सावन में जल चढ़ाकर लौट रहे तीन कांवड़िये सड़क हादसे में घायल, रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर प्रयागराज। सावन माह में जलाभिषेक कर फाफामऊ की ओर लौट रहे तीन बाइक सवार शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान दीपक कुमार (32), संतोष कुमार और चवन्नी लाल निवासी रेरुवा, थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। तीनों सावन के अवसर पर निशान चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थरवई पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सावन में जल चढ़ाकर लौट रहे तीन कांवड़िये सड़क हादसे में घायल, रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर प्रयागराज। सावन माह में जलाभिषेक कर फाफामऊ की ओर लौट रहे तीन बाइक सवार शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान दीपक कुमार (32), संतोष कुमार और चवन्नी लाल निवासी रेरुवा, थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। तीनों सावन के अवसर पर निशान चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थरवई पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
- prayagraj press club mein 72 shahidon per press conference1
- संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बारा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने सुनी फरियादियों की समस्या उमरा जन सैलाब संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बारा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने सुनी फरियादियों की समस्या उमरा जन सैलाब2
- पेपर लीक, शिक्षा घोटालों पर 8 अगस्त को 'छात्र संवाद' करेंगे राहुल गांधी पेपर लीक, शिक्षा घोटालों पर 8 अगस्त को 'छात्र संवाद' करेंगे राहुल गांधी प्रयागराज: नीट और सीबीएसई घटनाक्रम को लेकर फिर देशभर कि राजनीति गर्म होने वाली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। 17 जून को कोटा से छात्रों की गूंज अभियान का पहले चरण कि शुरुआत करने के बाद दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में हुआ। इसके बाद तीसरा चरण प्रयागराज में 8 अगस्त को होना तय हो गया है। जबकि 9 अगस्त को दिल्ली में विशाल छात्र रैली के साथ इस चरण का समापन होना था। लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा कार्यक्रम कि अनुमति नहीं मिलने से अब 'छात्र संवाद' 8 अगस्त को प्रयागराज सिविल लाइन्स स्थित केपी ग्राउंड में होना सुनिश्चित हो गया है। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद के बताया कि प्रयाग में आयोजित होने वाली 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बताया कि राहुल के छात्र संवाद में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम कि तैयारी को लेकर रविवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शहर जिला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के छात्र संवाद में प्रदेश भर के प्रतियोगी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम के कोअर्डिनेटर विवेकानंद पाठक ने बताया कि छात्र संवाद में हिस्सा लेने के लिये अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जा रही है।1
- कार्यालय जिला अधिकारी प्रयागराज के गेट पर वकीलों का धरनाजारी1
- संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के साधु रूप पर भड़के हरिद्वार के संत संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर और पुजारी बनकर किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने आज तक कभी इस्लाम मजहब पर कोई आपत्ति नही जताई, कभी दरगाह या मस्जिदों में होने वाली लूट पर कभी आपत्ति नहीं जताई, इन लोगों ने धर्मांतरण पर कभी आपत्ति नहीं जताई। राहुल गांधी आज तक ना राम मंदिर गए ना राम मंदिर के लिए कोई चंदा दिया है और ना राम मंदिर के निर्माण में उनका कोई योगदान है वह किस मुंह से श्री राम की बात करते हैं1
- डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने उमड़ा जनसैलाब, संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की समस्याएं बे अथाह बारा, प्रयागराज। बारा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा मंच बन गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पहुंचते ही तहसील परिसर में फरियादियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बारा क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से हजारों की संख्या में किसान और ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, सिंचाई, बिजली, सड़क, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादियों के बीच पहुंचकर एक-एक शिकायत गंभीरता से सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के आदेश जारी किए गए। समाधान दिवस में किसानों की समस्याएं सबसे अधिक रहीं। खेतों की पैमाइश, चकरोड, सिंचाई, भूमि पर अवैध कब्जे और राजस्व अभिलेखों से संबंधित शिकायतों को जिलाधिकारी ने प्राथमिकता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आगमन से तहसील परिसर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। फरियादियों में यह विश्वास दिखाई दिया कि जिलाधिकारी के सामने रखी गई समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। राजस्व, पुलिस, विद्युत, सिंचाई, कृषि, विकास, समाज कल्याण समेत सभी विभागों के अधिकारी समाधान दिवस में मौजूद रहे और शिकायतों के निस्तारण में जुटे रहे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण होने से फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।1
- मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। पंजाब के जालंधर में डीएवी कॉलेज/डीएवी हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्मू के विजयपुर निवासी सुखविंदर कुमार उर्फ टिंकू के रूप में हुई है, जो जालंधर में सब्जी की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वह समय रहते सतर्क नहीं हो सका और ट्रेन की चपेट में आ गया यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।1