logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ सवाई माधोपुर ग्राम बोरिफ के ग्रामीणों ने विद्यालय विकास हेतु दिए ₹3.11 लाख सवाई माधोपुर, 17 फरवरी। ग्राम बोरिफ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भौतिक विकास के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है। सहयोग राशि ग्रामवासी भामाशाहों एवं संस्था प्रधान मोनिका जैन द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु जिला कलक्टर काना राम एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब समाज स्वयं शिक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार करता है, तब विद्यालयों की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है। एडीपीसी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल भविष्य की उड़ान के तहत जिले में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना के अनुसार, 3.11 लाख रुपये के जनसहयोग पर राज्य सरकार से लगभग 4.66 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 7.77 लाख रुपये उपलब्ध होंगे, जिससे नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण एवं अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर जीनापुर प्रधानाचार्य अनिता पूनिया सहित ग्रामवासी भामाशाह राकेश मीणा, कन्हैया लाल एवं सागर मीणा उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
11 hrs ago
a143fce2-ce13-4f7f-82af-d025679a2bd2

ब्रेकिंग न्यूज़ सवाई माधोपुर ग्राम बोरिफ के ग्रामीणों ने विद्यालय विकास हेतु दिए ₹3.11 लाख सवाई माधोपुर, 17 फरवरी। ग्राम बोरिफ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भौतिक विकास के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है। सहयोग राशि ग्रामवासी भामाशाहों एवं संस्था प्रधान मोनिका जैन द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु जिला कलक्टर काना राम एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब समाज स्वयं शिक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार करता है, तब विद्यालयों की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है। एडीपीसी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल भविष्य की उड़ान के तहत जिले में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना के अनुसार, 3.11 लाख रुपये के जनसहयोग पर राज्य सरकार से लगभग 4.66 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 7.77 लाख रुपये उपलब्ध होंगे, जिससे नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण एवं अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर जीनापुर प्रधानाचार्य अनिता पूनिया सहित ग्रामवासी भामाशाह राकेश मीणा, कन्हैया लाल एवं सागर मीणा उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया
    1
    गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए
संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार  लपेट दिए  गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे  पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की  मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी  जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है। इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है।
इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    1
    बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Beerulal Dhanka
    1
    Post by Beerulal Dhanka
    user_Beerulal Dhanka
    Beerulal Dhanka
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कमरे में बंद हुई 3 साल की मासूम, कटर से दरवाजा काटकर सकुशल निकाला उपखंड के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के ग्राम शाहजहांनपुरा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेलते-खेलते 3 वर्षीय सानवी मीणा कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा बैठी। कमरा चारों ओर से बंद होने के कारण बच्ची को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मिस्त्री को बुलाकर मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी काटकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।
    3
    कमरे में बंद हुई 3 साल की मासूम, कटर से दरवाजा काटकर सकुशल निकाला
उपखंड के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के ग्राम शाहजहांनपुरा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेलते-खेलते 3 वर्षीय सानवी मीणा कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा बैठी। कमरा चारों ओर से बंद होने के कारण बच्ची को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मिस्त्री को बुलाकर मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी काटकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    13 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में व्यापारी और पत्रकार के बीच हुई बहस शहर के अतिक्रमण को लेकर बार-बार हो रही है प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच में बैठक अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष
    1
    गंगापुर सिटी में व्यापारी और पत्रकार के बीच हुई बहस शहर के अतिक्रमण को लेकर बार-बार हो रही है प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच में बैठक अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.