खेत में झुकी 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से किसानों को खतरा, बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा:-बोवनी और जुताई कार्य प्रभावित, मजदूर और ट्रैक्टर चालक खेत में जाने से कर रहे परहेज । रामाकोना मंडल अंतर्गत ग्राम रामाकोना में भाजपा परिवार के सदस्य श्री ज्ञानेश्वर पिता राघवेंद्र ठोसरे के खेत से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तार अत्यधिक नीचे झुक जाने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। खेत में बोवनी एवं जुताई कार्य प्रभावित हो रहा है तथा मजदूर एवं ट्रैक्टर चालक हादसे की आशंका के चलते खेत में कार्य करने से कतराने लगे हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग कार्यालय रामाकोना पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता को स्थिति से अवगत कराया गया। इस दौरान संबंधित समस्या को लेकर आवेदन पत्र (शिकायत) प्रस्तुत कर रशीद भी प्राप्त की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेत में झुकी हाई वोल्टेज लाइन को शीघ्र ऊंचा कर सुरक्षित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े और खेती कार्य सुचारू रूप से हो सके।
खेत में झुकी 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से किसानों को खतरा, बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा:-बोवनी और जुताई कार्य प्रभावित, मजदूर और ट्रैक्टर चालक खेत में जाने से कर रहे परहेज । रामाकोना मंडल अंतर्गत ग्राम रामाकोना में भाजपा परिवार के सदस्य श्री ज्ञानेश्वर पिता राघवेंद्र ठोसरे के खेत से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तार अत्यधिक नीचे झुक जाने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। खेत में बोवनी एवं जुताई कार्य प्रभावित हो रहा है तथा मजदूर एवं ट्रैक्टर चालक हादसे की आशंका के चलते खेत में कार्य करने से कतराने लगे हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग कार्यालय रामाकोना पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता को स्थिति से अवगत कराया गया। इस दौरान संबंधित समस्या को लेकर आवेदन पत्र (शिकायत) प्रस्तुत कर रशीद भी प्राप्त की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेत में झुकी हाई वोल्टेज लाइन को शीघ्र ऊंचा कर सुरक्षित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े और खेती कार्य सुचारू रूप से हो सके।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।1
- साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई मुलताई। आज दोपहर लगभग 2:50 बजे ग्राम साईंखेड़ा के बाजार चौक के पास एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों की चपेट में पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार भी आ गई, जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। फायर टीम में कर्मचारी धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।3
- छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आज सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में गेहूं, चना, मसूर उपार्जन और सरसों भावांतर योजना की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने खरीदी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहने पर जोर दिया, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिले। यह बैठक जिले में चल रही फसल खरीदी को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।1
- जामटी निवासी 19 वर्षीय युवक सात दिनों से लापता, नहीं लग रहा सुराग, परिजन हो रहे परेशान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामठी निवासी मयूर गीद विगत सात दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा हर जगह तलाश की परन्तु कोई सुराग नहीं लग पाया,, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई परन्तु पुलिस भी कुछ नहीं कर पाईं मामले को लेकर अब परीजनो की चिंता बढ़ रही है मिली जानकारी अनुसार 5 मई को युवक अपने पिता के साथ सुबह बैतूल बडोरा मंडी सब्जी खरीदने गया था चुंकि युवक के पिता हाट बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं उसी के लिए पिता पुत्र खरीदी करने गये थे। परन्तु सुबह 9 बजे मयूर बरोडा से अचानक गायब हो गया। और आज तक नहीं लौटा मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता ने बैतूल बडोरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है पिता ने बताया कि युवक का रंग सावला शरीर पतला,लाल नारंगी रंग की टी शर्ट और काली कैप पहनी है जिस किसी को भी युवक दिखाई दे तुरंत बैतूल पुलिस या आठनेर थाने में सुचना दे ताकि युवक परिजनों को मिल जाए।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब परिवारों को दो महीने से राशन नहीं मिल रहा। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राशन दुकान संचालकों ने कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारक संख्या को इसकी वजह बताया है।1
- छिंदवाड़ा के परासिया स्थित श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर में 1 जून से 9 जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।2
- अभी तक का सबसे बड़ा घटना ek budhe aadami Ko Kisi Ne maar Diya to usne Dekho Kya Kiya अभी तक का सबसे बड़ा घटना ek budhe aadami Ko Kisi Ne maar Diya to usne Dekho Kya Kiya उसने पूरी ट्रैफिक और लोगों को आने-जाने के लिए इतना सताया की क्या ही बताओ आपको आप खुद वीडियो देखें1
- वन्य प्राणी कों बचाने फिर दौड़ी ऑटो एम्बुलेंस,लेकिन नहीं बच पाई चिंकारा की जान। वन्य प्राणी कों बचाने फिर दौड़ी ऑटो एम्बुलेंस,लेकिन नहीं बच पाई चिंकारा की जान। बैतूल। नेशनल हाईवे 47 पर आमला वन परिक्षेत्र के सापना घाट के पास एक घायल वन्य प्राणी चिंकारा को बचाने के लिए ऑटो एम्बुलेंस चालक दिनेश बारंगे ने अपनी जान जोखिम में डाल दी, बावजूद इसके चिंकारा की जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार दिनेश बारंगे बैतूल आरटीओ से ऑटो का फिटनेस कराकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुत्तों का झुंड वन्य प्राणी चिंकारा का शिकार करनें उसके पीछे भाग रहा है। यह देख दिनेश बारंगे ऑटो में बैठी दो सवारियो के साथ तुरंत मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पहुंचे और कुत्तों कों पत्थर मार कर भगाया। और घायल चिंकारा कों उठाकर ऑटो तक लाया ऑटो चालक दिनेश ने बताया कि वही कुछ लोगों नें ऑटो में हिरन देख कर उन्हें रोक लिया और विवाद करने लगे,ऑटो चालक नें हिम्मत दिखाते हुए घायल चिंकारा को 27 किलोमीटर दूर मुलताई के पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चिंकारा को मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद दिनेश मृत चिंकारा को लेकर दक्षिण वन मंडल कार्यालय पहुंचे और वन कर्मियों को सौंप दिया। मामले में रेंजर नितिन पवार ने बताया कि घटना आमला वन परिक्षेत्र की है, आमला के वन अधिकारियों को सूचना दे दी गई है आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जाएंगी।2