logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासाराम में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, महिला के साथ अभद्रता और लूटपाट। जिला प्रशासन से न्याय की  उम्मीद।   सासाराम (रोहतास): नगर थाना अंतर्गत आलमगंज मोहल्ले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1:00 बजे, हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें पीड़ित का पैर टूट गया और महिलाओं के साथ गंभीर अभद्रता व लूटपाट की गई। घटनाक्रम  पीड़ित दीपक कुमार केशरी (पिता- श्री रीग राम केशरी) द्वारा नगर थाना अध्यक्ष को दिए गए आवेदन के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 38, आलमगंज में स्थित अपने आवास पर थे। तभी मोहल्ले के ही अजय खटीक, बीरु खटीक, श्यामा खटीक, गोविन्द खटीक, लक्ष्मण खटीक, ऋषि खटीक और बिजेन्ती देवी (सोनकर) एकमत होकर अवैध हथियारों और लोहे की रॉड से लैस होकर उनके घर में घुस आए। सीसीटीवी कैमरे से दिखा जानलेवा हमले और अभद्रता की पराकाष्ठा । आवेदन में बताया गया है कि मुख्य आरोपी अजय खटीक ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से लोहे के हथियार (कट्टा के बट ) से दीपक के सिर पर वार किया। बीच-बचाव करने आई दीपक की पत्नी विनिता देवी और भावज रीना देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने महिला के कपड़े फाड़कर उन्हें निर्वस्त्र करने का प्रयास किया और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर श्यामा खटीक ने लोहे की रॉड से प्रहार कर दीपक कुमार केशरी का बायां पैर तोड़ दिया। लाखों की लूट और धमकी घायल अवस्था का फायदा उठाकर हमलावरों ने महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र, चेन और नाक की नथिया छीन ली। साथ ही घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। जाते-जाते अपराधियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में केस किया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पुलिसिया कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया और पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दीपक कुमार केशरी ने बताया कि ये लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं और इन पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला आलमगंज, सासाराम नगर का है।

6 hrs ago
user_Sabir Husain
Sabir Husain
Department of Social Services Sakra, Muzaffarpur•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    22 hrs ago
  • Post by Lalit Kashyap Tufan
    1
    Post by Lalit Kashyap Tufan
    user_Lalit Kashyap Tufan
    Lalit Kashyap Tufan
    Security Guard औराई, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • सीतामढ़ी :- पुपरी में गैस सिलेंडर से लगी आग से पिता-पुत्री की झुलसकर दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम
    1
    सीतामढ़ी :- पुपरी में गैस सिलेंडर से लगी आग से पिता-पुत्री की झुलसकर दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    3 hrs ago
  • सुपौल के कारोबारी की दरभंगा के होटल में संदिग्ध मृत्यु, कमरा का गेट तोड़कर पुलिस ने निकाला शव Darpan24 News
    1
    सुपौल के कारोबारी की दरभंगा के होटल में संदिग्ध मृत्यु, कमरा का गेट तोड़कर पुलिस ने निकाला शव
Darpan24 News
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter Darbhanga, Bihar•
    5 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय पर पटोरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख का जबरदस्त बयान । भवन निर्माण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी ।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
पटोरी व्यवहार न्यायालय पर पटोरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख का जबरदस्त बयान । भवन निर्माण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी ।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सॉन्ग डांस वीडियो वायरस तू शायर है मैं तेरी शायरी क्या जबरदस्त टेंशन देखिए और वीडियो को शेयर कीजिए
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सॉन्ग डांस वीडियो वायरस तू शायर है मैं तेरी शायरी क्या जबरदस्त टेंशन देखिए और वीडियो को शेयर कीजिए
    user_बिहार वैशाली न्यूज़
    बिहार वैशाली न्यूज़
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • Bihar: दुबई की प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी का सुनहरा अवसर, मुजफ्फरपुर और पटना में होगा क्लाइंट इंटरव्यू।
    1
    Bihar: दुबई की प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी का सुनहरा अवसर, मुजफ्फरपुर और पटना में होगा क्लाइंट इंटरव्यू।
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.