जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
- कुख्यात चोर ने किया आत्मसमर्पण, चोरी के जेवर व चार मोबाइल बरामद चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 63/2026, दिनांक 24 मई 2026, धारा 331/305 BNS-2023 के प्राथमिकी अभियुक्त दिलावर अली उर्फ लादेन (24 वर्ष) ने 26 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मामला वार्ड नंबर 06, मस्जिद पट्टी रोड निवासी संजीदा बेगम के घर में घुसकर सोना, चांदी एवं नगद रुपये चोरी करने से संबंधित है। पुलिस के अनुसार दिलावर अली उर्फ लादेन चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। आत्मसमर्पण के दौरान अभियुक्त ने इस कांड से संबंधित चोरी के दो चांदी की चूड़ी, दो चांदी की पायल, एक कमर का छल्ला तथा एक रोलगोल अंगूठी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता की जानकारी दी। अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी के अन्य सामानों की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। पुलिस के अनुसार चोरी का सोना पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के मुमताज अंसारी के माध्यम से बलरामपुर के ज्वेलरी दुकानदार विमल चन्द्रा को बेचे जाने की बात सामने आई है। जांच के क्रम में यह भी जानकारी मिली कि दिलावर अली द्वारा ट्रेन एवं अन्य स्थानों से चोरी किए गए मोबाइल फोन मनोहरपुर निवासी सुभम दास एवं विकास घोष को बेचे गए थे। छापामारी के दौरान सुभम दास के पास से एक मोबाइल, विकास घोष के पास से दो मोबाइल तथा मुमताज अंसारी के पास से एक VIVO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आत्मसमर्पण/गिरफ्तार अभियुक्त दिलावर अली उर्फ लादेन, उम्र 24 वर्ष, पिता साकिर अली, दण्डासाई, चक्रधरपुर। सुभम दास, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. पवन कुमार दास, लाइनपार, मनोहरपुर। विकास घोष, उम्र 23 वर्ष, पिता अनिल घोष, बिस्कोली बाजार रेलपार, मनोहरपुर। विमल चन्द्रा, उम्र 49 वर्ष, पिता कीनकर चन्द्रा, रांगडीह, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल। मुमताज अंसारी, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व. गेनु अंसारी, कोरांग, थाना चरसा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल। बरामद सामान दिलावर अली उर्फ लादेन के पास से दो चांदी की चूड़ी, दो चांदी की पायल, एक कमर का छल्ला एवं एक रोलगोल अंगूठी। सुभम दास के पास से एक मोबाइल फोन। विकास घोष के पास से दो मोबाइल फोन। मुमताज अंसारी के पास से एक VIVO कंपनी का मोबाइल फोन। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं चोरी के अन्य सामानों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।1
- 🚨नोवामुंडी में 21 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा गांव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के समय उसके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। बताया जाता है कि पति नोवामुंडी स्थित टिस्को में ड्यूटी करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खुशी गुच्छैत ने घर के अंदर आत्म हत्या कर लिया है । इसके बाद पति द्वारा अपने दोस्तों के माध्यम से इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। #नोवामुंडी #तोड़ेतोपा #खुशीगुच्छैत #आत्महत्या #पुलिसजांच #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंडन्यूज #KolhanBreakingNews #JharkhandNews #ChaibasaNews #WestSinghbhum1
- *राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू, नगरवासियों को बड़ी राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात - मनोज चौधरी* सरायकेला - नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करने की दिशा में नवनिर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें PHED के कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत के अभियंता, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों ने राइजिंग पाइप से जलापूर्ति, पानी के दबाव, वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के उपरांत दुर्गा मंदिर के समीप राइजिंग पाइप से टैपिंग कर बनाई गई डिलीवरी लाइन के वॉल्व की चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से घुमाकर जलापूर्ति व्यवस्था जनता को समर्पित की। नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक तथा शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव एवं आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू एवं शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “नवनिर्वाचित बोर्ड की प्राथमिकता नगरवासियों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।” इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उपायुक्त महोदय, PHED विभाग, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभी वार्ड पार्षदों एवं संबंधित संवेदक के प्रति आभार व्यक्त किया गया। *राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू, नगरवासियों को बड़ी राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात - मनोज चौधरी* सरायकेला - नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करने की दिशा में नवनिर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें PHED के कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत के अभियंता, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों ने राइजिंग पाइप से जलापूर्ति, पानी के दबाव, वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के उपरांत दुर्गा मंदिर के समीप राइजिंग पाइप से टैपिंग कर बनाई गई डिलीवरी लाइन के वॉल्व की चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से घुमाकर जलापूर्ति व्यवस्था जनता को समर्पित की। नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक तथा शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव एवं आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू एवं शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “नवनिर्वाचित बोर्ड की प्राथमिकता नगरवासियों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।” इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उपायुक्त महोदय, PHED विभाग, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभी वार्ड पार्षदों एवं संबंधित संवेदक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।4
- रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज पब्लिक स्कूल बडा़ कुनाबेड़ा में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित राजनगर : आज रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा परिसर में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तथा राखी के महत्व और भाई-बहन के पवित्र प्रेम को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य श्री साधन ज्योतिषी जी ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम , स्नेह, विश्वास और भाई बहन के आपसी सहयोग का पवित्र पर्व है। उन्होंने श्री कृष्णा और द्रौपदी के प्रसंग के माध्यम से बहनों के सम्मान और भाइयों के कर्तव्य का संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षाओं में प्रधानाचार्य जी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन जैसे स्नेह और सम्मान की उनकी मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों , शिक्षिकाओं एवं अभिवावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी बहनों को रेनबो स्मार्ट स्कूल परिसर की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।1
- वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा। गांव में शोक का महौल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था। लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा। मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया। गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा। पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल। मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था। घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।1
- जय जगन्नाथ उर्वरक भंडार परिवार ने विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक सरायकेला। जय जगन्नाथ उर्वरक भंडार, सरायकेला परिवार की ओर से अपने आवास पर विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में परिवार के सदस्यों के साथ उनके सभी रिश्तेदारों एवं मोहल्लावासियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर परिवार की ओर से सभी रिश्तेदारों एवं मोहल्लावासियों का आभार व्यक्त किया गया। निवेदक — राजेश कुमार गुप्ता एवं रवि गुप्ता जय जगन्नाथ उर्वरक भंडार, सरायकेला एवं महा भंडारा का आयोजन जी किया गया। पूजा की समाप्ति के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया4
- सरायकेला में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, उपायुक्त को सौंपा राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्री ज्ञापन। सरायकेला । खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को निरस्त करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिला मुख्यालय के बाहर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राज बागची ने किया। आंदोलन में जिले भर से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष राज बागची ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और झारखंड के हितों के खिलाफ हैं। मुख्य मांगो में विधेयक की वापसी: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को झारखंड राज्य के हित में तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। न्यायिक जांच: चंदा चोरी से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय की जाए और इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। गृहमंत्री का इस्तीफा व मुआवजा: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देश के गृहमंत्री तत्काल इस्तीफा दें। साथ ही, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए आदि शामिल है । धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।3
- 🚨जगन्नाथपुर के कंसलपोस गांव में सांप के काटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत जगन्नाथपुर के कंसलपोस गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। गुरा सिंकू घर के फर्श पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जगन्नाथपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। #जगन्नाथपुर #कंसलपोस #सांपकेकाटनेसेमौत #12वर्षीयबच्चा #सर्पदंश #सर्पदंशसेमौत #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंड #जगन्नाथपुरसमाचार #KolhanBreakingNews1