logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धरना-प्रदर्शन जंतर-मंतर पर फिर होगा शुरू, आंदोलन की नई रणनीति का ऐलान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जंतर-मंतर पर दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू करने की बात कही जा रही है। वीडियो में समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने और अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने की अपील की गई है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

5 hrs ago
user_Mohammad Afzal
Mohammad Afzal
Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

धरना-प्रदर्शन जंतर-मंतर पर फिर होगा शुरू, आंदोलन की नई रणनीति का ऐलान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जंतर-मंतर पर दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू करने की बात कही जा रही है। वीडियो में समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने और अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने की अपील की गई है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोना शाही मस्जिद के पास ट्रांसफॉर्मर पर उगी झाड़ियां, हादसे का खतरा झूंसी के कोना शाही मस्जिद के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग लंबे समय से सफाई नहीं करा रहा। बरसात के मौसम में इससे शॉर्ट सर्किट या करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने तत्काल सफाई और कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोना शाही मस्जिद के पास ट्रांसफॉर्मर पर उगी झाड़ियां, हादसे का खतरा
झूंसी के कोना शाही मस्जिद के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग लंबे समय से सफाई नहीं करा रहा। बरसात के मौसम में इससे शॉर्ट सर्किट या करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने तत्काल सफाई और कार्रवाई की मांग की है।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नैनी में गुरु पूर्णिमा पर पूर्व महापौर ने मंदिरों में की पूजा अर्चना प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने क्षेत्र के कई मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की नैनी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संत महात्माओं का पूजा अर्चना किया एवं अपने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी की इस मौके पर भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत कुँवर दुबे, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, शक्ति केंद्र जय कृष्ण तिवारी, महानगर संयोजक भाजपा घनश्याम जायसवाल, नरसिंह, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी सीमेंट, मंदिर के महान नंदू महाराज, त्रिभुवन चौरसिया, डब्लू जायसवाल, रवि मिश्रा, आकांक्षा जायसवाल, बबलू पाल, दिनेश सिंह, विनोद जायसवाल, समर सिंह, लखन लाल केशरवानी, रमेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, मंगल केसरवानी, धनीराम मिश्रा, गुलफाम, राजीव वर्मा (गुडविल) आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    4
    नैनी में गुरु पूर्णिमा पर पूर्व महापौर ने मंदिरों में की पूजा अर्चना
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने क्षेत्र के कई मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की नैनी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संत महात्माओं का पूजा अर्चना किया एवं अपने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी की 
इस मौके पर भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत कुँवर दुबे, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, शक्ति केंद्र जय कृष्ण तिवारी, महानगर संयोजक भाजपा घनश्याम जायसवाल, नरसिंह, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी सीमेंट,
मंदिर के महान नंदू महाराज, त्रिभुवन चौरसिया, डब्लू जायसवाल, रवि मिश्रा, आकांक्षा जायसवाल, बबलू पाल, दिनेश सिंह, विनोद जायसवाल, समर सिंह, लखन लाल केशरवानी, रमेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, मंगल केसरवानी, धनीराम मिश्रा, गुलफाम, राजीव वर्मा (गुडविल) आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खीरी में रिश्तेदारी का फायदा उठाकर दबंगों ने गरीब परिवार की जमीन-मकान पर किया कब्जा प्रयागराज थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत टउँगा-पौसला गांव में दबंगई की हद हो गई।आरोप है कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने गरीब परिवार के आशियाने पर अवैध कब्जा कर लिया जिसमें पीड़ित:इंद्रासनी पत्नी वेद प्रकाश यादव निवासी ग्राम पूरे खुदी, थाना हंडिया की है औरआरोपी:महेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेश यादव पुत्रगण स्व. रामस्वरूप यादव निवासी टउँगा-पौसला के निवासी है इन आरोपियों ने प्रार्थिनी की जमीन और बने हुए मकान पर दबंगई के साथ अवैध कब्जा कर लिया।जब पीड़ित परिवार अपने मकान पर गया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दिया और आरोपियों ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर पैसा देने का झूठा आरोप भी लगाया। इधर घटना की सूचना PRV 112 को दी गई। और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित परिवार खीरी थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इधर थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस बल भेजा और सही जांच करके कार्यवाही करने का दिया आश्वासन
    1
    खीरी में रिश्तेदारी का फायदा उठाकर दबंगों ने गरीब परिवार की जमीन-मकान पर किया कब्जा
प्रयागराज थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत टउँगा-पौसला गांव में दबंगई की हद हो गई।आरोप है कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने गरीब परिवार के आशियाने पर अवैध कब्जा कर लिया जिसमें पीड़ित:इंद्रासनी पत्नी वेद प्रकाश यादव निवासी ग्राम पूरे खुदी, थाना हंडिया की है औरआरोपी:महेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेश यादव पुत्रगण स्व. रामस्वरूप यादव निवासी टउँगा-पौसला के निवासी है इन आरोपियों ने प्रार्थिनी की जमीन और बने हुए मकान पर दबंगई के साथ अवैध कब्जा कर लिया।जब पीड़ित परिवार अपने मकान पर गया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दिया और आरोपियों ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर पैसा देने का झूठा आरोप भी लगाया। इधर घटना की सूचना PRV 112  को दी गई। और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित परिवार खीरी थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इधर थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस बल भेजा और सही जांच करके कार्यवाही करने का दिया आश्वासन
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम प्रयागराज - बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां बगलामुखी महाविद्या के विशेषज्ञ आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय गुरु जी महाराज के ककरम स्थित निज निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी शिष्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन कर गुरु के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास जी का स्मरण करते हुए गुरु को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक उन्नति का आधार बताया। इस अवसर पर आचार्य शिवम् पाण्डेय (वैदिक विद्वान) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं तथा मानव जीवन को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र, समाज एवं विश्व के कल्याण की मंगलकामना की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
    1
    प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व 
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम 
प्रयागराज - बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर  मां बगलामुखी महाविद्या के विशेषज्ञ आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय गुरु जी महाराज के ककरम स्थित निज निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में  सभी शिष्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन कर गुरु के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास जी का स्मरण करते हुए गुरु को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक उन्नति का आधार बताया।
इस अवसर पर आचार्य शिवम् पाण्डेय (वैदिक विद्वान) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं तथा मानव जीवन को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र, समाज एवं विश्व के कल्याण की मंगलकामना की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
    user_Shivam Pandey
    Shivam Pandey
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहादुरपुर ब्लॉक के यरना गांव में मनाया गया आरक्षण दिवस, संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में हुआ आयोजन प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा यरना में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार प्रयागराज के सहयोग से बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और आरक्षण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा तथा सामाजिक समानता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ता इंजीनियर आनंद कुमार ने उपस्थित लोगों को पीडीए (PDA) की अवधारणा और उसके सामाजिक व राजनीतिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सुजीत पासी, पिंटू वर्मा, विजय यादव, भोलानाथ यादव एवं ग्राम प्रधान कटहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के पदाधिकारी कमलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर की टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का समापन संविधान की प्रस्तावना एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
    1
    बहादुरपुर ब्लॉक के यरना गांव में मनाया गया आरक्षण दिवस, संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में हुआ आयोजन
प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा यरना में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार प्रयागराज के सहयोग से बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और आरक्षण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा तथा सामाजिक समानता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ता इंजीनियर आनंद कुमार ने उपस्थित लोगों को पीडीए (PDA) की अवधारणा और उसके सामाजिक व राजनीतिक महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर सुजीत पासी, पिंटू वर्मा, विजय यादव, भोलानाथ यादव एवं ग्राम प्रधान कटहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के पदाधिकारी कमलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर की टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का समापन संविधान की प्रस्तावना एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    5 hrs ago
  • बच्चों के विवाद में मारपीट में घायल छात्र की मौत, हंगामा गुरुवार को विद्यालय में हुआ था विवाद चरवा क्षेत्र के सुधवर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में कक्षा पांच के एक छात्र गंभीर चोटें आई थीं। स्वजन उसका उपचार प्रयागजराज के एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। बुधवार सुबह छात्र की मौत पर स्वजन व ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा किया हंगामा होने पर शिक्षक व बच्चे स्कूल से भाग खड़े हुए। सुधवर गांव निवासी बीरू राठौर ( कहार ) आटो चालक है। आटो चलाकर स्वजन का भरण पोषण करता है। उनके दो बेटे एक बेटी में सबसे बड़ा 12 वर्षीय वीरभान गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही कक्षा पांच में पढ़ता था। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो उसके गले से पानी और खाना अंदर नहीं जा रहा था। पिता के मुताबिक उसने बताया था कि चार से पांच बच्चों ने मारपीट किया था । जिसके कारण गले में गंभीर चोट आई थी। स्वजन उसका उपचार प्रयागराज के आयुष अस्पताल अस्पताल में करा रहे थे। बुधवार सुबह मौत होने पर स्वजन ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिए। हंगामा होने पर शिक्षक और बच्चे भाग निकले। मौके पर सीओ शिवांक सिंह पिपरी और चरवा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद उप जिला अधिकारी चायल प्रेरणा गौतम, एबीएसए हिना सिद्दीकी ने पहुंच कर जायजा लिया। फिलहाल लोग डीएम और शिक्षकों के आने घटना को समझाने की बात को लेकर अड़े हैं।
    1
    बच्चों के विवाद में मारपीट में घायल छात्र की मौत, हंगामा
गुरुवार को विद्यालय में हुआ था विवाद 
 चरवा क्षेत्र के सुधवर  प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में कक्षा पांच के एक छात्र गंभीर चोटें आई थीं। स्वजन उसका उपचार प्रयागजराज के एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। बुधवार सुबह छात्र की मौत पर स्वजन व ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा किया हंगामा होने पर शिक्षक व बच्चे स्कूल से भाग खड़े हुए।
सुधवर गांव निवासी बीरू राठौर ( कहार ) आटो चालक है। आटो चलाकर स्वजन का भरण पोषण करता है। उनके दो बेटे एक बेटी में सबसे बड़ा  12 वर्षीय वीरभान गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही कक्षा पांच में पढ़ता था। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो उसके गले से पानी और खाना अंदर नहीं जा रहा था। पिता के मुताबिक उसने बताया था कि चार से पांच बच्चों ने मारपीट किया था । जिसके कारण गले में गंभीर चोट आई थी। स्वजन उसका उपचार प्रयागराज के आयुष अस्पताल अस्पताल में करा रहे थे। बुधवार सुबह मौत होने पर स्वजन ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिए। हंगामा होने पर शिक्षक और बच्चे भाग निकले। मौके पर सीओ शिवांक सिंह पिपरी और चरवा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद उप जिला अधिकारी चायल प्रेरणा गौतम, एबीएसए हिना सिद्दीकी ने पहुंच कर जायजा लिया। फिलहाल लोग डीएम और शिक्षकों के आने घटना को समझाने की बात को लेकर अड़े हैं।
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.