Shuru
Apke Nagar Ki App…
"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सिवनी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति, सुरक्षित सिवनी और देशभक्ति जैसे विषयों पर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। इसके बाद बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें 112 डायल सेवा और CCTV सर्विलांस के बारे में जानकारी दी गई। SP ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Devendra thakur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डिंडोरी में मरीज के इलाज के दौरान बिसलेरी की बोतल का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से व्यापक हड़कंप मच गया है।1
- सिवनी में उफनते बरसाती नाले के तेज बहाव में समाने से एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। जिस बच्चे ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, उसे मौत ने अपनी आगोश में ले लिया। हादसे के समय माँ अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए बदहवास होकर दौड़ी और लगातार पुकारती रही, लेकिन नाले के तेज बहाव के सामने उसकी ममता पूरी तरह बेबस साबित हुई। माँ की आँखों के सामने ही उसका कलेजे का टुकड़ा पानी के बहाव में बह गया। इस दुखद हादसे के बाद मासूम के परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में हर समय मासूम की किलकारियाँ गूंजती थीं, वहाँ अब सिर्फ सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। माँ की गोद हमेशा के लिए सूनी हो गई है और उसकी चीखें उफनते नाले की गर्जना में दबकर रह गईं।1
- सिवनी के मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना कोतवाली प्रभारी श्री सतीश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- सिवनी के मोहगांव में नागपुर रोड पर एनएचएआई (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 दुकानों को हटा दिया है। एनएचएआई की इस कार्रवाई से सीधे तौर पर 40 परिवारों की रोज़ी-रोटी पर बुलडोज़र चल गया है और उनकी आजीविका छिन गई है।1
- अमरवाड़ा में एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने अपने केबिन से बाहर उतरकर एक दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनी। उन्होंने मौके पर ही पीड़ित व्यक्ति की समस्या का संज्ञान लिया और अधिकारियों को इसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।1
- छिंदवाड़ा में एक मृतक महिला का शव लेकर उनके परिजन सीधे SDOP कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1