भदोही में जल संरक्षण को लेकर ‘जल चौपाल’ का आयोजन किया गया। सुंदरवन स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर की पीठाधीश्वर गुरु मां राजलक्ष्मी मंदा जी ने की। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अस्वस्थ होने के कारण ऑनलाइन माध्यम से अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, काशीनरेश विश्वविद्यालय की कुलपति उमा श्रीवास्तव, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर कुमार पांडेय और यूपी सरकार के महाधिवक्ता एम.सी. चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरु मां राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि “जल स्वर्ण से भी अधिक मूल्यवान है। जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता।” देखिए News Time UP की यह पूरी खबर और जल संरक्षण से जुड़ा खास संदेश।
भदोही में जल संरक्षण को लेकर ‘जल चौपाल’ का आयोजन किया गया। सुंदरवन स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर की पीठाधीश्वर गुरु मां राजलक्ष्मी मंदा जी ने की। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अस्वस्थ होने के कारण ऑनलाइन माध्यम से अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, काशीनरेश विश्वविद्यालय की कुलपति उमा श्रीवास्तव, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर कुमार पांडेय और यूपी सरकार के महाधिवक्ता एम.सी. चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरु मां राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि “जल स्वर्ण से भी अधिक मूल्यवान है। जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता।” देखिए News Time UP की यह पूरी खबर और जल संरक्षण से जुड़ा खास संदेश।
- भक्तिभाव#भक्तिस्टेटस#सावन पर्व#भोलेनाथकीजय #महादेव#पार्वती #स्टेटस #jbj#muick#up# महाकाल कादिवाना #vairalvideo #trendingshorts #goodcunten#westcvaliti#topcriyetar#topnews #breakingnews #savan ka pavan mhina। mhakal#song1
- हर घर तिरंगा रैली : मंडली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर डीएम कार्यालय होते हुए चिकित्सालय पर ही समाप्त हर घर तिरंगा रैली : मंडली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर डीएम कार्यालय होते हुए चिकित्सालय पर ही समाप्त मिर्जापुर, 12 अगस्त 2026। आज मंडली जिला चिकित्सालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली मंडली जिला चिकित्सालय के गेट नंबर-1 से प्रारंभ हुई। रैली टीवी हॉस्पिटल तिराहा, सिटी क्लब, सिविल लाइन्स, रमई पट्टी चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से गुजरते हुए पुनः मंडली जिला चिकित्सालय के गेट नंबर-1 पर समाप्त हुई। इस रैली का नेतृत्व मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार सिंह तथा मंडली जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर ने किया। रैली में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज पांडे, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अतुल, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. देवराज यादव, डॉ. चंदन, डॉ. प्रणव, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. पूजा, डॉ. शिवांगी, मैट्रन शकुंतला देवी, तारा देवी, चीफ फार्मासिस्ट अमरेश दुबे सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ तथा चिकित्सालय के सभी कर्मचारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा झंडे लेकर देशभक्ति के गीत गाते हुए रैली निकाली और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।4
- कांग्रेस की पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान में संगठन सृजन को लेकर जनपद मिर्जापुर में *कांग्रेस संगठन सृजन बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने के लिए जमीनी लोगों को आगे आने की जरूरत -स़गीता बेनीवाल* मीरजापुर 12 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त बैठक हुआ बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन के लिए राजस्थान के राज्यमंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल ने कहा कि एक-एक लोगों से रूबरू होकर मिली एवं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बूथ लेवल संगठन सृजन करने एवं जमीनी हकीकत हासिल करने के उद्देश्य से एक एक जिले में एक एक केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं प्रदेश के पर्यवेक्षक प्रत्येक जिले में पहुंच कर संगठनात्मक संरचना की समीक्षा करने के बाद बूथ एवं ब्लाक एवं जिला स्तरीय कांग्रेस संगठन जमीन पर लाने के उद्देश्य से मुझे भी मिर्जापुर जैसे महत्वपूर्ण जिले का आब्जर्वर हाईकमान द्वारा बनाकर भेजा गया है उसी संगठन सृजन के लिए छः दिवसीय भ्रमण कर प्रत्येक व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ ब्लाक एवं जिले के संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। 12 अगस्त से 16 अगस्त तक जिले के बारह ब्लाक एवं एक नगर पालिका परिषद दो नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत में कांग्रेस संगठन सृजन का मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। श्रीमती संगीता बेनीवाल ने कहा कि मिर्जापुर जिले में हमारी एवं प्रदेश से आये पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी है कि अब जो कांग्रेस संगठन सृजन किया जाए उससे मिशन 2027 कांग्रेस के लिए उसका संगठन सृजन संजीवनी बूटी सावित होंगा ऐसा कांग्रेस पार्टी की मंशा है।उसी मंसूबे को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस का यह संगठन सृजन आरंभ किया गया है जो तभी कामयाबी हासिल कर सकती हैं जब जिला ब्लाक बूथ स्तर तक हमारे कांग्रेस के लोग अपनी अपनी जवाबदेही महसूस करेंगे तभी कांग्रेस संगठन सृजन कामयाब हो सकता है। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर कमलेश ओझा करमचंद बिंद जितेंद्र पासवान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्स राजन पाठक जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू कांग्रेस नेता सुधाकर गिरीश त्रिपाठी राजेंद्र शुक्ला चुनमुन शशि भूषण दुबे पथिक गुलाबचंद पांडे जगदीश्वर दुबे राजधर दुबे शकील अहमद अमर दुबे जफर इकबाल अफसर अली जनार्दन पाठक श्रीमती राधा बिंद अर्चना चौबे विधि सिंह रामनाथ दुबे आनंद त्रिपाठी अंशु पांडे जनार्दन पांडेय रवि शंकर तिवारी रितेश मिश्रा राजेंद्र विश्वकर्मा प्रमोद गुप्त अखिलेश सिंह मुन्ना मिश्रा मनीष दुबे तैयब मंसूरी द्वारिका पाल कुंज बिहारी उपाध्याय संतोष यादव सिराज अहमद डॉ दिनेश चौधरी रितेश मिश्रा शाश्वत पांडे अबरू निशा रामपूजन सिंह विवेक सिंह जैकी कोल इमरान खान कमर शाही विजय दुबे पहाड़ी कपिल सोनकर शिव शंकर पांडे अशोक भारती संतोष उमर रोशन अंसारी आकाश सोनकर छवि राजपाल गुलाब मिश्रा अशोक पटेल बब्बू पाठक कन्हैयालाल पाठक डिंपू यादव राजू भारती1
- मिर्ज़ापुर: नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने शहीद उद्यान में अमर बलिदानियों को किया नमन।1
- गैपुरा चौराहे पर झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार का आरोप, बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पताल-क्लिनिकों पर उठे सवाल गैपुरा चौराहे पर झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार का आरोप, बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पताल-क्लिनिकों पर उठे सवाल मीरजापुर गैपुरा चौराहे और आसपास के क्षेत्र में कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती सक्रियता को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुछ अस्पताल और क्लिनिक बिना आवश्यक लाइसेंस अथवा पंजीकरण के संचालित किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन कथित अवैध क्लिनिकों में मरीजों का इलाज किए जाने के साथ ही विभिन्न प्रकार की दवाएं और इंजेक्शन दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। गैपुरा चौराहे पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई प्रतिष्ठान संचालित हैं, लेकिन किसी संस्थान का पंजीकरण, चिकित्सक की योग्यता और संचालन की वैधता संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है। स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), मीरजापुर से मांग की है कि गैपुरा चौराहे और आसपास संचालित निजी अस्पतालों व क्लिनिकों का अभियान चलाकर सत्यापन कराया जाए। जांच में यदि कोई प्रतिष्ठान बिना वैध पंजीकरण1
- प्रशांत किशोर की BJP को खुली चुनौती कहा - अगर दम है तो रोक के दिखा दें... प्रशांत किशोर की BJP को खुली चुनौती कहा - अगर दम है तो रोक के दिखा दें...1
- Post by NEWS TIME UP1
- भक्तिभाव#भक्तिस्टेटस#सावन पर्व#भोलेनाथकीजय #महादेव#पार्वती #स्टेटस #jbj#muick#up# महाकाल कादिवाना #vairalvideo #trendingshorts #goodcunten#westcvaliti#topcriyetar#topnews #breakingnews #savan ka pavan mhina। mhakal#song1
- बीएसपी के आकाश आनंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश यादव पर किए गए तंज पर पूर्व राज्य मंत्री गुलाब चंद्र यादव मुन्नी ने कहा1