logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत आमबाड़ी–सुहिया विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत आमबाड़ी–सुहिया विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमबाड़ी–सुहिया के 65 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों को अररिया जिले के क्रोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए बस से भेजा गया। इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं वार्ड सदस्य ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। इससे बच्चों को नए स्थानों को देखने, समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है, जो उनके मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सहायक होता है।सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। जयदेव प्रसाद सिंह सहित कई अभिभावक बच्चों के साथ इस शैक्षणिक यात्रा पर गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

14 hrs ago
user_Vijay Kumar
Vijay Kumar
तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
14 hrs ago

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत आमबाड़ी–सुहिया विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत आमबाड़ी–सुहिया विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमबाड़ी–सुहिया के 65 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों को अररिया जिले के क्रोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए बस से भेजा गया। इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं वार्ड सदस्य ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। इससे बच्चों को नए स्थानों को देखने, समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है, जो उनके मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में

1d54f92e-99c0-4e19-8a26-f4656416facd

सहायक होता है।सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। जयदेव प्रसाद सिंह सहित कई अभिभावक बच्चों के साथ इस शैक्षणिक यात्रा पर गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Danish Alam
    1
    Post by Danish Alam
    user_Danish Alam
    Danish Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Rambalam Patel
    1
    Post by Rambalam Patel
    user_Rambalam Patel
    Rambalam Patel
    Accountant कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    10 hrs ago
  • Post by SANJARUL
    1
    Post by SANJARUL
    user_SANJARUL
    SANJARUL
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Chandankumarpaswan Paswan
    1
    Post by Chandankumarpaswan Paswan
    user_Chandankumarpaswan Paswan
    Chandankumarpaswan Paswan
    Araria, Bihar•
    16 hrs ago
  • मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बभनगामा विद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा के 45 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अररिया जिले के कोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से बस को उप मुखिया गोपाल मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिभ्रमण के लिए रवाना होने से पहले शिक्षकों ने बच्चों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और आसपास के वातावरण से नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को विद्यालय के बाहर की दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनके ज्ञान और सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर सहायक शिक्षिका आशा कुमारी, शिक्षक अजय किशोर झा, सन्नी कुमार, नासिर आलम, ललिता देवी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य और कई अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    2
    मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बभनगामा विद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया।
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा के 45 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अररिया जिले के कोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से बस को उप मुखिया गोपाल मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिभ्रमण के लिए रवाना होने से पहले शिक्षकों ने बच्चों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और आसपास के वातावरण से नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को विद्यालय के बाहर की दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनके ज्ञान और सोच का दायरा बढ़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर सहायक शिक्षिका आशा कुमारी, शिक्षक अजय किशोर झा, सन्नी कुमार, नासिर आलम, ललिता देवी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य और कई अभिभावक उपस्थित थे।
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    user_Vijay Kumar
    Vijay Kumar
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Danish Alam
    1
    Post by Danish Alam
    user_Danish Alam
    Danish Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Daya sankar Gupta
    1
    Post by Daya sankar Gupta
    user_Daya sankar Gupta
    Daya sankar Gupta
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.