*बाल विवाह के खिलाफ चला सशक्त जागरूकता अभियान* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रांच नंबर 1, कैलाशपुरी पहाड़ के नीचे, अंबेडकर बस्ती (कोचिंग परिसर) में आयोजित हुआ। इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं महिला कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। सभी को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है, जिसे मिलकर समाप्त करना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कामिनी जी (जिला प्रोबेशन कार्यालय / महिला कल्याण विभाग) उपस्थित रहीं, जिन्होंने बाल विवाह रोकथाम एवं सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक अंकित अंबेडकर जी के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में ट्रस्ट के सहयोगी साथियों पवन अंबेडकर, कुणाल श्रीवास, दीपक सेन, प्रिंस राजपूत, हर्षित सोनी, धर्मेंद्र यादव, रिंकू मोगरे, पूजा अंबेडकर, सृष्टि गुप्ता, अंजना एवं सेजल का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम में ट्रस्ट के वरिष्ठ मार्गदर्शकों तिजोला प्रसाद जी, भगवान दास जी, शिवचरण समुंद्रे, हरिलाल नागरएवं राजेश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें श्रीमती अर्चना, रूपा जी, मीना, पूनम, रेखा, काजल, मुस्कान एवं रज्जो जी सहित कई सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसमें में एक हेड लाइन दे दो जिसमें युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट और महिला कल्याण विभाग की भागीदारी से बाल विवाह का जागरूकता अभियान अच्छे तरीके पर बाल विभाग का जगत अभियान चला गया।

- “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone1
- *बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय* *बांदा* -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है। नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।3
- Post by Shubham Singh1
- मौदहा जनगणना को लेकर अध्यापकों का प्रशिक्षण शुरू ➡️ नगरपालिका के मीटिंग हाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ➡️ शिक्षकों को डोर-टू-डोर सर्वे व प्रपत्र भरने की दी जा रही जानकारी ➡️ मोबाइल एप के माध्यम से डाटा अपलोड करने का भी प्रशिक्षण ➡️ पहली बैच 22 अप्रैल तक, दूसरी बैच 26 अप्रैल से होगी शुरू ➡️ करीब आधा सैकड़ा शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल1
- हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन1
- Post by JSB NEWS UP1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- मौदहा नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में अत्यधिक रीडिंग को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन बिट्टू के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि मीटरों में बेइंतहा रीडिंग आने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही बिना सूचना बिजली कटौती की समस्या भी सामने रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की मांग की।1