युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा : कमल राम मीना सेंदड़ा (ब्याव युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा : कमल राम मीना ब्यावर में ‘रामचरित रैप यात्रा’ का सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पड़ाव ब्यावर प्रवास के दौरान भारत भूषण सम्मानित बॉलीवुड पार्श्व गायक, अभिनेता, म्यूज़िक डायरेक्टर एवं फिल्म प्रोड्यूसर सोमेश्वर नारायण शर्मा (सोमेश्वर महादेवन) ने जिला प्रशासन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े रहने का प्रेरणादायी संदेश दिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत का आधार है तथा युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आयोजित ‘रामचरित रैप यात्रा’ के सांस्कृतिक पड़ाव के दौरान कला, संस्कृति एवं युवा पीढ़ी को अध्यात्म से जोड़ने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय कला प्रेमियों एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इस दौरान सोमेश्वर महादेवन ने भारतीय संस्कृति में प्रेम, करुणा एवं सामाजिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा सदैव मानवीय मूल्यों एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने ब्यावर की सांस्कृतिक पहचान एवं ऐतिहासिक विरासत की सराहना करते हुए इसे राजस्थान की जीवंत परंपराओं और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उल्लेखनीय है कि सोमेश्वर महादेवन अयोध्या राम मंदिर से जुड़े अपने भजनों के लिए विशेष रूप से चर्चित रहे हैं। रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी 2024) के अवसर पर उनके भजन “अवध में आज दिवाली है” एवं “गजानना हे महामहे” को व्यापक सराहना मिली थी। उन्होंने अपने चर्चित संगीत प्रयोग “दुनिया का पहला ‘ॐ सॉन्ग’” के बारे में बताया, जिसे उपस्थित जनों ने आध्यात्मिक एवं संगीतमय अनुभूति के रूप में सराहा।

- सेंदड़ा (ब्यावर) ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं। यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।3
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- 50 वि वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गौमाता जी को जिमाने हेतु दिया 11 हजार 111 रुपए का सहयोग1
- कुशलपुरा से निंबेडा जाने वाली रोड निर्माण का कार्य चल रहा है ठेकेदार के माध्यम से उसे रोड निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही वर्तनी का नतीजा सामने आया है कुशलपुरा से निंबाड़ा चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में एक ही दिन में ठेकेदार ने 3 किलोमीटर की रोड बना डाली और उसे रोड में निर्माण में होने वाली घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ जगह से रोड टूटकर नजर आ रही है1
- जोधपुर शहर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने डीएसटी पश्चिम की सूचना पर बडी कारवाई करते हुए सरदारपुरा सी रोड पर एक कार्यालय में कार्यवाही की। जहा पुलिस को 77 लाख 80 हजार रूपए बरामद हुए।ACP छवी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दिनेश जैन सहित तीनों को डिटेन कर सरदारपुरा थाने ले जाया गया। वही मौके से बरामद राशि को भी कट्टे में डालकर थाने लाया गया। यह राशि हवाला की बताई जा रही है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जॉच में जुटी है।1
- फागोत्सव के साथ फागण की गीत शुरू जोधपुर के भीतरी शहर जूनी मंडी घनश्याम जी मंदिर में फागण लगने के साथ फागोत्सव की हुई शुरुआत दिन में फूल और गुलाल की होलिया खेली जाती हे वहीं साम को मन्दिर प्रांगण में भजनों का कार्यक्रम होता हे जो होली के बाद आने वाली रंग पंचमी तक चलता हे इसमें दूर दूर से श्रद्धालु आते हे ओर इसका आनंद लेते हैं।1
- जोधपुर। एक बार फिर हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली धमकी सभी को गार्डन एरिया में जाने के दिए गए निर्देश हाईकोर्ट के सभी गेट करवाए गए बंद सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस के अलावे एनडीआरएफ एसडीआरएफ जांच एजेंसी अभी पहुंची हाई कोर्ट परिसर में हाई कोर्ट एरिया के छपे छपे को छाना जा रहा है1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1