में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बुजुर्गों के कीर्तन-भजन ने समां बांध दिया। इस आयोजन में गांव के वरिष्ठ नागरिकों की ऊर्जा और भक्ति भाव ने पूरे पंडाल को भक्तिमय और जीवंत बना दिया। ​कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां: ​भक्तिमय कीर्तन-भजन: गांव के बुजुर्गों ने अपनी सुरीली आवाज और ढोलक-मंजीरे की थाप पर पारंपरिक भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पंडाल का माहौल पूरी तरह से भक्ति के रंगों में रंग गया। ​सराहनीय ऊर्जा और उत्साह: बुजुर्गों के इस उत्साह और भक्तिभाव को देखकर पंडाल में मौजूद हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उनकी प्रस्तुति ने युवाओं और बच्चों को भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा दी। ​ग्रामीणों की भारी उपस्थिति: कीर्तन का आनंद लेने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी भजनों पर झूमकर अपनी सहभागिता दर्ज
    1
    वाजिदपुर गांव में बुजुर्गों ने किया कीर्तन भजन, भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ पंडाल
वाजिदपुर गांव में बुजुर्गों ने किया कीर्तन भजन, भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ पंडाल
​वाजिदपुर गांव में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बुजुर्गों के कीर्तन-भजन ने समां बांध दिया। इस आयोजन में गांव के वरिष्ठ नागरिकों की ऊर्जा और भक्ति भाव ने पूरे पंडाल को भक्तिमय और जीवंत बना दिया।
​कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:
​भक्तिमय कीर्तन-भजन: गांव के बुजुर्गों ने अपनी सुरीली आवाज और ढोलक-मंजीरे की थाप पर पारंपरिक भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पंडाल का माहौल पूरी तरह से भक्ति के रंगों में रंग गया।
​सराहनीय ऊर्जा और उत्साह: बुजुर्गों के इस उत्साह और भक्तिभाव को देखकर पंडाल में मौजूद हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उनकी प्रस्तुति ने युवाओं और बच्चों को भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
​ग्रामीणों की भारी उपस्थिति: कीर्तन का आनंद लेने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी भजनों पर झूमकर अपनी सहभागिता दर्ज
    user_Avinash Kumar
    Avinash Kumar
    Teacher बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • सूरत का पुरवा मजरे सराय सावा नगरा प्रधान मान सिंह यादव कि मन मनी मै बनी रस्ते में जल भराव का शिकार ग्रामीण बेहाल प्रधान का कहना है कि किसी से शिकायत करे कुछ होने वाला नहीं है मान सिंह यादव प्रधान का कहना है की किसी से कुछ होने वाला नहीं जो मैं कहूंगा वही होगा इस गांव में प्रधान तो खुद अधिकारी बन बैठा है गांव के ग्रामीण की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है इस विडियो रिकॉड है
    1
    सूरत का पुरवा मजरे सराय सावा नगरा प्रधान मान सिंह यादव कि मन मनी मै बनी रस्ते  में जल भराव का शिकार ग्रामीण बेहाल  प्रधान का कहना है कि किसी  से शिकायत करे कुछ होने वाला नहीं है मान सिंह यादव प्रधान का कहना है की किसी से कुछ होने वाला नहीं जो मैं कहूंगा वही होगा इस गांव में प्रधान तो खुद   अधिकारी बन बैठा है          गांव के ग्रामीण  की   परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है इस विडियो  रिकॉड है
    user_Vinod shriwastva
    Vinod shriwastva
    Farmer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से जमानत एफआईआर और मेडिकल में देरी समेत बचाव पक्ष के तर्क बने आधार पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से जमानत एफआईआर और मेडिकल में देरी समेत बचाव पक्ष के तर्क बने आधार फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में जेल में निरुद्ध युवक को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दे दी। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट महेंद्र कुमार द्वितीय की अदालत ने अभियुक्त जितेंद्र यादव उर्फ छोटू पुत्र सुमेर यादव निवासी लोटहा, थाना राधानगर की प्रथम जमानत अर्जी संख्या 1580/2026 को 18 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ किशनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 73/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1), 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। अभियोजन के अनुसार वादी ने 26 मार्च 2026 को अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दी थी। इसमें जितेंद्र पर बहला-फुसलाकर पुत्री को पुणे ले जाने का आरोप लगाया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, पवन त्रिवेदी और रानी सिंह ने अदालत में अभियुक्त को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की। अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि अभियुक्त को रंजिश के चलते फर्जी घटना में फंसाया गया है। उनके अनुसार घटना 26 मार्च की बताई गई, जबकि एफआईआर अगले दिन 27 मार्च को करीब 24 घंटे बाद दर्ज हुई। एफआईआर में हुई देरी का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया। बचाव पक्ष ने मेडिकल परीक्षण में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया। अधिवक्ताओं के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कोई स्पष्ट चिकित्सकीय निष्कर्ष नहीं आया, जिससे अभियोजन के आरोपों की पुष्टि होती हो। रिपोर्ट में हाइमन इंटैक्ट पाया गया। अधिवक्ताओं ने पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 180 और 183 के तहत दर्ज बयानों में विरोधाभास का भी उल्लेख किया। बचाव पक्ष के अनुसार एक बयान में पीड़िता ने अभियुक्त को करीब एक वर्ष से जानने और स्वेच्छा से उसके साथ जाने की बात कही, जबकि दूसरे बयान में जबरन बाइक पर बैठाए जाने का उल्लेख किया गया। बचाव पक्ष ने इसे अभियोजन की कहानी में महत्वपूर्ण विरोधाभास बताया। साथ ही अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने और 13 जुलाई 2026 से जेल में निरुद्ध होने की बात भी अदालत के समक्ष रखी गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, उपलब्ध अभिलेख, मेडिकल रिपोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के दाताराम सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले में प्रतिपादित जमानत संबंधी सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त की जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की दो प्रतिभूतियां प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत देने का आदेश दिया।
    2
    पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से जमानत
एफआईआर और मेडिकल में देरी समेत बचाव पक्ष के तर्क बने आधार
पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से जमानत
एफआईआर और मेडिकल में देरी समेत बचाव पक्ष के तर्क बने आधार
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में जेल में निरुद्ध युवक को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दे दी। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट महेंद्र कुमार द्वितीय की अदालत ने अभियुक्त जितेंद्र यादव उर्फ छोटू पुत्र सुमेर यादव निवासी लोटहा, थाना राधानगर की प्रथम जमानत अर्जी संख्या 1580/2026 को 18 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया।
अभियुक्त के खिलाफ किशनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 73/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1), 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। अभियोजन के अनुसार वादी ने 26 मार्च 2026 को अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दी थी। इसमें जितेंद्र पर बहला-फुसलाकर पुत्री को पुणे ले जाने का आरोप लगाया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, पवन त्रिवेदी और रानी सिंह ने अदालत में अभियुक्त को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की। अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि अभियुक्त को रंजिश के चलते फर्जी घटना में फंसाया गया है। उनके अनुसार घटना 26 मार्च की बताई गई, जबकि एफआईआर अगले दिन 27 मार्च को करीब 24 घंटे बाद दर्ज हुई। एफआईआर में हुई देरी का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया।
बचाव पक्ष ने मेडिकल परीक्षण में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया। अधिवक्ताओं के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कोई स्पष्ट चिकित्सकीय निष्कर्ष नहीं आया, जिससे अभियोजन के आरोपों की पुष्टि होती हो। रिपोर्ट में हाइमन इंटैक्ट पाया गया।
अधिवक्ताओं ने पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 180 और 183 के तहत दर्ज बयानों में विरोधाभास का भी उल्लेख किया। बचाव पक्ष के अनुसार एक बयान में पीड़िता ने अभियुक्त को करीब एक वर्ष से जानने और स्वेच्छा से उसके साथ जाने की बात कही, जबकि दूसरे बयान में जबरन बाइक पर बैठाए जाने का उल्लेख किया गया। बचाव पक्ष ने इसे अभियोजन की कहानी में महत्वपूर्ण विरोधाभास बताया। साथ ही अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने और 13 जुलाई 2026 से जेल में निरुद्ध होने की बात भी अदालत के समक्ष रखी गई।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, उपलब्ध अभिलेख, मेडिकल रिपोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के दाताराम सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले में प्रतिपादित जमानत संबंधी सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त की जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की दो प्रतिभूतियां प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत देने का आदेश दिया।
    user_स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.