भीलवाड़ा में कल गूंजेगा 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' का संदेश, 8 विधाओं में दिखेगा युवाओं का हुनर* *1 अगस्त को विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेगा सम्मान एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत (MY Bharat - मेरा युवा भारत) भीलवाड़ा एवं विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताएं प्रातः 10:00 बजे से विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज, भीलवाड़ा में आयोजित होंगी। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, पेंटिंग, वाद-विवाद/भाषण, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री सहित कुल 8 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक विधा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला युवा अधिकारी रचना शर्मा ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस जन-जागरूकता अभियान में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा न केवल स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएं, बल्कि समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाकर विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

- ye gna su no hoti drama bhai logon Maine suna hai na to bhej do meri ruh sabhi bhai log is gane ko Suno aur gane ka Arth batao ki yah kaun sa gana hai case kitne sal mein banaa hua Hai kaun sa sal mein banaa hua Hai1
- स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय मालपुरा में आयोजित जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय संघ देवली से द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया। वहीं अपनी योग्यता अभिवृद्धि कर देवड़ावास से शिक्षका झिलमवती, महात्मागांधी नगरफोर्ट से लाड भाई शर्मा, बालिका आंवा से ज्योति सांसी को हिमालय हुड़ वेज प्रदान किया गया। वहीं नेशनल एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में भाग लेने वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम, द्वारका प्रसाद प्रजापत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त विनोददत जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, देवली सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा, देवली गाइड प्रभारी सा जिला कमिश्नर वसुधा शर्मा की मौजूदगी में सम्मान प्राप्त किया। इसके लिए टोंक सी ओ सुरेन्द्र कुमार ने देवली स्थानीय संघ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवली ब्लॉक से पवन सेन, बद्री लाल कहार, गणपत सिंह, कमलेश नागवंश आदि ने भी भाग लिया।1
- महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)4
- likes follow comments subscribe follow comments shares1
- 3 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा! लाखों की ठगी का 10 हजार का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार क्लॉक टावर थाना पुलिस की टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अजमेर लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में देखें पूरी कार्रवाई, पुलिस का बयान और मामले से जुड़ी सभी अहम जानकारी।1
- दोस्त छोटे से नन्हे कलाकार ने बहुत ही अच्छा गाना गया आप लोग सुनी और बताइए कैसा लगा आप लोगों को नया सिंगर भाई राजस्थान अजमेर गाना गया आप लोगों कैसा लगा बताइए शेयर करें कमेंट करें लाइक करें सपोर्ट करो भाई बढ़िया वीडियो बनाइए है शेयर करो1
- एनडीपीएस कोर्ट का सख्त फैसला: 4.2 किलो अफीम तस्करी में दो दोषियों को 15-15 साल की जेल, डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना भीलवाड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, भीलवाड़ा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि 7 मार्च 2022 को मंगरोप थाना पुलिस पुलिस चौकी मंडपिया के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान चेनराम पुत्र मांगीलाल गुंदरावत (भील), निवासी नीमच सिटी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की डिग्गी की तलाशी लेने पर 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चेनराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अफीम परमानन्द पुत्र मन्नाराम जाट, निवासी बरखेड़ा देव, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से खरीदना स्वीकार किया। जांच के बाद पुलिस ने परमानन्द को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने चेनराम को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तथा परमानन्द को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने 8 गवाहों के बयान और 78 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।1