logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेशनल हाईवे सड़क किनारे गड्ढे में बैठकर कांग्रेस नेताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन देखने लगी भीड़ NH -130 सी खराब सड़क को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गड्ढों में बैठकर जताया अनोखा विरोध कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन को देखने को सड़क में लगी रही भीड़ ​गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी (गरियाबंद-देवभोग-उड़ीसा मार्ग) पर झरियाबहरा से लेकर मदांगुड़ा गोहरापदर तक की सिंगल सड़क होने के कारण इन दिनों राहगीरों के लिए आफत बन चुकी है। बारिश के मौसम में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, सड़क किनारे पटरी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं साइड देने के लिए जैसे ही वाहन चालक वहान को नीचे उतरते हैं बड़े गाड़ी फस रही है या तो पलट जा रही है जिसके कारण आए दोनो लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। सड़क किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का न्योता दे रहे हैं और लोग लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। ​जनता की इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में आज गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया ​गड्ढों में बैठकर जताया विरोध, गूंजे नारे ​सड़क की दुर्दशा से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे किनारे पर जलभराव वाले बड़े-बड़े गड्ढों के किनारे बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के मंत्रियों की तस्वीरें लेकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ​प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह हाईवे रायपुर से ओडिशा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, इस मार्ग में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में यात्री वाहन के साथ माल वाहक बड़े वाहन चलते हैं लेकिन इसके रखरखाव को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। शीघ्र मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष दुलेन्द नेगी,​कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण और गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराता है, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी। यात्रियों और राहगीरों ने भी आंदोलन का समर्थन किया इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं और स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस के इस कदम का समर्थन किया, यात्रियों और रहागीरों ने भी आंदोलन का समर्थन किया इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, सचिव लिकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक,तीव कुमार सोनी,प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन, इमरान रजा, गौकरण नागेश,सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे

57 min ago
user_Www.Chirghar.com
Www.Chirghar.com
पत्रकार Bindranavagarh(Gariyaband), Chhattisgarh•
57 min ago
e2d39d58-8e04-4a2c-9bfb-5f7433d8ae41

नेशनल हाईवे सड़क किनारे गड्ढे में बैठकर कांग्रेस नेताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन देखने लगी भीड़ NH -130 सी खराब सड़क को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गड्ढों में बैठकर जताया अनोखा विरोध कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन को देखने को सड़क में लगी रही भीड़ ​गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी (गरियाबंद-देवभोग-उड़ीसा मार्ग) पर झरियाबहरा से लेकर मदांगुड़ा गोहरापदर तक की सिंगल सड़क होने के कारण इन दिनों राहगीरों के लिए आफत बन चुकी है। बारिश के मौसम में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, सड़क किनारे पटरी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं साइड देने के लिए जैसे ही वाहन चालक वहान को नीचे उतरते हैं बड़े गाड़ी फस रही है या तो पलट जा रही है जिसके कारण आए दोनो लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। सड़क किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का न्योता दे रहे हैं और लोग लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। ​जनता की इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में आज गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया ​गड्ढों में बैठकर जताया विरोध, गूंजे नारे ​सड़क की दुर्दशा से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे किनारे पर जलभराव वाले बड़े-बड़े गड्ढों के किनारे बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के मंत्रियों की तस्वीरें लेकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ​प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह हाईवे रायपुर से ओडिशा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, इस मार्ग में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में यात्री वाहन के साथ माल वाहक बड़े वाहन चलते हैं लेकिन इसके रखरखाव को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। शीघ्र मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष दुलेन्द नेगी,​कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण और गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराता है, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी। यात्रियों और राहगीरों ने भी आंदोलन का समर्थन किया इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं और स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस के इस कदम का समर्थन किया, यात्रियों और रहागीरों ने भी आंदोलन का समर्थन किया इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, सचिव लिकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक,तीव कुमार सोनी,प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन, इमरान रजा, गौकरण नागेश,सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे

More news from Balrampur and nearby areas
  • बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ ​700907638 जारी किया है।​प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
    1
    बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी
बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है।
इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ ​700907638 जारी किया है।​प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    1 hr ago
  • NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा। प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए। गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बढ़ जाता है खतरा बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा? सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है। जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    3
    NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा।
प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए।
गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई।
प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश में बढ़ जाता है खतरा
बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय
गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा?
सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल
यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है।
जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    28 min ago
  • सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    1
    सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄
morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    1
    भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया,  मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई 
बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।
    1
    नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    42 min ago
  • कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन
रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • विप्र बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर बांधा राष्ट्रप्रेम और स्नेह का रक्षा सूत्र रक्षाबंधन से पूर्व 211 वीं वाहिनी में हुआ भावुक एवं गरिमामय आयोजन, जवा सह गनों ने महसूस किया बहनों का अपनापन नवापारा नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विप्र कुल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर प्रेम, स्नेह, विश्वास और राष्ट्रभक्ति का रक्षा सूत्र बांधा। अपने परिवार और प्रियजनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात रहने वाले जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी तो पूरा वातावरण भावुकता, आत्मीयता और देशभक्ति से भर उठा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनी। कई जवान इस आत्मीय सम्मान से भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी व अपनत्व के आंसू छलक आए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या तिवारी ने ‘बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है’ रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत कर सैनिक भाइयों को भाव-विभोर कर दिया। गीत के माध्यम से बहनों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त किया। विप्र कुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान वास्तव में पूरे देश के भाई हैं। उनकी कलाई पर राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक विद्या तिवारी, नंदनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, रमा शर्मा, सविता दुबे, रेखा शुक्ला, डॉ. मधु रानी शुक्ला सहित सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुशाली दीवान, कल्याणी शर्मा एवं पुष्पांजलि तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विप्र कुल महिला मंडल की ओर से सभी सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। पूनम दीवान ने सभी जवानों, उपस्थित बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनकी कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षा सूत्र राष्ट्र के प्रति सम्मान, विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक है।
    1
    विप्र बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर बांधा राष्ट्रप्रेम और स्नेह का रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन से पूर्व 211 वीं वाहिनी में हुआ भावुक एवं गरिमामय आयोजन, जवा सह गनों ने महसूस किया बहनों का अपनापन
नवापारा नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विप्र कुल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर प्रेम, स्नेह, विश्वास और राष्ट्रभक्ति का रक्षा सूत्र बांधा।
अपने परिवार और प्रियजनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात रहने वाले जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी तो पूरा वातावरण भावुकता, आत्मीयता और देशभक्ति से भर उठा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनी। कई जवान इस आत्मीय सम्मान से भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी व अपनत्व के आंसू छलक आए।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या तिवारी ने ‘बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है’ रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत कर सैनिक भाइयों को भाव-विभोर कर दिया। गीत के माध्यम से बहनों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त किया।
विप्र कुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान वास्तव में पूरे देश के भाई हैं। उनकी कलाई पर राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक विद्या तिवारी, नंदनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, रमा शर्मा, सविता दुबे, रेखा शुक्ला, डॉ. मधु रानी शुक्ला सहित सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुशाली दीवान, कल्याणी शर्मा एवं पुष्पांजलि तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में विप्र कुल महिला मंडल की ओर से सभी सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। पूनम दीवान ने सभी जवानों, उपस्थित बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनकी कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षा सूत्र राष्ट्र के प्रति सम्मान, विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • त्रिवेणी संगम में मिलने वाली चौबेबांधा पैरी नदी में पानी का स्तर बढ़ता हुआ। त्रिवेणी संगम में मिलने वाली पैरी नदी में जल का स्तर बढ़ता हुआ। pairi nadi Chaubebandha rajim.
    1
    त्रिवेणी संगम में मिलने वाली चौबेबांधा पैरी नदी में पानी का स्तर बढ़ता हुआ। 
त्रिवेणी संगम में मिलने वाली पैरी नदी में जल का स्तर बढ़ता हुआ। pairi nadi Chaubebandha rajim.
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.