नाले की जमीन पर बनाए निर्माण तोड़े, 3-घंटे चली कार्रवाई:लोग बोले- हम सालों से काबिज, आयुक्त ने कहा- फर्जी दस्तावेजों से कब्जा किया बाड़मेर नगर परिषद की टीम, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने नगर परिषद की नाले की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके लिए दो जेसीबी ने कच्चे और पक्के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान लोगों का विरोध भी हुआ। आरोप लगाया कि सालों से यहां पर काबिज है, लेकिन आज अतिक्रमण कहकर तोड़ दिए गए। नगर परिषद आयुक्त का कहना है कि लोगों को गुमराह और गलत खसरा संख्या बताकर अतिक्रमण करवाया गया है। बाड़मेर नगर परिषद ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरसाती नाले की जमीन पर सालों से काबिज होकर बैठे लोगों को बेदखल कर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने यह जमीन पैसों से खरीद कर ली है। जिन लोगों से जमीन खरीदी है उनके आज भी अतिक्रमण पड़े हैं, लेकिन गरीबों के घर को तोड़े जा रहे हैं। दरअसल, बाड़मेर शहर के गेहूं रोड स्थित खसरा संख्या 1437 जो गैर मुमकिन नाले की जमीन है। जिस पर भूमाफियाओं ने कब्जा करके लोगों को स्टांप पर बेच दी थी। नगर परिषद का कहना है कि यह जो नाला है, जिसका फ्रंट 300 फिट है, उस पर अतिक्रमण था, जिसे आज हटाया गया है और इन लोगों ने वह माफियाओं से जमीन खरीदने की बात कही है तो इनको दस्तावेज लेकर नगर परिषद बुलाया है उसके बाद इन्हें कानूनी जानकारी देकर इनकी मदद की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह ने बताया- खरा नंबर 1437 जो बाड़मेर नगर परिषद की जमीन है। गैर मुमकिन नाला इसकी किस्म है। भविष्य में यहां पर रिंग रोड भी प्रस्तावित है। नगर परिषद को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों की ओर से चार दीवारी कर स्थाईकरण किया जा रहा है। आज हमने टीम का गठन कर मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त कर, पुलिस जाब्ता, लाइट विभाग और जिला प्रशासन का सहयोग है। संयुक्त रूप से अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहे है। आधा किलोमीटर एरिया में अतिक्रमण हो रखा है। अतिक्रमण पक्का एक भी नहीं है। केवल चार दीवारी और कच्चे के रूप में है। जिन लोगों ने यहां पर अतिक्रमण किया है उन लोगों को गलत तथ्य बताकर इकरारनामा बनाकर बेचान किया गया है। उनको यहां पर गलत खसरा संख्या बताकर काबिज करवाने की कोशिश की गई। लेकिन सरकारी जमीन है। इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

- भारत-पाकिस्तान इंटरनेशन बॉर्डर से सटे जैसलमेर के म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेलंगाना का संदिग्ध युवक पकड़ा गया।प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में घूमते मिले युवक को ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने सीमा सुरक्षा बल को सुपर्द किया1
- ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का धरना जारी बायतु क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि बायतु क्षेत्र का बड़ा दुर्भाग्य प्रशासन की हठधर्मिता,बाहरी कम्पनी का निराला खेल ,गहरी निंद्रा मे बड़े जनप्रतिनिधि,"बेबस बायतु के गरीब किसान",किसानो की आवाज उठाने वालों पर मुगदमा किसान अपनी खुद की जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे लेकिन प्रशासन कम्पनी के साथ मिलकर लगातार किसानो को गुमराह कर रहा हैं ।1
- Post by Teja Ram Godara2
- आज फतेहगढ़ एसडीएम औफिस जा कर मड़ाई पंचायत मे पानी कि समस्या का ज्ञापन दिया2
- बालोतरा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव न्यू तेरापंथ भवन मे प्रधान रणछोड़ राम ने बताया कि कक्षा पांच के छात्रों को विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। समारोह मे स्कूली छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम मे संस्कार भारती के पदाधिकारियो अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक व् छात्र मौजूद रहे।1
- Post by Harish Jat1
- Post by Rekha Ram Choudhary4
- जैसलमेर की अनमोल विरासत 'ओरण और गोचर' भूमि को सोलर कंपनियों के आवंटन से बचाने की जंग अब निर्णायक मोड पर पहुंच गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट से महज 100 मीटर दूर वीर आलाजी मंदिर परिसर में आयोजित महापडाव में हजारों ग्रामीणों, पशुपालकों और मातृशक्ति ने हुंकार भरी।1