Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया
सदन तक
बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुआ कन्या दान योजना समिति परिवार अयोध्या में हरदोई और फतेहपुर की शाखाओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पति-पत्नी ने साथ किया रक्तदान हरदोई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कन्या दान योजना समिति परिवार की हरदोई और फतेहपुर शाखाओं को अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव के दौरान ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। अयोध्या में 13 सितंबर तक चले तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में विभिन्न जिलों से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हरदोई और फतेहपुर की कन्या दान योजना समिति परिवार को उनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। हरदोई से संस्था के अध्यक्ष गोपेश दीक्षित, सचिव श्वेता दीक्षित तथा फतेहपुर शाखा प्रभारी अजय शिवहरे ने महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में गोपेश दीक्षित और उनकी पत्नी श्वेता दीक्षित द्वारा एक साथ रक्तदान करना विशेष चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जौनपुर सिंह स्टेट की महारानी डॉ. अंजू जी ने श्वेता दीक्षित को गले लगाकर उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में कन्या दान योजना समिति परिवार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इसी तरह बढ़-चढ़कर समाजहित में कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए करीब 300 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में राम कृष्ण फाउंडेशन के संरक्षकगण, राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुप्ता, अयोध्या के सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय सम्मान मिलने से कन्या दान योजना समिति परिवार ने हरदोई और फतेहपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।3
- हरदोई में मंगलवार सुबह श्रीराम स्तुति के साथ सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में मंगलवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।2
- मिशन शक्ति के तहत स्वामी विवेकानंद स्कूल दलेल पुर में छात्राओं को किया जागरूक रियल न्यूज सुरसा/हरदोई थाना सुरसा क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेका नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दलेलपुर में आज मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम ने विद्यालय की बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभान्वित योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मुख्य हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। मुख्य हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी टीम ने बताया कि यदि कोई आपका पीछा करता है, परेशान करता है, छेड़छाड़ करता है या साइबर अपराध का शिकार बनाता है तो चुप न रहें। तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें 112 - पुलिस आपात सेवा 1090 -वूमेन पावर लाइन महिला हेल्पलाइन1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन टीम ने विशेष रूप से साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फोटो या वीडियो वायरल करने की धमकी, सोशल मीडिया पर परेशान करने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में तुरंत 1930 पर कॉल करें। टीम ने बालिकाओं से कहा कि वे अपनी समस्या अपने परिजन, शिक्षक या नजदीकी मिशन शक्ति केंद्र पर भी बता सकती हैं। प्रधानाचार्य को दिए निर्देश टीम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रणधीर सिंह यादव पुत्र सरयू सिंह यादव, को बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तथा विद्यालय परिसर में पिंक पेटिका शिकायत पेटी लगवाने के लिए निर्देशित किया, ताकि छात्राएं गुमनाम रूप से भी अपनी शिकायत डाल सकें। इस अवसर पर एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम में महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा, महिला मुख्य आरक्षी स्नेहलता शुक्ला, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी नीरज आर्या एवं आरक्षी विपिन कुमार मौजूद रहे।1
- समाजवादी पार्टी मैनपुरी सांसद डिंपल जी, भाजपा यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बताते चले मैनपुरी सांसद माननीय डिंपल जी ने सरकार को भ्रष्टाचार पर समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, और प्रदेश में हो रहे हर विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात कही।1
- दधि कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर विवाद, मारपीट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर की निरोधात्मक कार्रवाई हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव में दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में गांव निवासी देशराज पुत्र संतू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर राजू पुत्र शंकर, दुर्गेश पुत्र बबलू समेत 5 नामजद और 30–40 अज्ञात लोगों ने उनके तथा उनके साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। वादी की तहरीर के आधार पर थाना अतरौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी दी।1
- हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने बच्चों को निर्भय होकर पढ़ने और अपनी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित किया।4
- पत्नी को भेजा वीडियो, सई नदी में तलाश जारी हरदोई के भैंसटा पुल पर खड़ी यह लावारिस मोटरसाइकिल बर्रैया खेड़ा निवासी 35 वर्षीय चंद्र मोहन तिवारी की है। चंद्र मोहन रविवार शाम से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #HardoiPolice #SaiRiver #MissingPerson #UPNews #Hardoi #Pihani #KotwaliDehat #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #SearchOperation #LocalNews1
- बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, युवक गंभीर घायल; एंबुलेंस में देरी पर पुलिस ने वाहन से पहुंचाया अस्पताल हरदोई। पिहानी थानाक्षेत्र के हरैया गांव के पास सोमवार को बुकिंग से लौट रही एक बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बस में सवार आफताब पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी बस्ती कोटकला गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल आफताब की हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर पुलिस ने तत्काल मदद के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस वाहन से घायल आफताब को सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह, एसआई श्याम बाबू सहित पुलिस बल की तत्परता की प्रशंसा की।1
- हरदोई: बंदर के हमले से अनियंत्रित होकर नहर में गिरे सहायक अध्यापक, तलाश जारी मल्लावां (हरदोई): हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल जा रहे 32 वर्षीय सहायक अध्यापक अवनीश पटेल पर एक बंदर ने अचानक हमला कर दिया। हमले के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई, जिससे वह सीधे गहरी नहर में जा गिरे। हादसे के बाद से शिक्षक की तलाश लगातार जारी है, जबकि हमले में शामिल बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल जाते समय हुआ हादसा अवनीश पटेल प्राथमिक विद्यालय पैरा (कछौना) में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रोजाना की तरह वह अपनी बाइक से स्कूल के लिए निकले थे। मल्लावां क्षेत्र में स्थित नहर के पुल के पास अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अवनीश संभल नहीं सके और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक पुल की रेलिंग से टकराई और वह नहर के उफान में बह गए। प्रशासन और पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। नहर में डूबे शिक्षक की खोज के लिए व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही शिक्षक के परिजन और शिक्षा विभाग के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जाल और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #Mallawan #Hardoi #UPNews #AccidentNews #HardoiPolice #RescueOperation #BreakingNews #UttarPradesh #TeacherAccident1