2 अगस्त को ऊना पहुंचेगी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की कलश वंदन यात्रा: डॉ सहजल शिमला/वाराणसी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी में आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह में देशभर से आए जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं के साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा टोली ने सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया और माननीय योगी आदित्यनाथ और संत निरंजन दास महाराज के कर कमलों से गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र माटी के कलश को प्राप्त किया । कलश वंदन यात्रा के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल ने बताया कि इस अवसर पर परमपूज्य संत श्री निरंजन दास जी का आशीर्वाद विशेष रूप से प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन जन्मस्थली की पवित्र माटी को विधिवत कलशों में संग्रहित कर देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों के लिए रवाना किया गया। इस पावन अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रदेश टोली के सदस्यों पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल एव मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान और पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी ने जारी संयुक्त ब्यान में कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और समृद्धि प्राप्त हो। उनका जीवन और दर्शन सामाजिक समरसता, समानता तथा मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के माध्यम से इसी लोककल्याणकारी संकल्प को धरातल पर साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अगस्त को यह कलश वंदन यात्रा हिमाचल प्रदेश के ऊना में पहुँचेगी जहाँ पर गुरु रविदास जी के मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और उसके बाद वहाँ से सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रत्येक मंडल में यह कलश वंदन यात्रा जाएगी। इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा की इस टोली में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्या प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा सभी प्रकोष्ठों के संयोजक पुरषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ डेजी ठाकुर,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, उपाध्यक्ष चेत राम, सचिव अजय चौहान, पवन जस्सी , प्रवक्ता अभिषेक इंदौरिया, ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन चौधरी, सोलन भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भोरंज जिला परिषद् सदस्य अनीता कुमारी , नाहन मंडल महामंत्री रामपाल उपस्थित रहे।

- Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi1
- ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......1
- धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1
- डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।1