Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकर धोद रोड पर बड़ा हादसा! चलता ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में धंसा, विकास कार्य की खुली पोल। सीकर के धोद रोड पर चल रहे विकास कार्य की पोल उस समय खुल गई जब एक चलता हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नाले में धंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे निर्माण और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं। आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #Sikar #DhodRoad #Accident #BreakingNews #RajasthanNews #SikarNews #RoadAccident #VikasKiPol #LocalNews #TrendingNews #IndiaNews #PublicIssue #RoadSafety #ConstructionWork #NewsUpdate
Harish Rajasthani

More news from राजस्थान and nearby areas
- बारिश में जो फसल होती है उसमें किस 24 घंटे 12 महीने काम करता है क्या1
- Post by Harish Rajasthani1
- PCP ने Jee mains रिजल्ट में फिर बनाया रिकॉर्ड #sikar #jee1
- Post by Neharu jedia1
- पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लीखवा निवासी राजवीर सिंह शेखावत पुत्र भगवान सिंह 18 अप्रैल को परिवार सहित भिवानी के लेग्या गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने पूरे मकान को ताला लगाकर सुरक्षित किया था। 22 अप्रैल को जब परिवार वापस लौटा तो घर में लगे पांचों ताले टूटे हुए मिले और अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारियों, बेड, तीन सूटकेस, चार बक्सों और ड्रेसिंग टेबल को खंगाल कर हाथ साफ कर दिया। चोरी में तीन गुल्लकों से करीब 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो चांदी की चेन, दो जोड़ी चांदी के कड़े, दो जोड़ी पैरों की छड़, एक चांदी का नारियल और सात चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लीखवा सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- झुंझुनू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने झुंझुनू नगर परिषद का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। निरीक्षण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता और शहर के बाग-बगीचों में गंदगी के ढेर पाए गए, जिस पर गुप्ता ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आम जनता से जुड़ा गंभीर अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा। बैठक में सामने आया कि शहर के करीब 40 हजार घरों में से केवल 28 हजार घरों से ही कचरा उठाया जा रहा है, जबकि 12 हजार घर इस व्यवस्था से वंचित हैं। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि हर 400 घरों पर एक वाहन जरूरी है, लेकिन ठेकेदार पर्याप्त संसाधन नहीं लगा रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक 100 प्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण नहीं होगा, तब तक भुगतान नहीं किया जाए और शेष घरों के लिए अलग टेंडर जारी किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित बगीचों की स्थिति भी बदहाल मिली। जगह-जगह कचरा, खराब झूले, बंद फाउंटेन और दीवारों पर पोस्टर लगे पाए गए। गुप्ता ने 24 घंटे में सुधार के निर्देश देते हुए जिम्मेदार ठेकेदारों का भुगतान रोकने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, जीएसटी कार्यालय की स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की गई। यहां सोलर ऊर्जा, वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छ परिसर को आदर्श बताते हुए अन्य विभागों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- सीकर का किसान भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़का देखिए विडियो1
- Post by Harish Rajasthani1