Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस रक्षा बंधन में अपने भाई को कैसे बंधे? राखी बांधने के तरीके।
Mr.Prem, "PRESS"
इस रक्षा बंधन में अपने भाई को कैसे बंधे? राखी बांधने के तरीके।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम BREAKING NEWS / धमधा लोकेशन -धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम *धमधा, दुर्ग।* इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा से निकलकर सामने आ रही है। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज फिर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। बच्चों का कहना है कि यह सड़क जाम उन्होंने दूसरी बार किया है। हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के लिए मात्र 4 ही शिक्षक हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। छात्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम किया था। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूल में एक भी नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। आश्वासन पूरा न होने से नाराज होकर आज छात्रों ने फिर से सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी, वे सड़क से नहीं हटेंगे। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मुख्य मार्ग जाम होने से दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।3
- खैरागढ़ में बी.एससी. केमिस्ट्री रिजल्ट पर बवाल, छात्रों का चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन! खैरागढ़ में बी.एससी. अंतिम वर्ष के रसायनशास्त्र (Chemistry) विषय के परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। परीक्षा परिणाम में संभावित गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य और आगे की पढ़ाई अधर में लटक गई है। विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (Re-checking) की मांग की है। छात्रों की मुख्य मांगें: रसायनशास्त्र परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन। त्रुटि पाए जाने पर अंक सुधार। पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) फॉर्म की तिथि बढ़ाना। देखें पूरी रिपोर्ट और जानें क्या है पूरा मामला।1
- केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक, केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक, 25 अगस्त मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत आठ स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और स्कूलों में नागरिकों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज, ओटीपी, पिन, सीवीवी, क्यूआर कोड और संदिग्ध लिंक से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।1
- शहीद उगेश्वर ठाकुर को सैन्य और राजकीय सम्मान के बाद सैनिक ग्राम छेड़िया की बनेगी पहचान शहीद उगेश्वर ठाकुर का छोटा भाई चित्रांगन ठाकुर भी वर्तमान में सीआरपीएफ मे है। शहीद को मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर बाबूलाल गुर्जर सहित उनकी टीम के अलावा गुरुर एसडीएम आरके सोनकर, सरपंच तेजराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।1
- प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- CM विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर राज्य के माताओं, बहनों एवं बालोद जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने माताओं एवं बहनों को सम्मान करने के साथ-साथ बालोद जिलें के 02 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों सहित पूरे प्रदेश के 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, खरखरा जलाशय में लिफ्ट इरिगेशन की स्वीकृति एवं खरखरा जलाशय के पूरक नहर के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण तथा धनगांव जलाशय के शीर्ष कार्य वियर के साथ नहर रिमाडलिंग लाइन निर्माण करने के अलावा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मस्जिद चैक से शास्त्री नगर मार्ग में 05 करोड़ रूपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 19 करोड़ रूपये की लागत से संबलपुर से भीमकन्हार-मुड़िया मार्ग के निर्माण करने की घोषणा के साथ-साथ 102 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।1