राजनाथ-योगी दिखाएंगे ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी* __17 सितंबर को काशी से वडनगर रवाना होंगे 500 सेवा यात्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद_ *राजनाथ-योगी दिखाएंगे ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी* __17 सितंबर को काशी से वडनगर रवाना होंगे 500 सेवा यात्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद_ *10 रूटों से 50 जिलों तक पहुंचेगी यात्रा, 88 रात्रि पड़ाव और 187 ठहराव; 25 वर्षों की जनसेवा से युवाओं को जोड़ने का संकल्प* __11 हवन कुंड़ो पर हवन,बटुकों के मंत्रोच्चार, बाबा का जलाभिषेक के बाद सेवा यात्री पहुंचेंगे रुद्राक्ष कनवेशन सेंटर_ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। इसी क्रम में काशी से वडनगर तक निकलने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।भाजपा की ओर से देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प यात्रा को लेकर सर्किट हाउस में आयोजित व्यवस्था टोली की बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि काशी से वडनगर और वडनगर से काशी की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का यह अभियान है। वडनगर मोदी के संघर्ष और प्रारंभिक जीवन का प्रतीक है, जबकि काशी उनकी आस्था, संस्कृति और वर्तमान जनसेवा की कर्मभूमि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में यात्रा 50 जिलों, 88 रात्रि विश्राम और 187 पड़ावों से होकर गुजरेगी। काशी से 500 सेवा यात्री 10 अलग-अलग मार्गों से बाइक पर वडनगर के लिए रवाना होंगे। विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान लाभार्थियों से संवाद और विभिन्न सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। *_»» गंगाजल से जलाभिषेक, बटुक और डमरू दल देंगे सांस्कृतिक स्वरूप__* जे.पी.एस. राठौर ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में सेवा यात्रियों द्वारा गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। वहाँ 11 हवन कुंडों पर हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी सेवा यात्रियों की मंगलकामना की जाएगी। बटुक मंत्रोच्चार करेंगे, यात्रियों का तिलक किया जाएगा डमरू दलों का वादन तथा साधु-संतों का आशीर्वाद यात्रा को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देगा। बाबा विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। *_»» हेमांग जोशी बोले- सेवा यात्री ही यात्रा का हृदय__* भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद हेमांग जोशी ने कहा कि इस प्रकार की सेवा संकल्प यात्रा भाजपा के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को निरंतर सेवा का उदाहरण बताते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से युवा सेवा यात्री आ रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था टोली से कहा कि यात्रियों के ठहरने, भोजन, स्वागत और कार्यक्रमों की पूरी व्यवस्था पहले से तय हो। यात्रा के दौरान लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, सहकारी योजनाओं के लाभार्थियों, युवाओं, पीएम श्री, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों से जुड़े लाभार्थियों से संवाद किया जाए। उन्होंने मंचीय भाषणों को न्यूनतम रखते हुए सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। *_»» मिनट-टू-मिनट व्यवस्था, 16 सितंबर से पहुंचेंगे यात्री__* प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए मिनट-टू-मिनट तैयारी होनी चाहिए। 16 सितंबर को करीब 500 सेवा यात्रियों के आवास, भोजन, वाहन और होटलवार कमरा आवंटन पहले से तय करने के निर्देश दिए गए। 17 सितंबर को 50 सेवा यात्रियों को सुबह 9:30 बजे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचाने तथा वहां से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। *तीन बड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय* भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यक्रम का वृत्त लिया और बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के कार्यक्रम का समन्वय शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदर्शनी का समन्वय राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के कार्यक्रम का समन्वय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और महापौर अशोक तिवारी करेंगे। *_»» मंचासीन__* बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कोरी, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, रविंद्र जायसवाल, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा, महापौर अशोक तिवारी, काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद रहे। *_»» इनकी रही उपस्थिति__* काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राकेश शर्मा, विपिन सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, अमित राय, प्रवीण सिंह गौतम, जगदीश त्रिपाठी, देवेंद्र मौर्या, सतीश पांडेय, अनिल गुप्ता, संतोष सोलापुरकर, राहुल सिंह, आत्मविशेश्वर, संजय सोनकर, चंद्रशेखर उपाध्याय, आशुतोष पॉल, शैलेन्द्र मिश्रा, रजत जायसवाल, अमन सोनकर और संदीप सिंह मिंटू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया वीडियो में जिला विद्यालय निरीक्षक के पक्ष को प्रस्तुत किया गया। Varanasi Breking News Varanasi news Awaj news1
- बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- अधिवक्ताओं ने जताया आभार, बोले-अब प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू करें न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है।वाराणसी कचहरी के अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे योगी सरकार ने पूरा किया है।साथ ही वाराणसी सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह और अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग दोहराई है। पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा,अधिवक्ता भाइयों के लिए 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के लिए धन्यवाद,बस आप प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू कर दें।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने हमारी मांगे पूरी हो,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो" के नारे भी लगाए। उनका कहना है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बहुत जरूरी है।1
- Lalita ji jila Mirzapur Thana donganj didi se milane belthara mor se I thi1
- आईडीएच कॉलोनी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, सात दिवसीय उत्सव शुरू1
- घटवारी माता मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार, कीचड़ और सूअरों से श्रद्धालु परेशान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1